Homeन्यूजयौन उत्पीड़न केस के बाद इंद्रदेव महाराज से छिना महामंडलेश्वर का पद;...

यौन उत्पीड़न केस के बाद इंद्रदेव महाराज से छिना महामंडलेश्वर का पद; महिला से अश्लील वीडियो कॉल और रेप का आरोप

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Niranjani Akhara removed Indradev: उज्जैन में भूखी माता मंदिर रोड पर अपना आश्रम और गोशाला बना रहे स्वामी इंद्रदेव महाराज अब महामंडलेश्वर नहीं रहे।

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने उनसे यह अहम पद छीन लिया है।

यह बड़ी कार्रवाई तब हुई है जब मुंबई की एक महिला ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न (sexual harassment) की FIR दर्ज कराई है।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और श्री निरंजनी अखाड़े के सचिव, डॉ. रवींद्र पुरी ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि अब इंद्रदेव महाराज अखाड़े का हिस्सा नहीं हैं।

कैसे हुई थी महिला और महाराज की पहचान?

महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह कुछ पारिवारिक समस्याओं से गुजर रही थी। घर में शांति के लिए वह अक्सर धार्मिक वीडियो देखा करती थी।

जनवरी 2023 के आसपास, उसने फेसबुक पर ‘संत इंद्रदेव’ नाम के पेज पर उनके सत्संग के वीडियो देखे।

इसके बाद टीवी पर भी उनके कार्यक्रम देखे और स्क्रीन पर दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन किया। वहां से उसे मुंबई के सांताक्रुज इलाके में होने वाले सात दिनों के सत्संग के बारे में पता चला।

12 अप्रैल 2023 को वह अपनी छोटी बेटी को लेकर उस कार्यक्रम में गई और अगले दिन इंद्रदेव महाराज से दीक्षा लेकर वापस लौट आई।

वीडियो कॉल पर अश्लीलता और वृंदावन आश्रम में ज्यादती का आरोप

महिला का कहना है कि 8 दिसंबर 2023 को वह फिर से महाराज के एक सत्संग में गई। वहां उसने अपनी निजी परेशानियां महाराज को बताईं।

महिला का आरोप है कि इंद्रदेव ने मदद का भरोसा दिया और कहा कि वह लगातार उनके संपर्क में रहे और सेवा करे।

इसके बाद महाराज ने उसे फोन और वीडियो कॉल करना शुरू कर दिया।

महिला का सबसे गंभीर आरोप यह है कि महाराज वीडियो कॉल पर अश्लील बातें करते थे और उसे कपड़े उतारने के लिए कहते थे। बात यहीं तक नहीं रुकी।

महिला के मुताबिक, वृंदावन स्थित आश्रम में इंद्रदेव ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

जब महिला ने इसका विरोध किया और उसके पास घटना से जुड़ी कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग होने की बात कही, तो उसे धमकाया गया कि वह सबूत तुरंत डिलीट कर दे।

अखाड़े ने क्यों लिया यह सख्त एक्शन?

इन गंभीर आरोपों के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी थी और लगातार अखाड़ा परिषद से मांग कर रही थी कि इंद्रदेव को उनके पद से हटाया जाए।

कुछ दिन पहले जब अखाड़े के सचिव रविंद्र पुरी उज्जैन आए थे, तभी उन्होंने साफ कर दिया था कि एफआईआर दर्ज होने के बाद कार्रवाई जरूर होगी।

उन्होंने बताया कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए अखाड़े के पंचों ने बैठक की और यह फैसला लिया।

इसके अलावा, अखाड़े का यह भी कहना है कि महामंडलेश्वर का पद मिलने के बाद से ही इंद्रदेव अखाड़े के किसी भी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले रहे थे।

इन सभी कारणों के चलते आखिरकार अखाड़े ने उन्हें इस प्रतिष्ठित पद से बेदखल कर दिया है।

#SwamiIndradev #UjjainNews #NiranjaniAkhara #Mahamandaleshwar #LatestNews #MadhyaPradeshNews

- Advertisement -spot_img