Homebreakingnewsभारत में महंगा हुआ पेट्रोल, ‘तेल संकट’ के बीच 2 रुपये प्रति...

भारत में महंगा हुआ पेट्रोल, ‘तेल संकट’ के बीच 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा प्रीमियम ऑयल का दाम

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

भारत में महंगा हुआ पेट्रोल, ‘तेल संकट’ के बीच 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा प्रीमियम ऑयल का दाम

सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने स्पीड और पावर जैसे प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें शुक्रवार को ₹2.09-₹2.35 प्रति लीटर तक बढ़ा दी हैं।

यह बढ़ोतरी अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने की वजह से की गई है।

यह बढ़ोतरी अलग-अलग राज्यों और शहरों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं।

प्रीमियम पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू मानी जा रही हैं।

प्रीमियम पेट्रोल BPCL का स्पीड, HPCL का पावर और IOCL का XP95 के नाम से बिकता है।

वहीं सामान्य पेट्रोल पुराने दाम पर ही मिलता रहेगा। फिलहाल इनके दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम 6 साल बाद जेल से बाहर, मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली की अदालत ने शरजील इमाम को 6 साल की जेल की सजा के बाद 10 दिनों की अंतरिम जमानत दी है।

शरजील इमाम को 9 मार्च 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए जमानत दी गई है।

उन्हें परिवार के कुछ सदस्य रिमझिम बारिश के बीच लेने पहुंचे।

इमाम ने मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया, लेकिन कार में बैठते ही मुस्कुराते हुए एक बार विक्ट्री साइन बनाकर अपनी खुशी जाहिर की।

जमानत के तहत उसे कई शर्तें माननी होंगी केवल दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों से ही मिल सकते हैं।

याचिका में उल्लिखित स्थानों के अलावा कहीं और नहीं जा सकते। सोशल मीडिया का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

इस फैसले के बाद इमाम को तिहाड़ जेल से बाहर आने की अनुमति मिली, लेकिन उनके ऊपर ये स्पष्ट सीमाएं रखी गई हैं ताकि जमानत के दौरान कोई उल्लंघन न हो।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की प्रेमानंद महाराज से मुलाकात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च 2026 से 21 मार्च 2026 तक उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय ब्रज दौरे पर हैं.

उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य प्रेम मंदिर और इस्कॉन में दर्शन-पूजा, संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात, गिर्राज जी की परिक्रमा और रामकृष्ण मिशन में कैंसर ब्लॉक का उद्घाटन करना है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रज प्रवास के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन में संत प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की.

आश्रम पहुंचने पर प्रेमानंद महाराज ने राधे-राधे कहकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया, जिसके बाद उनके शिष्यों ने उन्हें दुपट्टा और माला पहनाई. साथ ही प्रसाद भेंट किया.

बता दें कि इस दौरान राष्ट्रपति का परिवार भी उनके साथ मौजूद था.

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नेतन्याहू बोले- मैं जिंदा हूं: कहा- ईरान की लीडरशिप खत्म

मिडिल-ईस्ट में जारी जंग के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी मौत की अफवाहों का खंडन किया।

उन्होंने गुरुवार देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ‘मैं जिंदा हूं।’

नेतन्याहू ने दावा किया कि बीते 20 दिनों में अब ईरान के पास यूरेनियम इनरिच करने या बैलिस्टिक मिसाइलें बनाने की कोई क्षमता नहीं बची है।

उन्होंने कहा, ‘हम जीत रहे हैं और ईरान बर्बाद हो रहा है। ईरान के 100 से ज्यादा मिसाइल लॉन्चर तबाह किए। साथ ही हथियार बनाने वाली कई फैक्ट्रियां भी नष्ट किए। ’

उन्होंने आगे कहा, ‘हम ईरान पर चौतरफा हमले कर रहे हैं और वह अब दुनिया को ब्लैकमेल नहीं कर सकता है। उसकी लीडरशिप खत्म हो चुकी है।’

रूसी इनपुट पर NIA ने पकड़े थे अमेरिकी-यूक्रेनी नागरिक: ग्रुप में 14-15 लोग, अन्य की तलाश जारी

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पूर्वोत्तर (मिजोरम सीमा) में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने रूसी एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर अमेरिकी और यूक्रेनी नागरिकों को गिरफ्तार किया था।

पकड़े गए लोगों पर भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने का आरोप है।

खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह गिरोह म्यांमार के हथियारबंद गुटों को ट्रेनिंग दे रहे था।

टूरिस्ट वीजा की आड़ में म्यांमार के विद्रोही गुटों को ड्रोन और आधुनिक युद्ध तकनीक की ट्रेनिंग दी जा रही थी।

ये लोग टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे, लेकिन मिजोरम में बिना अनुमति अवैध रूट से पहुंचे और यहां से पड़ोसी देश म्यांमार की सीमा में घुस गए।

सूत्रों के अनुसार 8 अन्य यूक्रेनियन की तलाश जारी है। कुल 14-15 लोगों का ग्रुप था।

ये लोग यूरोप से बड़े पैमाने पर ड्रोन पहुंचा रहे थे, जो संभवतः भारत से जुड़े उग्रवादी समूहों तक पहुंच सकते थे।

उत्तराखंड में हुआ कैबिनेट विस्तार, धामी की टीम में शामिल हुए 5 नए चेहरे

उत्तराखंड में अगले चुनाव से पहले राजनीति हलचल तेज हो गई है। इसकी वजह है कैबिनेट का विस्तार।

सीएम धामी की कैबिनेट का विस्तार हो गया है। 5 नए विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया गया है।

हाल ही में कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन और प्रेम चंद अग्रवाल के इस्तीफा देने से कैबिनेट में कुल 5 सीटें खाली हो गईं थी।

उत्तराखंड में साल 2022 में विधान सभा चुनाव हुए थे। अब 2027 में चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार हुआ है।

इसमें 5 विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया गया है। इसमें खजान दास (देहरादून), मदन कौशिक (हरिद्वार), प्रदीप बत्रा (रुड़की), भरत चौधरी (रुद्रप्रयाग) और राम सिंह कैड़ा (नैनीताल) से को मौका मिला है।

सभी ने 20 मार्च को राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली।

फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का निधन: आज होगा अंतिम संस्कार

फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा मल्होत्रा का गुरुवार को निधन हो गया। वह 94 साल की थीं।

उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई में किया जाएगा।

यह खबर सामने आने के बाद, करण जौहर, करिश्मा कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, रवीना टंडन, वरुण धवन और कियारा आडवाणी समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स संवेदना व्यक्त करने मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे।

मनीष की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर गरिमा मल्होत्रा के निधन की पुष्टि की।

राजस्थान में लगातार तीसरे दिन ओले गिरे, MP में बारिश: बिहार के बेगूसराय में कोहरा छाया

राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई।

17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। ओले गिरने से पारा 11 डिग्री तक लुढ़क गया।

मध्य प्रदेश में 2 दिन से ओले-बारिश और आंधी का दौर चल रहा है।

गुरुवार को प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को ग्वालियर-जबलपुर समेत 34 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उधर बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया। प्रदेश के 38 जिलों में बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में बारिश जारी है। वहीं चारों धाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में चार दिन से बर्फबारी जारी है। बद्रीनाथ में दो फीट तक बर्फ जम गई।

- Advertisement -spot_img