Which Ministry Get Highest Budget 2024: 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला आम बजट पेश किया।
इस बजट में गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं पर ज्यादा फोकस किया गया है। इसके अलावा बिहार और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों को बजट में कई सौगाते मिली हैं।
हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग मंत्रालय को करोड़ों रुपए आवंटित किए गए।
तो आइए जानते हैं कि मोदी सरकार में किस मंत्रालय को मिला सबसे ज्यादा पैसा…





- बजट में सबसे ज्यादा प्रावधान सड़क एंव परिवहन मंत्रालय को दिया गया जो नितिन गडकरी के पास है।
- दूसरे नंबर पर रक्षा मंत्रालय है, जिसे 454773 करोड़ रुपये का प्रावधान मिला है, इस मंत्रालय को राजनाथ सिंह संभाल रहे हैं।
- वहीं, तीसरें नंबर पर ग्रामीण विकास मंत्रालय है जिसके लिए 265808 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। ये मंत्रालय मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास है।
- इसके अलावा अमित शाह के गृह मंत्रालय के लिए 150983 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
- पांचवे नंबर पर कृषि मंत्रालय है, जिसके लिए 151851 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ये मंत्रालय भी शिवराज सिंह चौहान के पास है।
ये भी पढ़ें- Budget 2024: बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस ऐलान से खुश हुई कांग्रेस, दिया ये बयान






क्या सस्ता, क्या महंगा
इस बजट से आम आदमी को काफी उम्मीदे थीं और वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान भी किए हैं।
लेकिन, आम लोगों की नजरें सबसे ज्यादा इस बात पर टिकी होतीं हैं कि इस बार क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा।
ये चीजें सस्ती –
- कैंसर के उपचार के लिए तीन दवाओं पर कस्टम डयूटी घटाई
- मोबाइल फोन, संबंधित पुर्जों, चार्जरों पर सीमा शुल्क 15 फीसदी घटाया
- एक्सरे ट्यूब पर छूट
- 25 अहम खनिजों पर ड्यूटी खत्म
- फिश फीड पर ड्यूटी घटी
- देश में बनने वाले चमड़े, कपड़ा और जूते सस्ते होंगे
- सोना, चांदी पर 6% कम ड्यूटी
- प्लेटिनम पर 6.4% ड्यूटी घटी
ये भी पढ़ें- Bihar in Budget 2024: बजट में बिहार की बल्ले-बल्ले, वित्त मंत्री ने दीं ये 10 बड़ी सौगात
ये चीजें महंगी –
- प्लास्टिक सामान पर आयात शुल्क बढ़ा
- पेट्रोकेमिकल – अमोनियम नाइट्रेट पर कस्टम ड्यूटी बढ़ी
- पीवीसी – इंपोर्ट घटाने के लिए 10 से 25 फीसदी का इजाफा
- हवाई सफर महंगा
- सिगरेट भी महंगी हुई।