Homeन्यूजMP में 1.5 लाख शिक्षकों की नौकरी पर संकट, BJP सांसद दर्शन...

MP में 1.5 लाख शिक्षकों की नौकरी पर संकट, BJP सांसद दर्शन सिंह ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

MP Teachers TET Issue: मध्य प्रदेश की सियासत में इन दिनों शिक्षकों का मुद्दा गरमाया हुआ है।

हैरानी की बात यह है कि इस बार विपक्ष से ज्यादा सरकार के अपने ही लोग (BJP नेता) मुख्यमंत्री मोहन यादव की घेराबंदी कर रहे हैं।

मामला सीधे तौर पर प्रदेश के करीब 1.5 लाख शिक्षकों की रोजी-रोटी और उनके सम्मान से जुड़ा है।

सवाल खड़ा हो गया है कि क्या 25-30 सालों का पढ़ाने का अनुभव बड़ा है या फिर नए जमाने की पात्रता परीक्षा (TET)?

MP Teacher News, MP TET Compulsory, Darshan Singh Chaudhary MP, Mohan Yadav Government, MP Shikshak Andolan, RTE Act 2009, MP Teacher Termination News, Madhya Pradesh Education Department

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने खोला मोर्चा

होशंगाबाद-नरसिंहपुर से बीजेपी सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने अपनी ही सरकार के फैसले के खिलाफ आवाज उठाकर सबको चौंका दिया है।

उन्होंने सीधे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चिट्ठी लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है।

MP Teacher News, MP TET Compulsory, Darshan Singh Chaudhary MP, Mohan Yadav Government, MP Shikshak Andolan, RTE Act 2009, MP Teacher Termination News, Madhya Pradesh Education Department

सांसद का कहना है कि जिन शिक्षकों ने अपनी पूरी जवानी बच्चों का भविष्य बनाने में लगा दी, आज उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें नौकरी से निकालने का डर दिखाना गलत है।

उन्होंने केंद्र से मांग की है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका लगाई जाए।

MP Teacher News, MP TET Compulsory, Darshan Singh Chaudhary MP, Mohan Yadav Government, MP Shikshak Andolan, RTE Act 2009, MP Teacher Termination News, Madhya Pradesh Education Department

पूर्व विधायक की खुली चेतावनी

सिर्फ सांसद ही नहीं, सुसनेर से पूर्व बीजेपी विधायक मुरलीधर पाटीदार ने भी तेवर तल्ख कर लिए हैं।

उन्होंने सीएम और शिक्षा मंत्री को दोटूक शब्दों में कहा है कि अगर शिक्षा का अधिकार कानून (RTE) में बदलाव कर शिक्षकों को राहत नहीं दी गई, तो वे खुद शिक्षकों के साथ सड़कों पर उतरेंगे।

MP Teacher News, MP TET Compulsory, Darshan Singh Chaudhary MP, Mohan Yadav Government, MP Shikshak Andolan, RTE Act 2009, MP Teacher Termination News, Madhya Pradesh Education Department

पाटीदार का मानना है कि यह नियम व्यवहारिक नहीं है और इसे तुरंत रद्द किया जाना चाहिए।

MP Teacher News, MP TET Compulsory, Darshan Singh Chaudhary MP, Mohan Yadav Government, MP Shikshak Andolan, RTE Act 2009, MP Teacher Termination News, Madhya Pradesh Education Department

आखिर क्यों मचा है बवाल? 

इस पूरे विवाद की जड़ में RTE एक्ट 2009 और NCTE की गाइडलाइंस हैं।

सुप्रीम कोर्ट के एक निर्देश के बाद अब कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास करना अनिवार्य कर दिया गया है।

मुख्य बिंदु:

  1. किसे देनी होगी परीक्षा?: वो शिक्षक जिनकी रिटायरमेंट में 5 साल से ज्यादा का वक्त बचा है।

  2. कब होगी परीक्षा?: विभाग की योजना जुलाई-अगस्त 2026 में विशेष परीक्षा कराने की है।

  3. फेल हुए तो क्या?: शिक्षकों को परीक्षा पास करने के लिए 2 साल का समय मिलेगा। अगर फिर भी फेल हुए, तो उन्हें नौकरी से निकाल (Terminate) दिया जाएगा।

शिक्षकों का तर्क है कि जब वे भर्ती हुए थे, तब नियम अलग थे।

अब 50-55 साल की उम्र में उनसे प्रतियोगी परीक्षा पास करने की उम्मीद करना उनके साथ मानसिक प्रताड़ना है।

MP Guest Teachers, E-Attendance, Our Teachers App, Guest Teachers, Salary Stopping Warning, Madhya Pradesh Education Department, E-Attendance Mandatory, Guest Teachers Salary,
MP Guest Teachers E-Attendance

29 मार्च को भोपाल में ‘महापंचायत’

मध्य प्रदेश शासकीय शिक्षक संगठन अब पीछे हटने को तैयार नहीं है।

  • 15 से 28 मार्च तक: पूरे प्रदेश में जनसंपर्क अभियान चलेगा, जिसमें सभी सांसद-विधायकों को ज्ञापन सौंपकर उन पर दबाव बनाया जाएगा।

  • 29 मार्च: भोपाल में प्रदेशभर के शिक्षक जुटेंगे और एक ‘संयुक्त मोर्चा’ बनाएंगे। इसी दिन सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का ऐलान होगा।

शिक्षकों की मांग है कि या तो इस नियम को वापस लिया जाए या फिर केंद्र सरकार संविधान में संशोधन कर अनुभवी शिक्षकों को इससे छूट दे।

अब देखना यह है कि अपनी ही पार्टी के सांसदों और विधायकों के दबाव के बाद मोहन सरकार क्या बीच का रास्ता निकालती है।

#MPTeachers #TETIssue #MadhyaPradeshNews #DarshanSinghChaudhary #ShikshakAndolan #MPPolitics #EducationNews #SaveMPTeachers

- Advertisement -spot_img