Homeन्यूजBJP ने जारी की 9 राज्यसभा सीटों के लिए लिस्ट, MP से...

BJP ने जारी की 9 राज्यसभा सीटों के लिए लिस्ट, MP से जॉर्ज कुरियन तो राजस्थान से रवनीत बिट्टू का नाम

और पढ़ें

Manish Kumar
Manish Kumarhttps://chauthakhambha.com/
मनीष आधुनिक पत्रकारिता के इस डिजिटल माध्यम को अच्छी तरह समझते हैं। इसके पीछे उनका करीब 16 वर्ष का अनुभव ही वजह है। वे दैनिक भास्कर, नईदुनिया जैसे संस्थानों की वेबसाइट में काफ़ी समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। देशगांव डॉट कॉम और न्यूज निब (शॉर्ट न्यूज ऐप) की मुख्य टीम का हिस्सा रहे। मनीष फैक्ट चैकिंग में निपुण हैं। वे गूगल न्यूज इनिशिएटिव व डाटालीड्स के संयुक्त कार्यक्रम फैक्टशाला के सर्टिफाइट फैक्ट चेकर व ट्रेनर हैं। भोपाल के माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर चुके मनीष मानते हैं कि गांव और शहर की खबरों को जोड़ने के लिए मीडिया में माध्यमों की लगातार ज़रूरत है।

Rajya Sabha By-Election 2024: भोपाल/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 3 सितंबर को होने वाले 8 राज्यों से राज्यसभा उपचुनाव के लिए 9 कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा कर दी है।

भाजपा ने मध्य प्रदेश से जॉर्ज कुरियन और राजस्थान से केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को मैदान में उतारा है।

वहीं, कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईं किरण चौधरी हरियाणा से पार्टी की कैंडिडेट होंगी।

जबकि बिहार से बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा (Manan Kumar Mishra), ओडिशा से पूर्व बीजद नेता ममता मोहंता (Mamata Mohanta) और त्रिपुरा से राजीब भट्टाचार्य (Rajib Bhattacharjee) को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Rajya Sabha By-Election 2024: यहां देखें लिस्ट

Rajya Sabha By-Election 2024

Rajya Sabha By-Election 2024

राज्य – प्रत्याशी

  1. असम – मिशन रंजन दास
  2. असम – रामेश्वर तेली
  3. बिहार – मनन कुमार मिश्रा
  4. हरियाणा – किरण चौधरी
  5. मध्य प्रदेश – जॉर्ज कुरियन
  6. महाराष्ट्र – धैर्यशील पाटिल
  7. ओडिशा – ममता मोहंता
  8. राजस्थान – रवनीत सिंह बिट्टू
  9. त्रिपुरा – राजीव भट्टाचार्जी

बता दें कि इससे पहले हमने सुबह ही जिक्र किया था कि भाजपा आलाकमान मध्य प्रदेश से केरल के जॉर्ज कुरियन को राज्यसभा भेज सकती है।

हालांकि, इस सीट के लिए मध्य प्रदेश बीजेपी के कई दिग्गज नेता रेस में बने हुए थे।

एमपी के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, जयभान सिंह पवैया और पूर्व सांसद केपी यादव भी इस सीट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे।

लेकिन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक बार फिर से सबको चौंकाते हुए केंद्रीय मंत्री और केरल के भाजपा नेता जॉर्ज कुरियन को राज्यसभा का उम्मीदवार बना दिया।

ऐसा इसलिए क्योंकि माना जा रहा था कि इस सीट पर प्रत्याशी के चयन में शाह की पसंद का प्रत्याशी हो सकता है।

दरअसल, 21 अगस्त बुधवार नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख है।

Rajya Sabha By-Election 2024: जॉर्ज कुरियन का संक्षिप्त परिचय – 

George Kurian

मूल रूप से केरल के रहने वाले जॉर्ज कूरियन भाजपा में कई बड़ी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

जॉर्ज कुरियन को भाजपा के संगठन में एक मजबूत नाम के तौर पर देखा जाता है।

भाजपा के लिए केरल जैसे राज्य में करियन ने काफी काम किया है।

1980 के दशक में कोट्टायम के एक छोटे से गांव कनकमारी के रहने वाले जॉर्ज कुरियन ईसाई परिवार से आते हैं।

ईसाई परिवार से आने वाले कुरियन को भाजपा में शामिल होने के कारण काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा था।

कुरियन भाजपा में राष्ट्रीय कार्यकारी समिति में सदस्यता, युवामोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष के तौर पर काम किया है।

मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट में शामिल होने वाले कुरियन कोर कमेटी के सदस्य और भाजपा की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष हैं।

इतना ही नहीं, राज्य में अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के ट्रांसलेटर के तौर पर काम किया है।

Rajya Sabha By-Election 2024: रवनीत सिंह बिट्टू का परिचय (संक्षेप में) – 

ravneet singh bittu

बीजेपी ने राज्यसभा चुनावों के लिए राजस्थान से रवनीत सिंह बिट्‌टू को प्रत्याशी बनाया है।

रवनीत सिंह बिट्‌टू पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते हैं और वर्तमान में मोदी सरकार में रेल राज्य मंत्री हैं।

कांग्रेस ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला लिया है, इसलिए बिट्‌टू निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने जा सकते हैं।

लुधियाना से 2 बार सांसद रह चुके रवनीत बिट्टू लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बेअंत सिंह के पोते और पूर्व मंत्री तेज प्रकाश सिंह के बेटे हैं।

भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें लुधियाना से टिकट दिया, लेकिन उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से 20 हजार 942 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।

लोकसभा चुनाव में हार के बाद भी भाजपा ने पंजाब से किसी और को न चुनकर मोदी 3.0 सरकार में बिट्टू को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया है।

26 मार्च को कांग्रेस का हाथ छुड़ाकर बिट्टू ने दिल्ली जाकर भाजपा का कमल थाम लिया।

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है, इसलिए बिट्‌टू उसी दिन ही नामांकन भरेंगे।

इससे पहले उनके हरियाणा से चुनाव लड़ने की भी अटकलें चल रही थीं, लेकिन वहां से भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर आईं नेता किरण चौधरी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है।

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October