Phalodi Satta Bazar Predictions: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान पूरा संपन्न होते ही अब सबकी नजरें 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।
राजनीतिक गलियारों में जहां जीत-हार के दावे किए जा रहे हैं, वहीं राजस्थान का मशहूर फलोदी सट्टा बाजार अपनी भविष्यवाणियों को लेकर चर्चा में आ गया है।
फलोदी सट्टा बाजार, जो अपनी सटीक आंकड़ों के लिए देशभर में जाना जाता है, इस बार बंगाल में बड़े उलटफेर की ओर इशारा कर रहा है।

भाजपा और टीएमसी के बीच ‘कांटे की टक्कर’
ताजा अपडेट के अनुसार, बंगाल की 294 सीटों पर इस बार मुकाबला बेहद कड़ा है।
सट्टा बाजार के सटोरियों का मानना है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) और प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच फासला बहुत कम है।
हालांकि, बुधवार शाम तक के रुझानों ने भाजपा समर्थकों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है, क्योंकि बाजार भाजपा को बहुमत के आंकड़े के पार जाते हुए दिखा रहा है।

क्या कहता है सीटों का गणित?
बंगाल की सत्ता की कुर्सी तक पहुंचने के लिए किसी भी दल को 148 सीटों की जरूरत है।
फलोदी सट्टा बाजार के शाम 6 बजे तक के भावों पर नजर डालें तो आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं:
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): 149 से 152 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।
- तृणमूल कांग्रेस (TMC): 139 से 142 सीटें मिलने की संभावना है।
इन आंकड़ों से साफ है कि भाजपा पहली बार बंगाल में बहुमत के जादुई आंकड़े को छूती हुई नजर आ रही है।
हालांकि, टीएमसी भी बहुत पीछे नहीं है, जिससे स्पष्ट है कि मुकाबला आखिरी गेंद तक चलने वाला है।

भवानीपुर में ममता दीदी का दबदबा कायम
भले ही राज्य की सत्ता को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए एक राहत भरी खबर है।
कोलकाता की हाई-प्रोफाइल सीट भवानीपुर पर सट्टा बाजार का रुख पूरी तरह साफ है।
सटोरियों के अनुसार, ममता बनर्जी अपनी इस पारंपरिक सीट को आसानी से बचा लेंगी।
उनके सामने सुवेंदु अधिकारी की चुनौती जरूर है, लेकिन बाजार में ममता की जीत पर दांव एकतरफा लगे हुए हैं
। यानी, दीदी अपनी सीट तो जीत रही हैं, लेकिन क्या वो अपनी सरकार बचा पाएंगी? यह बड़ा सवाल बना हुआ है।

पल-पल बदल रहे हैं सट्टा बाजार के भाव
सट्टा बाजार में भावों का गणित बड़ा दिलचस्प होता है।
जिस पार्टी के जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उसका भाव कम रखा जाता है। ताजा जानकारी के मुताबिक:
- भाजपा की सरकार बनने पर 70 से 80 पैसे का भाव चल रहा है।
- टीएमसी की सरकार बनने पर 1.15 से 1.20 रुपए का भाव है।
यह उतार-चढ़ाव दिखाता है कि बाजार में जोखिम (Risk) बहुत ज्यादा है।
सट्टा बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे-जैसे वोटिंग प्रतिशत और जमीनी फीडबैक के विस्तृत आंकड़े सामने आएंगे, ये भाव और बदल सकते हैं।
गुरुवार शाम तक स्थिति और भी स्पष्ट होने की उम्मीद है।

4 मई का इंतजार
फलोदी सट्टा बाजार के इन रुझानों ने पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक की राजनीति में हलचल मचा दी है।
सटोरियों की मानें तो इस बार बंगाल में ‘परिवर्तन’ की लहर दिख रही है।
अगर ये अनुमान सही साबित होते हैं, तो बंगाल के राजनीतिक इतिहास में यह एक बड़ी घटना होगी।
फिलहाल, जनता और नेता दोनों ही 4 मई का इंतजार कर रहे हैं, जब ईवीएम खुलेगी और असली ‘खेला’ सबके सामने आएगा।
#PhalodiSattaBazar #WestBengalElection2026 #BengalElection #MamataBanerjee #BJP #TMC #ElectionResults #WestBengalPolitics
