Agniveer Marriage Rule: भारतीय सेना में अग्निवीर योजना के तहत देश की सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।
सेना ने स्पष्ट कर दिया है कि अग्निवीर अपनी चार साल की सेवा के दौरान और स्थायी सैनिक (Permanent Commission) के रूप में चुने जाने तक अविवाहित रहने के नियम का पालन करना होगा।
अगर कोई अग्निवीर इस अवधि के बीच विवाह करता है, तो वह सेना में स्थायी नियुक्ति पाने की पात्रता खो देगा।
क्या है नियम और क्यों जरूरी है?
अग्निवीर योजना की शुरुआत के समय ही यह स्पष्ट किया गया था कि चयनित युवाओं को प्रशिक्षण और सेवा काल के दौरान अनुशासित रहना होगा।
अब सेना ने साफ कर दिया है कि जो अग्निवीर 4 साल की सेवा के बाद सेना में बने रहना चाहते हैं, उन्हें स्थायी नियुक्ति मिलने तक कुंवारा रहना होगा।
यह नियम न केवल अनुशासन से जुड़ा है, बल्कि प्रशिक्षण और तैनाती की कठिन परिस्थितियों के लिए भी आवश्यक माना जा रहा है।
#Agniveer के लिए भारतीय सेना ने बनाया नया रूल, स्थायी सैनिक बनने तक नहीं कर पाएंगे शादी #Agniveer @adgpi #marriage #defenceministry #Permanent #bjpgovt #sokkatimes pic.twitter.com/pJBzzCKVSR
— Sokka Times news (@sokka_times) January 6, 2026
शादी की तो क्या होगा नुकसान?
नियम के अनुसार, अगर कोई अग्निवीर अपनी सेवा के दौरान या स्थायी सैनिक बनने की प्रक्रिया के बीच शादी कर लेता है, तो उसे ‘अयोग्य’ घोषित कर दिया जाएगा।
भले ही वह जवान शारीरिक (Physical) और लिखित (Written) परीक्षा में कितना ही अव्वल क्यों न हो, वैवाहिक स्थिति उसे चयन प्रक्रिया से बाहर कर देगी।
🪖 EXPLAINER | Agniveer Marriage Rule — What It Means, Clearly
Under the Agnipath recruitment system, Agniveers who wish to become permanent soldiers are not allowed to marry until they receive permanent appointment in the armed forces.
Here’s the rule in simple terms 👇
— Deepak_CH (@deepakchannel_) January 6, 2026
2026 में पहले बैच की अग्निपरीक्षा
साल 2022 में भर्ती हुए अग्निवीरों का पहला बैच जून-जुलाई 2026 में अपनी 4 साल की सेवा पूरी करेगा।
इन जवानों में से केवल 25 प्रतिशत को ही उनकी योग्यता के आधार पर स्थायी सैनिक बनने का मौका मिलेगा।
सेवा पूरी होने के बाद 4 से 6 महीने की चयन प्रक्रिया चलेगी, जिसमें शारीरिक परीक्षण और अन्य मानक शामिल होंगे।
सेना ने हिदायत दी है कि जब तक फाइनल मेरिट लिस्ट में नाम न आ जाए और नियुक्ति पत्र न मिल जाए, तब तक उम्मीदवार शादी न करें।
भारतीय सेना ने अग्निवीरों के स्थायीकरण की प्रक्रिया को लेकर यह तय किया है कि जो अग्निवीर स्थायी सैनिक बनना चाहते हैं, वे तब तक शादी नहीं कर सकते, जब तक उन्हें सेना में परमानेंट नियुक्ति नहीं मिल जाती.#IndianArmy #Agniveer #Marriage pic.twitter.com/OXK3OHNicJ
— Fourth Piller 💎(चौथा स्तम्भ) (@vibesofvillage) January 5, 2026
भारतीय सेना का यह नियम उन युवाओं के लिए एक चेतावनी भी है और स्पष्ट संदेश भी, जो सेना में लंबे समय तक अपना करियर बनाना चाहते हैं।
इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश की सुरक्षा में तैनात होने वाले युवा पूरी तरह से अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित रहें।


