Homebreakingnewsसलमान के पिता सलीम खान अस्पताल से डिस्चार्ज: संजय दत्त-नोरा फतेही का...

सलमान के पिता सलीम खान अस्पताल से डिस्चार्ज: संजय दत्त-नोरा फतेही का गाना सरके चुनर तेरी विवादों में

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

सलमान के पिता सलीम खान अस्पताल से डिस्चार्ज: 1 महीने से लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता और स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को आज मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

90 साल के सलीम खान को ब्रेन हेमरेज के कारण 17 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

करीब एक महीने तक चले इलाज के बाद अब उनकी तबीयत में काफी सुधार है और डॉक्टर्स ने उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी है।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक उनका डिस्चार्ज प्रोसीजर पूरा हो चुका है, लेकिन वे अभी हॉस्पिटल में ही हैं।

संजय दत्त-नोरा फतेही का गाना सरके चुनर तेरी विवादों में: एडवोकेट ने कहा- बैन किया जाए

अप्रैल में रिलीज होने वाली फिल्म केडी: द डेविल के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके को लेकर विवाद हो गया है।

चंडीगढ़ काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन एवं पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के ‌एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने मंगलवार को चंडीगढ़ के एसएसपी को शिकायत दी है।

उन्होंने कहा कि गाने में डबल मीनिंग बोल हैं। इसके साथ आपत्तिजनक सीन दिखाए गए हैं।

यह न सिर्फ समाज की शालीनता के खिलाफ है, बल्कि खासकर बच्चों और कम उम्र के युवाओं के मन पर बुरा असर डाल सकता है। यह सार्वजनिक शालीनता के लिए अपमानजनक है

इस गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आए हैं, जबकि इसके गीतकार रकीब आलम हैं।

पुलिस से उन्होंने मांग की है कि वायरल हो रहे अश्लील गाने के मामले में तुरंत BNS की धारा 294, 296, 79 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 व 67A के तहत FIR दर्ज की जाए और गाना सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाए, क्योंकि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर अश्लीलता को बढ़ावा देना कानूनन अपराध है।

लोकसभा से 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा

लोकसभा में मंगलवार को पहले फेज के दौरान निलंबित किए गए 8 सांसदों पर लगा सस्पेंशन हटा दिया गया।

इनमें कांग्रेस के 7 और लेफ्ट के एक सांसद हैं। ये आठ सांसद 4 फरवरी को लोकसभा से पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किए गए थे।

उन पर हंगामा करने के दौरान स्पीकर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की कुर्सी की ओर कागज फेंकने का आरोप लगा था।

यह हंगामा उस समय हुआ था जब राहुल गांधी सदन में पूर्वी लद्दाख में 2020 के भारत-चीन सीमा तनाव का जिक्र कर रहे थे।

कांग्रेस सांसद के. सुरेश समेत 3 सांसदों ने सस्पेंशन प्रस्ताव रखा। इसके बाद ध्वनि मत से इसे पास कर दिया गया।

भारत ने की अफगानिस्तान पर पाक हमले की कड़ी निंदा

बीते दिन पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल पर बड़ा हमला किया।

पाक ने काबुल में एक हॉस्पिटल को निशाना बनाया। इसमें करीब 400 लोगों की मौत का दावा किया गया।

अब भारत ने भी खुलकर पाक के इस कदम की निंदा की है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने काबुल पर पाकिस्तान के इस कदम को कायराना बताया है।

भारत ने 16 मार्च रात काबुल के अस्पताल पर पाकिस्तान के बर्बर हवाई हमले की कड़ी निंदा की है।

इसे कायराना और अमानवीय हरकत बताते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह सैन्य लक्ष्य बिल्कुल नहीं था, बल्कि नागरिकों का नरसंहार है जिसे पाकिस्तान सैन्य अभियान बता रहा है। यह आक्रमण अफगानिस्तान की संप्रभुता पर हमला है और क्षेत्रीय शांति को खतरा। रमजान के पवित्र महीने में अस्पताल पर हमला आस्था, कानून या नैतिकता के विरुद्ध है।

पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक: 400 की मौत-250 घायल, तालिबान ने कहा- बदला लेंगे

पाकिस्तान ने सोमवार रात एक बार फिर अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की है।

पाकिस्तानी एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने राजधानी काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया, जिनमें एक हॉस्पिटल भी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इसमें 400 लोगों की मौत हो गई, वहीं 250 से ज्यादा घायल हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दारुलअमान, अरजान कीमत, खैरखाना और काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास कई जगहों पर धमाकों और गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं।

तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए।

इस खूनी हमले के बाद अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दो टूक शब्दों में कहा है कि अब पाकिस्तान के साथ बातचीत या कूटनीति का दौर खत्म हो चुका है।

अफगानिस्तान ने कसम खाई है कि वह इस हमले का बदला जरूर लेगा जिसके बाद डूरंड लाइन पर तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है।

LPG Crisis: भारत पहुंचा LPG का दूसरा बड़ा जहाज ‘नंदा देवी’

देश में एलपीजी संकट के बीच राहत भरी खबर है। होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित पार करते हुए एलपीजी गैस का दूसरा बड़ा जहाज यानी नंदा देवी भारत पहुंच चुका है।

नंदा देवी जहाज गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचा। बीते दिन एलपीजी लेकर शिवालिक जहाज भी भारत पहुंचा था।

बता दें कि ईरान की विशेष अनुमति के बाद भारतीय जहाज होर्मुज ऑफ स्ट्रेट से पास होने लगे हैं।

नंदा देवी के अलावा जग लाडली जहाज भी आज भारत पहुंचने वाला है। इसमें कच्चा तेल लोड है।

राज्यसभा चुनाव- हरियाणा में रात तक हंगामा: NDA ने 37 में से 22 सीटें जीतीं, 10 सीटों का फायदा

हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव के दौरान जोरदार हंगामा हुआ।

सोमवार को शाम 4 बजे वोटिंग खत्म हो गई थी, लेकिन दो कांग्रेस विधायकों के वोटों पर भाजपा की आपत्ति के कारण रात 10.25 बजे काउंटिंग शुरू हो सकी, जो रात 1.30 बजे तक चली।

ओडिशा और हरियाणा में कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की।

बिहार में विपक्ष के 4 विधायक वोट डालने ही नहीं पहुंचे। इससे भाजपा को फायदा मिला।

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के चुनाव में 26 पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।

इनमें से 9 सीटें एनडीए के खाते में गईं। विपक्ष को 2 सीटें मिलीं। तीन राज्य हरियाणा, बिहार और ओडिशा में 11 सीटों पर चुनाव हुए।

एनडीए ने 22 और विपक्ष ने 15 सीटें जीतीं हैं। एनडीए को 10 सीटों का फायदा हुआ है। पहले एनडीए के पास 12 और विपक्ष के पास 25 सीटें थीं।

MSCB स्कैम केस बंद; अजित पवार और सुनेत्रा पवार के क्लीन चिट के विरोध में अन्ना हज़ारे की याचिका भी खारिज

MP-MLA की विशेष अदालत ने पवार परिवार को बड़ी राहत दी है।

स्पेशल कोर्ट ने आर्थिक अपराध शाखा की 25,000 करोड़ रुपये के महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक (एमएससीबी) घोटाले की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है।

इस घोटाले में दिवंगत अजित पवार, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और उनके भतीजे रोहित पवार का नाम शामिल था।

अदालत ने कई मामलों में कहा कि ऋण आवंटन के कारण बैंक को कोई हानि नहीं हुई और निष्कर्ष निकाला कि निदेशकों ने कोई व्यक्तिगत अनुचित लाभ प्राप्त नहीं किया।

न्यायाधीश ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हज़ारे सहित 50 व्यक्तियों की विरोध याचिकाएं खारिज कर दीं, जिन्होंने क्लीन चिट का विरोध किया था।

मुंबई-आगरा हाईवे पर पिकअप पलटी, बच्चे की मौत: 20 घायल, 6 की हालत गंभीर

मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

सेंधवा के समीप ग्राम सालीकला के पास मजदूरों को ले जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 20 लोग घायल भी हुए। वहीं पिकअप चालक मौके से फरार है।

यह हादसा सेंधवा के समीप हुआ। पिकअप में 25 से अधिक मजदूर सवार थे, जो जामली लवाणी और आसपास के क्षेत्रों से मजदूरी के लिए राजपुर जा रहे थे।

मृतकों में सीतेश (12) पुत्र चपलिया, निवासी जामली शामिल है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

घायलों में से 16 लोगों को सिविल अस्पताल सेंधवा लाया गया, जहां एक की मौत हो गई और 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।

अन्य 5 घायलों को नारायणदास अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज जारी है।

हिमाचल-बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश, राजस्थान-MP में आज से फिर बढ़ेगा तापमान

देशभर के राज्यों में पिछले दो दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिर रहे हैं।

IMD ने मंगलवार को पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इनमें बिहार, झारखंड, सिक्किम, बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं।

उत्तरी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में मार्च में हो रही बर्फबारी से सर्दी फिर लौट आई है।

उत्तराखंड के चमोली में सोमवार रात भी बर्फबारी हुई। बद्रीनाथ धाम का मंदिर परिसर बर्फ की मोटी चादर से ढंक गया है। बर्फबारी के कारण केदारनाथ में तापमान -11°C तक गिर गया है। गंगोत्री-यमुनोत्री में बर्फबारी हो रही है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार रात बारिश हुई और ओले भी गिरे।

हालांकि आज मध्य भारत के लिए यानी दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और गुजरात में कोई चेतावनी नहीं दी है। यहां एक बार फिर तापमान बढ़ सकता है।

- Advertisement -spot_img