निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।
सीहोर का कुबेरेश्वर धाम मंदिर
न्यू मार्केट में सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम मंदिर की झांकी सजाई गई है। यहां 12 ज्योतिर्लिंग के साथ-साथ भगवान शिव की बारात की झांकी भी सजी है। पिछले करीब 57 साल से यहां लगातार माता की मूर्ति की स्थापना की जा रही है।
45 लाख का डिज्नीलैंड
अरेरा कॉलोनी के 10 नंबर मार्केट के पार्किंग स्थल पर इस बार कैलिफोर्निया के थीम पार्क डिज्नीलैंड की तर्ज पर माता रानी दरबार बनाया गया है।
नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष राहुल मालवीय ने बताया, पंडाल सजाने का काम पिछले 3 महीने से किया जा रहा है।
इसमें लगभग 40 से 45 लाख रुपए खर्च हुए हैं।
भोपाल में बना 60 फुट ऊंचा पाकिस्तान का हिंगलाज मंदिर
भोपाल के न्यू मार्केट रोशनपुरा में पाकिस्तान के हिंगलाज मंदिर की तर्ज पर झांकी आपको देखने को मिलेगी। न्यू मार्केट व्यापारी दुर्गा उत्सव समिति ने बताया कि झांकी की सजावट में 45 लाख रुपए खर्च हुए है। इसकी ऊंचाई करीब 60 फीट है।
1 करोड़ का राम मंदिर
बिट्टन मार्केट में अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर झांकी सजाई गई है। झांकी में 50 से अधिक प्रतिमाएं विराजमान है। इसमें श्री राम जन्म से लेकर बाल्य लीलाओं का वर्णन किया है। झांसी की सजावट में करीब 1 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। पंडाल की ऊंचाई करीब 101 फीट है।
वैष्णो देवी मंदिर (बरखेड़ा पठानी)
भोपाल के बरखेड़ा पठानी में माता वैष्णों देवी का मंदिर बनाया गया है। दर्जनों फीट ऊंचे इस पंडाल को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इस पंडाल को बनाने में भी लाखों खर्च किए गए हैं।
35 लाख की अमरनाथ गुफा
विजय मार्केट बरखेड़ा में बाबा बर्फानी की अमरनाथ गुफा बनाई गई है। दुर्गा उत्सव समिति विजय मार्केट बरखेड़ा के सदस्यों ने बताया कि करीब 35 लाख रुपए खर्च कर झांकी सजाई गई है।
चार धाम.
विजय मार्केट (भेल)
विजय मार्केट में व्यापारी समाज दुर्गा उत्सव समिति की तरफ से 15 फीट ऊंची माता की प्रतिमा स्थापित की गई है। इसके अलावा यहां झांकी में चारधाम के दर्शन किए जा सकते हैं। 65,000 वर्ग फीट में सजी इस झांकी को कोलकाता के 40 कारीगरों ने 19 दिन में तैयार किया है।