Homeन्यूजराहुल की जीभ काटने वाले बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस ने महाराष्ट्र...

राहुल की जीभ काटने वाले बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस ने महाराष्ट्र में दर्ज कराई FIR

और पढ़ें

Controversial Remark On Rahul Gandhi: देशभर में इस समय महाराष्ट्र के बुलढाणा से शिवसेना शिंदे पार्टी के एक विधायक के दिए विवादित बयान पर बवाल मचा हुआ है।

संजय गायकवाड ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जीभ काटकर लाने वाले को 11 लाख रूपये का ईनाम देने की घोषणा की थी।

अब शिवसेना शिंदे गुट विधायक के इस बयान से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

कांग्रेस पार्टी अपने नेता को लेकर दिए गए इस तरह के बयान का खुला विरोध कर रही है।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र जाकर दर्ज कराई FIR

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बुलढाणा विधायक संजय गायकवाड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने महाराष्ट्र पहुंचे थे।

 

हालांकि जब थाने में उनकी एफआईआर नहीं लिखी गई तो कृणाल चौधऱी के नेतृत्व में थाने में ही फर्श पर बैठकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करीब 4 घंटे अपना विरोध जताया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

इसके बाद बुलढाणा पुलिस ने विधायक संजय गायकवाड के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

‘महाराष्ट्र की जनता गांधी के विचारों को मानती है’

महाराष्ट्र से वापस भोपाल लौटते समय कुणाल चौधरी मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले भी गए, यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा कर पूरा घटनाक्रम बताया।

कुणाल चौधरी ने कहा कि जिन्होंने पहले महात्मा गांधी की हत्या की, फिर इंदिरा गांधी की हत्या की और फिर राजीव गांधी की हत्या करी, अब वे राहुल गांधी की जुबान काटने की बात कर रहें हैं।

उन्हीं की सरकार ने उन्हीं के विधायक के खिलाफ एफआईआर करके यह माना है कि यह घृणा और नफरत फैलाने का काम करते है, झूठ बोलने का काम करते है।

महाराष्ट्र की जनता महात्मा गांधी के विचारों को मानने वाली जनता है।

बाबा साहब अंबेडकर के विचारों और इस देश के संविधान के विचारों को मानने वाली जनता है।

इसका जवाब महाराष्ट्र की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में देगी।

राहुल गांधी शोषित वंचित वर्ग की आवाज हैं

कुणाल चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की जुबान काटने की बात शिंदे सरकार के विधायक इसीलिए करते हैं क्योंकि वो देश के मूल मुद्दों की बात करते हैं।

राहुल गांधी देश के दलित, अल्पसंख्यक, आदिवासी, शोषित, वंचित हर वर्ग की आवाज हैं।

कांग्रेस ने शिवसेना शिंदे गुट के विधायक की गिरफ्तार की मांग की है और ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Controversial Remark On Rahul Gandhi
Controversial Remark On Rahul Gandhi

कुणाल चौधरी ने पीएम मोदी से सवाल किया कि देश के प्रधानमंत्री इस बात पर जवाब दें।

ऐसे नेताओं के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी, जो खुलेआम विपक्ष को मारने की धमकी दे रहें है।

ये खबर भी पढ़ें – दिल्ली की तीसरी महिला CM हैं आतिशी सिंह मार्लेना, 4 साल में विधायक से बनीं मुख्यमंत्री

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October