Sanchi Milk Price Hike: बढ़ती महंगाई के बीच आम आदमी को फिर एक झटका लगा है।
मदर डेयरी और अमूल के बाद अब सांची दूध भी महंगा हो गया है।
जी हां, मध्य प्रदेश में सांची दूध के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं।
सांची दूध की कीमतों में परिवर्तन के बाद दूध के पैकेटों पर छपी हुई पुरानी कीमतें रद्द मानी जाएगी।
आज रात 12 बजे से लागू होंगे नए दाम
7 मई 2025 से सांची दूध के दाम 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं।
आज रात 12 बजे से ही नई कीमते लागू हो जाएंगी।
इसके बाद अब फुल क्रीम दूध (गोल्ड) 67 रुपए प्रति लीटर में बिकेगा।
किन उत्पादों के दाम बढ़े?
- फुल क्रीम दूध (गोल्ड): 500 ML – 33 से 34 रुपए | 1 लीटर – 65 से 67 रुपए
- स्टैंडर्ड दूध (शक्ति): 500 ML – 31 रुपए
- टोन्ड दूध (ताजा): 500 ML – 28 रुपए
- डबल टोन्ड दूध (स्मार्ट): 500 ML – 26 रुपए
- छाछ दूध: 1 लीटर – 60 रुपए
क्यों बढ़ रहे हैं दूध के दाम?
दूध कंपनियों का कहना है कि कच्चे दूध की कीमतें बढ़ने और उत्पादन लागत में वृद्धि के कारण दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं।
गर्मियों में दूध की आपूर्ति कम हो जाती है, जिससे कीमतों पर दबाव बढ़ता है।
मदर डेयरी अपने स्वयं के आउटलेट, सामान्य व्यापार और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर बाजार में प्रतिदिन लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है।
अधिकारियों का कहना हैकि, “हम अपने किसानों की आजीविका का समर्थन करते हुए उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण दूध की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
अधिकारी ने कहा कि यह संशोधन बढ़ी हुई लागत का केवल आंशिक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य किसानों और उपभोक्ताओं दोनों के हितों की समान रूप से सेवा करना है।
मदर डेयरी और अमूल ने भी बढ़ाए थे दाम
मदर डेयरी ने सबसे पहले दूध के रेट बढ़ाए थे।
30 अप्रैल से मदर डेयरी के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।
मदर डेयरी ने भी दूध के रेट बढ़ाने के पीछे कच्चे माल की बढ़ती लागत ही बताई थी।
इसके बाद अमूल ने भी यही कारण गिनाते हुए रेट बढ़ाए थे।
हालांकि,अमूल के लिए यह वृद्धि विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर और अन्य राज्यों में दूध की आपूर्ति करने वाले प्रमुख ब्रांडों से चुनौती साबित हो सकती है।
अमूल ने 1 मई से दूध की कीमतें 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाईं।
इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है, जो पहले से ही महंगाई के बोझ तले परेशान हैं।