Cheetah Kuno National Park मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है।
भारत में चीतों को फिर से बसाने के ‘मिशन चीता’ को शनिवार को एक और बड़ी सफलता मिली।
अफ्रीकी देश बोत्सवाना से 9 नए चीते भारत पहुंचे हैं।
इन मेहमानों के आने से कूनो नेशनल पार्क में खुशी का माहौल है और अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 48 हो गई है।
VIDEO | Madhya Pradesh: Union Minister Bhupendra Yadav releases cheetahs brought from Botswana at Kuno National Park.
Nine cheetahs have been brought from Botswana at Kuno National Park (KNP), taking India’s total count of the big cats to 48. The third batch of cheetahs from… pic.twitter.com/JnMmGNiM9E
— Press Trust of India (@PTI_News) February 28, 2026
हवाई सफर और कूनो में एंट्री
इन चीतों को बोत्सवाना से एक विशेष विमान के जरिए करीब 12 घंटे के लंबे हवाई सफर के बाद भारत लाया गया।
विमान पहले ग्वालियर उतरा और वहां से इन चीतों को हेलिकॉप्टर के जरिए सुरक्षित कूनो नेशनल पार्क पहुंचाया गया।
कूनो पहुंचने के बाद, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने खुद अपने हाथों से इन्हें क्वारंटीन बाड़ों (विशेष बाड़े) में रिलीज किया।
VIDEO | Kuno, Madhya Pradesh: Union Minister Bhupendra Yadav says, “I express my gratitude to Prime Minister Narendra Modi on behalf of the Ministry of Forest and Environment, for leading us to a successful milestone in Project Cheetah. Cheetahs were first brought in from… pic.twitter.com/endz4eV3nz
— Press Trust of India (@PTI_News) February 28, 2026
लिंगानुपात में सुधार और प्रजनन की उम्मीदें
इस नई खेप (Batch) में 6 मादा (Female) और 3 नर (Male) चीते हैं।
विशेषज्ञों के लिए यह खबर सबसे ज्यादा उत्साहजनक है।
अब तक कूनो में नर चीतों की संख्या मादाओं के मुकाबले थोड़ी ज्यादा थी, लेकिन 6 मादा चीतों के आने से यह संतुलन बेहतर हो गया है।
जानकारों का मानना है कि इससे कूनो में चीतों के प्राकृतिक प्रजनन (Breeding) की रफ्तार बढ़ेगी और जल्द ही छोटे शावकों की किलकारियां भी सुनाई दे सकती हैं।
मादा चीतों की संख्या बढ़ने से क्षेत्रीय टकराव भी कम होगा।
#WATCH | Nine cheetahs from Botswana — 6 females & 3 males — are set to land in India on Feb 28, boosting the country’s cheetah tally.
The cheetahs will be transported on an Indian Air Force aircraft and then moved to Kuno National Park.@moefcc @ntca_india @PMOIndia… pic.twitter.com/4W341nxyU9
— DD News (@DDNewslive) February 27, 2026
जेनेटिक विविधता का फायदा
खास बात यह है कि अब भारत में नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना, इन तीन अलग-अलग देशों के चीते मौजूद हैं।
इसे वन्यजीव विशेषज्ञ ‘जेनेटिक प्रयोगशाला’ के रूप में देख रहे हैं।
अलग-अलग मूल के चीतों के होने से ‘इनब्रीडिंग’ (एक ही वंश में प्रजनन) का खतरा कम होता है।
इससे पैदा होने वाले शावकों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बेहतर होती है और वे भारत के माहौल में ज्यादा मजबूती से ढल पाते हैं।
Adding to the purrs in Kuno!
After eight cheetahs from Namibia were first reintroduced to India on September 17, 2022, and 12 were brought from South Africa in February 2023, I am thrilled to announce the arrival of nine cheetahs from Botswana — 6 females and 3 males — at Madhya… pic.twitter.com/RPXknl3yWF
— Bhupender Yadav (@byadavbjp) February 28, 2026
एक महीने की सख्त निगरानी
फिलहाल, इन सभी 9 चीतों को एक महीने तक क्वारंटीन बाड़ों में रखा जाएगा।
इस दौरान वन विभाग के डॉक्टर और वन्यजीव विशेषज्ञ इनकी सेहत, खान-पान और व्यवहार पर बारीकी से नजर रखेंगे।
एक महीना पूरा होने के बाद, चीता स्टीयरिंग कमेटी यह तय करेगी कि किन चीतों को धीरे-धीरे खुले जंगल में छोड़ा जाए।
एक समय एशिया से विलुप्त हो चुके चीते अब भारत की धरती पर रफ्तार भर रहे हैं। मध्यप्रदेश, देश में चीतों का एकमात्र घर है, जहां विशेष प्रयासों के तहत बोत्सवाना से लाए गए 9 चीतों को आज माननीय केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री @byadavbjp जी ने श्योपुर के कूनो नेशनल… pic.twitter.com/ctJ2ieywZL
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 28, 2026
भारत में चीतों का सफर
भारत में साल 1952 में चीते विलुप्त घोषित कर दिए गए थे।
इसके बाद से ही इन्हें वापस लाने की कोशिशें चल रही थीं।
कूनो नेशनल पार्क को चीतों के लिए सबसे सुरक्षित और अनुकूल घर पाया गया।
देश में अब 48 चीते
- 45 चीते कूनो नेशनल पार्क में
- 03 चीते गांधी सागर अभयारण्य में
- 20 चीते नामीबियाई मूल के हैं। इनमें 17 का जन्म भारत में हुआ।
- 18 चीते दक्षिण अफ्रीकी मूल के हैं। इनमें 10 का जन्म भारत में हुआ।
- 39 चीते अब तक भारत में जन्मे
- 37 चीते वर्तमान में जीवित हैं
- 12 चीते, जो भारत में जन्मे, उनकी मौत हुई।
#WATCH श्योपुर, मध्य प्रदेश: बोत्सवाना से 9 चीते कुनो नेशनल पार्क में छोड़े गए। पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, वन अधिकारियों और अन्य लोगों के साथ नेशनल पार्क में मौजूद थे। pic.twitter.com/NMWShS9EKc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2026
यह मिशन न केवल पर्यावरण के लिए, बल्कि भारत के वन्यजीव इतिहास के लिए भी एक मील का पत्थर है।


