Datia Bypoll BJP Candidate: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को बड़ा उलटफेर करते हुए आशुतोष तिवारी को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
इससे पहले तक कयास लगाए जा रहे थे कि पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा यहाँ से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन पार्टी हाईकमान ने नए चेहरे पर दांव खेलकर सबको चौंका दिया है।

बीजेपी का बड़ा दांव: कौन हैं आशुतोष तिवारी?
बीजेपी उम्मीदवार बनाए गए आशुतोष तिवारी पार्टी के एक मंझे हुए नेता हैं।
वे संगठन में संभागीय संगठन मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
इसके अलावा, वे मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, जहाँ उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था।
संगठन पर मजबूत पकड़ होने के कारण ही पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है।

नरोत्तम मिश्रा ने खरीद लिया था फॉर्म, पर कटी टिकट
इस फैसले से सबसे बड़ा झटका पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को लगा है।
नरोत्तम मिश्रा इस उपचुनाव को लेकर काफी सक्रिय थे और उन्होंने बुधवार को ही नामांकन फॉर्म भी खरीद लिया था।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि वे शुक्रवार को अपना पर्चा दाखिल कर सकते हैं, लेकिन ठीक उसी समय दिल्ली से आशुतोष तिवारी के नाम का ऐलान हो गया।

Narottam Mishra कुल 6 बार मध्य प्रदेश विधानसभा के विधायक रहे हैं
उनकी विधानसभा जीतें इस प्रकार हैं:
- 1990 – डबरा विधानसभा सीट
- 1998 – डबरा विधानसभा सीट
- 2003 – डबरा विधानसभा सीट
- 2008 – दतिया विधानसभा सीट
- 2018 – दतिया विधानसभा सीट
- 2013 – दतिया विधानसभा सीट
2023 मे राजेंद्र भारती से चुनाव हारे
2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में दतिया सीट से बीजेपी उम्मीदवार नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस के राजेंद्र भारती से 7,742 वोटों के अंतर से हार गए थे।
चुनाव में राजेंद्र भारती को कुल 55,162 वोट मिले थे, जबकि नरोत्तम मिश्रा 48,014 वोट हासिल कर सके थे।
2008 में परिसीमन के बाद डबरा कोटे मे चली गई थी।
वे 2009 का लोकसभा चुनाव ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ लड़े थे, लेकिन हार गए।
इसके बाद उन्हें फिर से राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

मंत्री के रूप में
वे मध्य प्रदेश सरकार में कई बार मंत्री रहे और अलग-अलग महत्वपूर्ण विभाग संभाले:
2005–2008
- विधि (Law)
- संसदीय कार्य
- बाद में नगरीय प्रशासन
2009–2018
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
- चिकित्सा शिक्षा
- आयुष
- जल संसाधन
- जनसंपर्क
- आवास
- विधि एवं संसदीय कार्य
2020–2023
- गृह विभाग
- जेल
- विधि एवं विधायी कार्य
- संसदीय कार्य
- शुरुआत में कुछ समय के लिए स्वास्थ्य विभाग भी संभाला।

कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ीं, राजेंद्र भारती को सुप्रीम कोर्ट से झटका
दूसरी तरफ, कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
दिल्ली हाई कोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने भी उनकी सजा पर रोक लगाने से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दी है।
इसके बाद राजेंद्र भारती ने बयान दिया है कि अगर कांग्रेस पार्टी चाहे, तो उनके परिवार के बजाय किसी भी अन्य मजबूत नेता को टिकट दे सकती है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बनाएगी, वे उसे जिताने के लिए पूरी जान लगा देंगे।

दतिया उपचुनाव को लेकर जनता में भारी उत्साह है।
अब तक कुल 13 उम्मीदवारों ने नामांकन फॉर्म खरीदा है, जिनमें से 4 लोग अपना पर्चा जमा भी कर चुके हैं।
दतिया उपचुनाव 2026: पूरा शेड्यूल
- चुनावी प्रक्रिया | तारीख
- नामांकन की आखिरी तारीख | 13 जुलाई 2026
- नामांकन पत्रों की जांच | 14 जुलाई 2026
- नाम वापसी की आखिरी तारीख | 16 जुलाई 2026
- मतदान (Voting) | 30 जुलाई 2026
- नतीजे (Results) | 3 अगस्त 2026
#DatiaBypoll2026 #AshutoshTiwari #NarottamMishra #MPPolitics #BJP #Congress

