HomeTrending NewsDelhi Assembly Election 2025 Voting: एग्जिट पोल में BJP को बहुमत, AAP...

Delhi Assembly Election 2025 Voting: एग्जिट पोल में BJP को बहुमत, AAP की आधी सीटें घटी

और पढ़ें

Delhi Election 2025:दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान का समय खत्म हो गया है।

इस बार 60.44% मतदान हुआ है, पिछले 3 चुनावों के मुकाबले इस बार कम वोटिंग हुई है।

साल 2013 में 65.63% वोटिंग हुई थी। 2015 में 67.12% और 2020 में 62.59% वोटिंग हुई थी।

तीनों बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी।

सबसे ज्यादा 66.25% वोटिंग नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में और सबसे कम 56.31% वोटिंग साउथ-ईस्ट दिल्ली में हुई।

यह भाजपा सांसद मनोज तिवारी का संसदीय क्षेत्र है, पिछले 12 सालों में यह सबसे कम वोटिंग है।

5 बजे तक 57.70% वोटिंग हो चुकी है, सबसे ज्यादा भाजपा सांसद मनोज तिवारी के संसदीय क्षेत्र नार्थ-ईस्ट दिल्ली में 63.83% मतदान हुआ है।

9 एग्जिट पोल में से 8 में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है।

एक में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने का अनुमान है।

ज्यादातर एग्जिट पोल में AAP की सीटें घटकर आधी रहने का अनुमान है।

चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे, सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत है।

वहीं उत्तरप्रदेश और तमिलनाडु की एक-एक विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव के लिए भी मतदान हुआ।

अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर 5 बजे तक 65.25% वोटिंग हुई है।

तमिलनाडु के इरोड ईस्ट सीट पर 5 बजे तक 64.02% मतदान हुआ है।

सीलमपुर में भिड़े आप और भाजपा समर्थक, AAP विधायक पर FIR

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में पोलिंग बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यहां बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग हुई है।

जिसके बाद आप और भाजपा समर्थक एक-दूसरे से भिड़ गए, जिससे हंगामा होने लगा।

बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ने माना कि किसी और के नाम पर दूसरे लोग वोट डाल गए।

हालांकि, दिल्ली पुलिस ने जांच में कहा कि नाम एक जैसे होने की वजह से कंफ्यूजन हुआ।

BJP-AAP का एक दूसरे पर आरोप, 2 विधायकों के खिलाफ FIR 

दिल्ली में चुनाव के दौरान भाजपा ने आरोप लगाया है कि सीलमपुर में बुर्के में महिलाओं से फर्जी मतदान करवाया जा रहा है।

वहीं, AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि नॉर्थ एवेन्यू एन ब्लॉक में 2000-3000 रुपये बांटे गए और लोगों की उंगलियों पर स्याही लगाई गई।

जंगपुरा में जहां AAP और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हो गई, वहीं मनीष सिसोदिया की पुलिस से बहस हुई।

इधर दिल्ली के कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र के एंड्रयूज गंज इलाके में सर्वोदय विद्यालय में दो लोगों फर्जी वोट डालने जा रहे थे, उससे पहले उन्हें दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है।

वोटिंग के दौरान AAP के 2 विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ एक महिला ने संगम विहार थाने में फ्लाइंग किस देने का केस दर्ज कराया है।

ओखला विधानसभा से विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ जामिया नगर थाने में आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति से लेकर दिग्गजों ने किया मतदान

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू – दिल्ली चुनाव के लिए राष्ट्रपति ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में बने पोलिंग बूथ पर वोट डाला।

  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, विदेश मंत्री एस जयशंकर, पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने भी मतदान किया।
  • पूर्व राष्ट्रपति – रामनाथ कोविंद और उनके परिवार ने संसद मार्ग स्थित पालिका केंद्र में एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्यूमैनिटीज के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
  • LG वीके सक्सेना – दिल्ली के उपराज्यपाल ने भी वोट डाला और जनता से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें, शाम को वोटिंग खत्म हो तो इसका रिकॉर्ड बनाएं।
  • पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ – भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने अपनी पत्नी कल्पना दास के साथ तीन मूर्ति के पास लायंस विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में बने पोलिंग बूथ पर वोट डाला।

केजरीवाल, आतिशी, सिसोदिया ने डाला वोट

  • अरविंद केजरीवाल – आप के राष्ट्रीय संयोजक ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और माता-पिता गोबिंद राम केजरीवाल और गीता देवी के साथ लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वोट डाला। बता दें नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से अरविंद केजरीवाल का मुकाबला कांग्रेस के संदीप दीक्षित और भाजपा के प्रवेश वर्मा से है।

  • CM आतिशी – दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी से AAP उम्मीदवार आतिशी ने भी वोट डाला। उन्होंने कहा कि दिल्ली का चुनाव धर्मयुद्ध है। ये सत्य और असत्य की लड़ाई है, ये काम और गुंडागर्दी की लड़ाई है। एक तरफ पढ़े-लिखे ईमानदार लोग हैं और दूसरी तरफ गाली-गलौज करने वाले लोग हैं। दिल्ली के लोग काम करने वालों, ईमानदार को जिताएंगे और बुराई को हराएंगे।

  • मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन – जंगपुरा से AAP उम्मीदवार और दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया ने पत्नी सीमा के साथ नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में वोट डाला। वहीं, शकूर बस्ती से आप उम्मीदवार सत्येन्द्र जैन ने सरस्वती विहार के एक मतदान केंद्र पर पत्नी के साथ वोट डाला।

कांग्रेस नेताओं ने भी की वोटिंग

  • सोनिया, राहुल और प्रियंका – कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली विधानसभा सीट पर निर्माण भवन में बने पोलिंग बूथ वोट डाला। वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मां सोनिया गांधी और पति-बेटे के साथ मतदान किया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा मुझे पता है कि दिल्ली के लोग तंग आ चुके हैं। कई मुद्दे हैं, अगर हम उन्हें हल करना चाहते हैं, तो बाहर आएं और अपना वोट डालें।

  • कांग्रेस नेता पवन खेड़ा – कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने निजामुद्दीन ईस्ट स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डाला। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं। केवल नई दिल्ली सीट ही नहीं, पूरी दिल्ली में लोग चाहते हैं कि कांग्रेस वाला दौर आए। वहीं, कांग्रेस नेता अलका लांबा और अजय माकन ने भी मतदान किया।

भाजपा के नेताओं ने भी डाला वोट

  • प्रवेश वर्मा – नई दिल्ली सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने वोट डाला और कहा ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट दीजिए। दिल्ली में मोदी जी के साथ नई सरकार बनेगी। वहीं प्रवेश वर्मा की बेटी तृषा ने कहा कि लोग अब बदलाव चाहते हैं। बीजेपी को एक मौके की जरूरत है, जो उन्हें इस बार जरूर मिलेगा।
  • बांसुरी स्वराज – बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने जनपथ स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला और कहा कि 8 फरवरी को दिल्ली में कमल खिलेगा। बांसुरी ने कहा कि दिल्ली में लंबे समय से कुशासन चल रहा है। इसे बदलने के लिए देवतुल्य मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग जरूर करें।
  • दिल्ली चुनाव के लिए बाबरपुर सीट से AAP उम्मीदवार गोपाल राय के अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी वोट डाला।
  • भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के यमुना विहार में सर्वोदय कन्या विद्यालय नंबर 1 में वोट डाला।
- Advertisement -spot_img