HomebreakingnewsBreaking: पीएम मोदी- कांग्रेस के कुकर्मों को देश माफ नहीं करेगा, भूकंप...

Breaking: पीएम मोदी- कांग्रेस के कुकर्मों को देश माफ नहीं करेगा, भूकंप के झटकों से दहला बांग्लादेश

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

अजमेर में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस के कुकर्मों को देश माफ नहीं करेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कांग्रेस को कुकर्मों के लिए देश कभी माफ नहीं करेगा।

पूरे देश में कांग्रेस लगातार हार रही है और गुस्से में इसका बदला भारत को बदनाम करके ले रही है।

कभी कांग्रेस INC यानी इंडियन नेशनल कांग्रेस थी। अब INC नहीं बची है। आज वो MMC बन गई है। MMC यानी मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस।

शनिवार को PM मोदी अजमेर के कायड़ विश्रामस्थली में सभा को संबोधित कर रहे थे।

भूकंप के झटकों से दहला बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल में भी महसूस किए गए झटके

बांग्लादेश में 27 फरवरी (शुक्रवार) को भूकंप के झटके महसूस किए गए.

बंगाल की खाड़ी के निकटवर्ती क्षेत्रों में शुक्रवार दोपहर आए तेज भूकंप के झटकों ने कोलकाता सहित पूरे दक्षिण बंगाल को हिला कर रख दिया।

दोपहर करीब 1.22 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई।

कंपन इतना तेज था कि लोग दफ्तरों और घरों से निकलकर जान बचाने के लिए सड़कों की ओर दौड़ पड़े।

बांग्लादेश में भूकंप के झटके महसूस किए. जिससे लोगों में दहशत महसूस की गई. लोग घरों और दफ्तरों से निकलकर सड़कों पर आ गए.

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 महसूस की गई. भूकंप के झटकों से सहमे लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए. इसका असर कोलकाता से लेकर पश्चिम बंगाल के कई जिलों में देखने को मिला.

भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में रहा. ढाका समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए.

बांग्लादेशी मौसम विभागके मुताबिक भूकंप का केंद्र सतखिरा जिले के असशशुनी उपजिला था.

भूकंप का केंद्र ढाका के अगरगांव स्थित मैसम विज्ञान विभाग के कार्यालय से 188 किलोमीटर दूर था. जमीन से महज 9.8 किलोमीटर नीचे केंद्र होने के कारण झटके काफी तीव्र महसूस किए गए।

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के अलावा कई और हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. झटकों के चलते दहशत फैल गई और लोग आनन-फानन में अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए. किसी की भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

ईरान पर इजरायल का बड़ा हमला, तेहरान समेत कई इलाकों में धमाके

Israel Attacks on Iran: इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया है।

खुद इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने ईरान के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन शुरू करने की पुष्टि की है और बताया कि इजरायल की सेना IDF ने ईरान पर एहतियातन हमला किया है।

हमले से पहले लोगों को मोबाइल पर मैसेज भेजकर सतर्क कर दिया था।

इमरजेंसी की घोषणा करके सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा गया था।

इजरालय के रक्षा मंत्री ने बताया कि तेहरान समेत कई इलाकों में IDF के हमले जारी हैं और कई इलाकों में धमाके सुने जाने की खबरें ईरान के मीडिया चैनल पर प्रसारित होने लगी हैं।

PM नरेंद्र मोदी अजमेर पहुंचे: लड़कियों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह करीब 11 बजे अजमेर पहुंचे।

यहां के कायड़ विश्रामस्थली में उनकी सभा चल रही है।

इससे पहले उन्होंने महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 9 से 14 साल तक की लड़कियों के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की।

16600 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास भी करेंगे। 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे।

बोलिविया में करेंसी से भरा प्लेन क्रैश: 15 की मौत- 30 घायल, हाईवे पर बिखरे नोट उठाने जुटे लोग

बोलिविया के एल आल्टो शहर में शनिवार सुबह (भारतीय समयानुसार) एक विमान क्रैश हो गया।

यह बोलिविया की वायुसेना का हरक्यूलिस विमान था। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। विमान देश के सेंट्रल बैंक के नए नोट लेकर जा रहा था।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, खराब मौसम के बीच विमान लैंडिंग के बाद रनवे से फिसलकर पास की व्यस्त सड़क पर जा गिरा। जिस सड़क पर यह गिरा, वहां खड़ी 10 से 15 गाड़ियां भी इसके चपेट में आ गई।

एयरक्राफ्ट का मलबा, टूटी हुई कारें और लाशें सड़क पर बिखरी नजर आई।

सड़क पर बैंक के नोट भी बिखरे नजर आए, जिन्हें उठाने के लिए लोग मौके पर जुट गए।

हादसे के बाद एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

कोलकाता में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे रिंकू सिंह: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल सकते हैं

रिंकू सिंह रविवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ सुपर-8 मैच से पहले शनिवार को कोलकाता में भारतीय टी-20 वर्ल्ड कप टीम में फिर से शामिल होंगे।

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि रिंकू शनिवार को टीम में शामिल हो रहे हैं।

शुक्रवार को उनके पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया था।

रिंकू पिता के अंतिम संस्कार के लिए चेन्नई से सीधे अलीगढ़ पहुंच गए थे, लेकिन अब वे दोबारा टीम के साथ होंगे।

दरअसल, ईडन गार्डन्स स्टेडियम में वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच एक वर्चुअल नॉकआउट है, जिसमें जीतने वाली टीम ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी।

रिंकू ने अब तक टूर्नामेंट की 5 पारियों में 24 रन बनाए हैं। यह रिंकू का पहला ही वर्ल्ड कप है, क्योंकि वे 2024 के टूर्नामेंट में ट्रैवलिंग रिजर्व थे, इसलिए उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था।

Bird Flu Alert: बिहार में बर्ड फ्लू का कहर, 4575 मुर्गियां मारकर दफनाईं, 7 तक बंद रहेगा पटना जू

Bird Flu Alert in Bihar: बिहार में बर्ड फ्लू (H5N1) फैल गया है, जिसे लेकर अलर्ट भी जारी हो गया है।

प्रदेश की नीतीश कुमार सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करके प्रदेशवासियों को बर्ड फ्लू से सतर्क रहने को कहा है।

साथ ही एक एडवाइजरी भी जारी की गई है।

राजधानी पटना की पीसी कॉलोनी, कंकड़बाग के जू-सेक्टर पार्क और पटना हाई कोर्ट परिसर में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हुई है, क्योंकि पिछले दिन इन इलाकों में कौए और मुर्गियां मारी मिली थीं।

पटना प्रशासन की ओर से बताया गया है कि तीनों इलाकों में मृत मिले पक्षियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई।

इसके बाद पूरे प्रदेश में करीब 4575 मुर्गियों को मारकर दफनाया गया।

9662 अंडे और 530 किलो दाना नष्ट किया। बर्ड फ्लू से बचाव के लिए दवाई का छिड़काव किया गया।

पटना जू को भी 7 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है।

होली पर MP में मावठा गिरेगा!:नए सिस्टम का दिखेगा असर

मध्य प्रदेश में होली के दिनों में मावठा गिरने यानी, आंधी-बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग की माने तो 2 मार्च से हिमालयी क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है।

यह एमपी में भी असर दिखा सकता है और ग्वालियर-चंबल हिस्से में मौसम बदला रहेगा।

IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के अनुसार, वर्तमान में पश्चिमी हिस्से में दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम (चक्रवात) एक्टिव है।

आंधी-बारिश और ओले का दौर थमने के बाद प्रदेश में अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है।

गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी कई शहरों में दिन का तापमान 34 डिग्री के पार रहा।

वहीं, रात में यह 18 डिग्री से ज्यादा पहुंच गया है।

- Advertisement -spot_img