Homebreakingnewsपश्चिम बंगाल में 9 मई को होगा नई सरकार का शपथग्रहण, अमेरिका...

पश्चिम बंगाल में 9 मई को होगा नई सरकार का शपथग्रहण, अमेरिका ने होर्मुज में 7 ईरानी नावें डुबोईं

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

पश्चिम बंगाल में 9 मई को होगा नई सरकार का शपथग्रहण: नवनिर्वाचित विधायकों के साथ आज दिल्ली जाएंगे सुवेंदु

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को आ चुके हैं।

बंगाल के इतिहास में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

BJP प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्‌टाचार्य के मुताबिक नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को होगा। इसी दिन रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती है।

शपथग्रहण में कौन-कौन आएगा, CM कौन होगा, अभी इनका खुलासा नहीं हुआ है।

इधर, BJP के सुवेंदु अधिकारी आज शाम नवनिर्वाचित विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचेंगे। जहां वे पार्टी के सीनियर नेताओं से मुलाकात करेंगे।

अमेरिका ने होर्मुज में 7 ईरानी नावें डुबोईं: ट्रम्प ने ईरान को धरती से मिटाने की धमकी दी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि उनकी मिलिट्री ने ईरान के 7 छोटी जहाजों को डुबो दिया है।

उनके मुताबिक ये होर्मुज से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों पर हमला कर रही थीं।

हालांकि, यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि उन्होंने 6 जहाजों को नष्ट किया है।

ट्रम्प ने कहा कि ईरान के पास आगे दो ही रास्ते हैं। या तो ईमानदारी से समझौता करे, या फिर दोबारा हमले झेलने के लिए तैयार रहे।

उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर ईरानी सेना ने अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाने की गलती की तो उन्हें धरती से मिटा दिया जाएगा।

अमेरिका ने सोमवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास प्रोजेक्ट फ्रीडम ऑपरेशन शुरू किया है। इसके तहत वह वहां गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों को सुरक्षा दे रही है। इसी दौरान दोनों देशों के बीच संघर्ष हुआ।

ईरान का कहना है कि होर्मुज पर उसका कंट्रोल है, उसकी इजाजत के बिना वे किसी जहाजों को गुजरने नहीं देंगे।

मेट गाला-2026: आलिया, प्रियंका पहुंचे, करण जौहर ने राजा रवि वर्मा की पेंटिंग से प्रेरित आउटफिट पहना

सोमवार यानी 4 मई को न्यूयॉर्क के म्यूजियम में मेट गाला का आयोजन हुआ है, जहां कई बड़ी देश-विदेश की हस्तियों ने रेड कार्पेट पर फैशन को नई परिभाषा दी।

इस साल मेट गाला की थीम कॉस्ट्यूम आर्ट रखी गई है, जहां आने वाले सभी मेहमानों के लिए ड्रेस कोड फैशन इज आर्ट है।

इस साल भारत से डायरेक्टर करण जौहर, एक्ट्रेस आलिया भट्ट और ईशा अंबानी ने मेट गाला में शिरकत की।

इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी इस इवेंट में शामिल हुईं।

यूपी-बिहार में आंधी-बिजली से 24 घंटे में 31 मौतें

राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में चक्रवात बनने से देश के बड़े हिस्से में मौसम बदल गया है।

दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक ट्रफ बनी हुई है, जिससे उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का असर है।

पिछले 24 घंटे में बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों में आंधी और तेज बारिश हुई।

यूपी में आंधी-बारिश की वजह से 8 लोगों की मौत हो गई। पीलीभीत में ईंट-भट्ठे की 100 फीट ऊंची चिमनी ढह गई। गाजीपुर में कच्चे मकान की दीवार ढह गई।

बिहार में सोमवार को 22 जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। बिजली गिरने से 7 बच्चों समेत 23 लोगों की मौत हो गई। 2 महिलाएं झुलस गईं। आज 18 जिलों तेज बारिश का अलर्ट है।

राजस्थान में सोमवार को तापमान में 8°C की गिरावट आई। जयपुर समेत कई शहरों को अधिकतम तापमान 35°C से कम रहा। हरियाणा में तेज आंधी से 15 हजार से ज्यादा पेड़ उखड़ गए।

- Advertisement -spot_img