हर्षा रिछारिया फिलहाल उत्तराखंड में रहती हैं, लेकिन वह भोपाल की रहने वाली हैं।
ट्रैवलिंग करना है पसंद
हर्षा रिछारिया को ट्रैवलिंग करना भी काफी पसंद है। पहले वो ट्रैवलिंग पर ब्लॉग बनाया करती थीं। उनका अपना यूट्यूब चैनल भी जो 21 जनवरी 2019 को ट्रैवलर हर्षा के नाम से क्रिएट किया गया था।
ग्लैमर और स्टारडम से भरा जीवन
30 वर्षीय हर्षा रिछारिया का जीवन कभी ग्लैमर और स्टारडम से भरा हुआ था, वह मॉडल रह चुकी हैं।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
हर्षा लंबे समय से इंस्टाग्राम पर कंटेंट बनाती है, लोगों का कहना है कि वह साध्वी नहीं बल्कि एक कंटेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर है।
एंकर भी है हर्षा रिछारिया
हर्षा रिछारिया एक सेलिब्रिटी एंकर के रूप में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं।
आध्यात्मिक और शांति की तलाश
हर्षा रिछारिया साध्वी बनने के पीछे की वजह बताती है कि ‘सुकून’ की वजह से उन्होंने तय किया कि साध्वी बना जाए। इससे पहले वो योगा ट्रेनर के रूप में भी काम कर चुकी हैं।
इंस्टाग्राम पर है खूब फैन फॉलोइंग
सोशल मीडिया पर हर्षा रिछारिया काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.4 मिलियन फॉलोअर्स है।
बैंकॉक में किया शो होस्ट
कुछ दिन पहले हर्षा ने बैंकॉक में शो होस्ट किया था, इसके बाद दो साल से साध्वी होने के दावे पर भी सवाल उठने लगे।
निरंजनी अखाड़े से जुड़ी है हर्षा
हर्षा निरंजनी अखाड़े से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी के मार्गदर्शन में अपनी आध्यात्मिक यात्रा शुरु की है।
हर्षा ने कहा मैं साध्वी नहीं हूं
हर्षा ने खुद सफाई देते हुए कहा है कि वह अभी साध्वी नहीं बनीं हैं, बल्कि इस दिशा में बढ़ रही हैं।
ग्लैमर की दुनिया छोड़ चुनी भक्ति
हर्षा रिछारिया ने ग्लैमर की दुनिया छोड़कर भक्ति और साधना का मार्ग चुना है, हालांकि उनका यह सफर अभी प्रारंभिक चरण में है।
गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियां निभाने की सलाह
हर्षा रिछारिया के गुरुदेव ने उन्हें गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियां निभाने की सलाह दी है।
सबसे खूबसूरत साध्वी के नाम से मशहूर
हर्षा रिछारिया महाकुंभ में पहले ही दिन से सबसे खूबसूरत साध्वी के नाम से सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
गले में रुद्राक्ष औप ललाट पर तिलक
हर्षा रिछारिया गले में रुद्राक्ष और फूलों की माला पहने, साथ ही ललाट पर तिलक लगाए दिखती हैं।
अब धार्मिक कंटेंट बनाती हैं हर्षा
हर्षा रिछारिया अपने इंस्टाग्राम पेज पर अब धार्मिक विषयों पर ही ज्यादा कंटेंट बनाती हुई दिखती हैं।