बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, ममता के खिलाफ लड़ेंगे सुवेंदु अधिकारी
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी ने सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भबानीपुर, दोनों जगहों से टिकट दिया है।
दोनों सीटें बंगाल की राजनीति की दो सबसे चर्चित सीटें हैं, जहां बंगाल की CM ममता और सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलती रही है।
BJP announces first list of 144 candidates for the upcoming West Bengal Assembly Elections pic.twitter.com/QHLfHAUNFF
— ANI (@ANI) March 16, 2026
सुवेंदु अधिकारी ने 2021 विधानसभा चुनाव में ममता को नंदीग्राम सीट से हराया था।
नंदीग्राम में हार के बाद ममता बनर्जी ने भवानीपुर से उपचुनाव जीतकर मुख्यमंत्री पद बरकरार रखा।
वहीं भवानीपुर सीट TMC का मजबूत गढ़ मानी जाती है।
इसलिए इन दोनों सीटों पर TMC और भाजपा की सियासी लड़ाई बंगाल की राजनीति की दिशा तय करने वाली मानी जाती है।
जंग के बीच पहला भारतीय जहाज LPG लेकर पहुंचा: शिवालिक शिप पर 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर जितनी गैस
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच LPG कैरियर जहाज शिवालिक कतर से गैस लेकर भारत पहुंच गया है। यह जहाज सोमवार शाम 5 बजे गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा।
शिवालिक जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG लदी है, जो लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर बताई जा रही है।
#WATCH | Gujarat: LPG tanker Shivalik, which crossed the Strait of Hormuz, arrives at the Mundra Port. pic.twitter.com/3E1T1DY4ut
— ANI (@ANI) March 16, 2026
यह जहाज 14 मार्च को होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर रवाना हुआ था। मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच यह भारत पहुंचने वाला पहला LPG जहाज है।
शिपिंग मंत्रालय के मुताबिक नंदा देवी नाम का जहाज भी करीब 46 हजार टन LPG लेकर भारत आ रहा है और उसके कल पहुंचने की संभावना है। वहीं जग लाडकी जहाज करीब 81 हजार टन मुरबान कच्चा तेल लेकर भारत की ओर आ रहा है और इसके भी कल मुंद्रा बंदरगाह पहुंचने की उम्मीद है।
केरल विधान सभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, 47 उम्मीदवारों को मिला टिकट
केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट में 47 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई है।
इस लिस्ट में के. सुरेंद्रन मंजेश्वर सीट से, नव्या हरिदास कोझिकोड उत्तर से, एडवोकेट जॉर्ज कुरियन कंजीरापल्ली से, वी. मुरलीधरन कझाकूट्टम से और प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर नेमोम के नाम शामिल हैं।
BJP announces first list of 47 candidates for the upcoming Kerala Assembly Elections
K Surendran fielded from the Manjeshwar seat. Navya Haridas from Kozhikode North. Adv George Kurian from Kanjirappally, V. Muraleedharan from Kazhakoottam and state president Rajeev… pic.twitter.com/8BZesMmLIT
— ANI (@ANI) March 16, 2026
केरल में इस बार एक ही चरण में मतदान होगा। राज्य की सभी 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग होगी।
वहीं 4 मई को चुनावों के नतीजों का ऐलान होगा।
लाउडस्पीकर और जुलूस के लिए लेनी होगी पुलिस की इजाजत, 5 राज्यों के चुनाव के लिए EC के निर्देश
भारत निर्वाचन आयोग ने 15 मार्च 2026 को 6 राज्यों में उपचुनावों का ऐलान कर दिया है।
इसी के साथ ही सभी क्षेत्रों में मॉडल आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
आयोग ने राज्यों के मुख्य सचिवों और चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे नियमों का सख्ती से पालन कराएं ताकि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष रहें।
राजनीतिक दलों को अपनी किसी भी रैली, सभा या जुलूस के आयोजन से पहले स्थानीय पुलिस और प्रशासन से मंजूरी लेना अनिवार्य कर दिया गया है।
लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिए भी प्रशासन की पूर्व अनुमति जरूरी होगी ताकि आम लोगों को परेशानी न हो।
रैलियों के लिए मैदान और हेलिपैड जैसे सार्वजनिक स्थानों के आवंटन के लिए आयोग ने ‘सुविधा’ (SUVIDHA) पोर्टल की व्यवस्था की है।
सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदला: अब ‘मातृभूमि: वॉर रेस्ट इन पीस’ टाइटल से रिलीज होगी
सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदल दिया गया है।
अब यह फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से रिलीज होगी।
इस नए टाइटल का आधिकारिक ऐलान सलमान खान फिल्म्स की ओर से किया गया है।
साथ ही फिल्म का एक नया पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसने रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

मेकर्स के मुताबिक फिल्म के नाम में किया गया यह बदलाव सिर्फ एक टाइटल चेंज नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक गहरा संदेश भी छिपा है।
नए नाम के साथ दी गई टैगलाइन “May War Rest in Peace” यानी “युद्ध को शांति मिले” दर्शाती है कि फिल्म सिर्फ युद्ध की कहानी नहीं, बल्कि शांति की भावना को भी सामने लाने की कोशिश है।
फिल्म की कहानी भारत-चीन सीमा पर हुई ऐतिहासिक घटना गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित बताई जा रही है।
जापान-AUS ने युद्धपोत भेजने से किया इनकार, होर्मुज संकट पर ट्रंप को अपनों ने दिया झटका
जापान और आस्ट्रेलिया ने होर्मुज स्ट्रेट में वॉरशिप भेजने से इनकार कर दिया है।
जापान की प्रधानमंत्री सना ताकाइची ने संसद में कहा है कि टोक्यो का होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले तेल टैंकरों की सुरक्षा के लिए नौसेना भेजने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है।
जापान अपनी क्रूड ऑयल का लगभग 90% और LNG का 11% इस रूट से ले जाता है।
ऑस्ट्रेलिया ने भी साफ कर दिया है कि वह होर्मुज में अपने युद्धपोत नहीं भेजेगा।
ऑस्ट्रेलिया खुद LNG एक्सपोर्ट करता है, लेकिन रिफाइंड फ्यूल (पेट्रोल, डीजल, जेट फ्यूल) के लिए आयात पर निर्भर है। ऑस्ट्रेलिया के क्रूड ऑयल का 40-60% इस रूट से गुजरता है।
दरअसल, ट्रम्प ने होर्मुज स्ट्रेट का इस्तेमाल करने वाले देशों से इस रास्ते का रक्षा करने के लिए वॉरशिप और जरूरी मदद भेजने की मांग की थी।
बंगाल चुनाव से पहले मुख्य सचिव-DGP समेत 6 अफसर बदले: EC ने कहा- ये अधिकारी चुनाव से दूर रहेंगे
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ गुप्ता को DGP बनाया है।
वहीं, आयोग ने राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को पद से हटा दिया है। उनकी जगह 1993 बैच के आईएएस दुश्मंत नरियाला को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है।
सुप्रतिम सरकार की जगह अजय कुमार नंद को कोलकाता पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
साथ ही राज्य के गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा की जगह 1997 बैच की आईएएस अफसर संघमित्रा घोष को गृह सचिव बनाया गया है। चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
नटराजन रमेश बाबू को सुधार सेवा महानिदेशक बनाया गया है। अजय मुकुंद रानाडे को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और IGP (कानून-व्यवस्था) का पद दिया गया है।
आदेश में कहा गया है कि जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, उन्हें चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी चुनाव से जुड़े पद पर तैनात नहीं किया जाएगा।
राज्यसभा की 11 सीटों पर वोटिंग: बिहार में 2 कांग्रेस विधायकों ने वोट नहीं डाला
हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों के लिए सुबह 9 बजे से वोटिंग जारी है। इन तीनों राज्यों में क्रॉस वोटिंग का डर है।
बिहार में दो कांग्रेस सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास ने अभी तक वोट नहीं डाला है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों का फोन भी बंद आ रहा है। तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी को एक विधायक का इंतजार है। वह भी अब तक वोट डालने के लिए नहीं पहुंचे हैं।
अब तक NDA की तरफ से 176 विधायक वोट डाल चुके हैं। जबकि महागठबंधन की तरफ 37 विधायकों ने वोट डाले हैं।
हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहला वोट डाला। 11 बजकर 20 मिनट तक चुनाव के लिए 25 वोट डाले गए हैं।
वोटिंग के लिए कांग्रेस के विधायक हिमाचल के कसौली से रवाना होकर चंडीगढ़ में भूपेंद्र हुड्डा के घर जुटे। इसके बाद वे एक साथ बस में विधानसभा पहुंचे।
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास फ्यूल टैंक पर हमला: कई उड़ानें डायवर्ट
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 17वां दिन है।
आज सुबह दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक फ्यूल टैंक को निशाना बनाया गया।
इससे पहले भी जंग के दौरान यहां हमला हो चुका है। हमले के कारण कुछ उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया।
वहीं, ट्रम्प ने रविवार को NATO देशों को धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर सहयोगी देश होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने में मदद नहीं करते हैं तो NATO का भविष्य बहुत खराब हो सकता है।
ओडिशा-कटक के सरकारी हॉस्पिटल में आग, 10 मरीजों की मौत
ओडिशा में कटक के श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार रात करीब 3 बजे आग लग गई।
हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से 7 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, 3 की मौत इलाज के दौरान हुई।
आग पहली मंजिल पर ट्रॉमा केयर के ICU में लगी थी। यहां करीब 23 मरीज भर्ती थे।
उन्हें बचाने में अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी झुलस गए। अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।
ओडिशा CM मोहन चरण मांझी सुबह घायलों को देखने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे।
उन्होंने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही हादसे की हाई लेवल जांच का आदेश दिया है।
श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज (SCB) कटक का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पूरे राज्य से लोग इलाज करवाने के लिए आते हैं।
लखनऊ के ‘द सेंट्रम’ में कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन: धोनी-विराट से लेकर CM योगी तक होंगे शामिल
टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ मसूरी में शादी की है।
अब 17 मार्च को लखनऊ के लग्जरी होटल ‘द सेंट्रम’ में ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जिसके लिए दोनों के ही परिवार मसूरी से रवाना हो गए हैं।
वहीं, लखनऊ में होटल स्टाफ ने भी इस खास आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
ऑस्कर अवॉर्ड्स- माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर: जेसी बकले बेस्ट एक्ट्रेस
98वीं ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में हुई।
लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर बेस्ट फिल्म रही। फिल्म ने इस साल सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड हासिल किए।
फिल्म सिनर्स के लिए माइकल बी.जॉर्डन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। इस कैटेगरी में लियोनार्डो को भी नॉमिनेशन मिला था।
हेमनेट के लिए जेसी बकले बेस्ट एक्ट्रेस रहीं। जेसी ने इस फिल्म में मशहूर राइटर विलियम शेक्सपियर की पत्नी एग्नेस का किरदार निभाया।
इस साल किसी भी भारतीय फिल्म को नॉमिनेशन नहीं मिला था।
भारतीय मूल की फिल्ममेकर गीता गंदभीर की 2 डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को नॉमिनेशन मिला था, हालांकि दोनों अवॉर्ड जीतने से चूक गईं।
प्रियंका चोपड़ा 2016 के बाद फिर एक बार ऑस्कर अवॉर्ड प्रेजेंटर बनीं।
2 बार प्रेजेंटर बनने वालीं वे इकलौती भारतीय हैं।
धार भोजशाला विवाद: ASI रिपोर्ट पर आज हाईकोर्ट में बहस
यह सुनवाई भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी एएसआई सर्वे रिपोर्ट (ASI Survey Report) को लेकर हो रही है।
पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सभी पक्षों को निर्देश दिया था कि वे एएसआई ( bhojshala asi survey report ) द्वारा की गई वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट पर अपनी लिखित आपत्तियां और सुझाव दाखिल करें।
इन्हीं जवाबों के आधार पर कोर्ट आगे की कार्रवाई तय करेगा।
इस मामले को लंबे समय से पूजा के अधिकार बनाम नमाज की अनुमति (Right to Worship vs Namaz Permission) के संवैधानिक विवाद के रूप में देखा जा रहा है।
एमपी के साढ़े 4 लाख पेंशनर्स को बड़ी राहत: जिला पेंशन कार्यालयों पर लगेगा ताला
MP के साढ़े चार लाख से अधिक पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है।
राज्य सरकार ने दशकों पुरानी और पेचीदा पेंशन व्यवस्था को जड़ से बदलने का फैसला किया है।
अब रिटायरमेंट के बाद पेंशन के लिए न तो दफ्तरों के चक्कर काटने होंगे और न ही बैंक बदलने की मजबूरी होगी।
सरकार की इस नई सेंट्रलाइज्ड (Centralized) व्यवस्था से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और भुगतान सीधे खाते में होगा।
राज्य शासन ने पेंशन वितरण प्रणाली को सरल और पारदर्शी (Transparent) बनाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को एकमात्र *एग्रीगेटर बैंक (Aggregator Bank) नियुक्त किया है।
यह नई व्यवस्था 1 अप्रैल, 2026 से पूरे प्रदेश में प्रभावी हो जाएगी।
अब सरकार पेंशन की पूरी राशि केवल SBI को ट्रांसफर करेगी, जो नोडल एजेंसी के रूप में काम करते हुए पेंशनर के किसी भी बैंक खाते में राशि जमा कराएगा।
यूपी-बिहार समेत में 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: हिमाचल में बर्फबारी, अटल टनल में टूरिस्ट फंसे
मौसम विभाग ने देश के उत्तर, पूर्वोत्तर, दक्षिण के 25 राज्यों में सोमवार को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।
हालांकि उत्तराखंड, यूपी, बिहार, झारखंड, बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
इन राज्यों में 40–50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। साथ ही ओले भी गिर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में बर्फ देखने गए टूरिस्ट पूरी रात अटल टनल रोहतांग में फंसे रहे। बर्फबारी के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ने से ट्रैफिक रोक दिया गया था। टनल में करीब हजार गाड़ियां थीं।
इधर, सिक्किम के कई इलाकों में रविवार देर शाम तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हुई। कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ और बिजली पोल तक गिर गए। रकडोंग काफर इलाके में पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई।
ओडिशा के मयूरभंज जिले में भी एक बवंडर ने भारी तबाही मचाई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। तेज तूफान के कारण 70 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है।
