HomeTrending Newsकौन हैं 22 साल की इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली? जिसे कोलकाता पुलिस ने...

कौन हैं 22 साल की इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली? जिसे कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Who is Sharmistha Panoli: कोलकाता पुलिस ने शनिवार को इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है।

इसके बाद उसे शनिवार को कोलकाता के अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

शर्मिष्ठा पर आरोप है कि उसने विवादित वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया। जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची।

हालांकि उसने वीडियो डिलीट कर माफी भी मांग ली थी।

आइए जानते हैं कि शर्मिष्ठा पनोली कौन है।

कौन है शर्मिष्ठा पनोली?

22 वर्षीय शर्मिष्ठा पनोली पुणे की एक लॉ स्टूडेंट और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं।

उसकी शुरुआती शिक्षा भी पुणे के ही एक स्कूल से हुई थी।

इन दिनों वह अपने एक पारिवारिक मित्र के यहां गुरुग्राम आई हुई थी।

उन्होंने 14 मई को एक विवादित वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड अभिनेताओं और इस्लाम धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद उन्हें कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Sharmishta Panoli, Who is Sharmistha Panoli, Sharmishta Panoli Arrest, influencer sharmistha panoli
Who is Sharmistha Panoli

ये है मामला?

शर्मिष्ठा ने अपने वीडियो में ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड सेलेब्स की चुप्पी को लेकर आलोचना की।

उन्होंने कई अभिनेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और इस्लाम धर्म पर भी विवादित बयान दिए।

इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उनकी भारी आलोचना हुई, और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठने लगी।

हालांकि, शर्मिष्ठा ने बाद में वीडियो डिलीट कर माफी मांगी, लेकिन तब तक कोलकाता पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।

गिरफ्तारी और कोर्ट का फैसला

कोलकाता पुलिस ने शर्मिष्ठा को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी, क्योंकि पुलिस ने दावा किया कि उनके मोबाइल और लैपटॉप से और सबूत जुटाए जाने हैं।

सोशल मीडिया रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद शर्मिष्ठा को ऑनलाइन ट्रोल और धमकियां मिलीं।

कई लोगों ने उनकी गिरफ्तारी का समर्थन किया, जबकि कुछ ने स्वतंत्र भाषण के अधिकार का हवाला देते हुए इस कार्रवाई को अतिरेक बताया।

सोशल मीडिया पर #ReleaseSharmistha भी ट्रेंड हो रहा है।

Sharmishta Panoli, Who is Sharmistha Panoli, Sharmishta Panoli Arrest, influencer sharmistha panoli
Who is Sharmistha Panoli

कुलमिलाकर शर्मिष्ठा पनोली का मामला सोशल मीडिया पर हेट स्पीच और धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ के खतरों को उजागर करता है।

उनकी गिरफ्तारी के बाद अब कानूनी प्रक्रिया चल रही है, और आगे की सुनवाई में ही स्पष्ट होगा कि उन पर क्या आरोप साबित होते हैं।

- Advertisement -spot_img