Radhika Merchant Phool Dupatta: बीते रोज मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी हुई, जहां उनका ये लुक चर्चा का विषय बन गया।
दरअसल, अनंत अंबानी की होने वाली दुल्हन राधिका ने अपनी हल्दी रस्म के लिए असली फूलों से बना दुपट्टा पहना जो मोगरे और गेंदे के फूल से बनाया गया था।

बात करें इस दुपट्टे की तो इसे फ्लोरल आर्ट डिजाइन स्टूडियो ने बनाया है। इसे तैयार करने में पूरी एक रात लगी है।

राधिका के इस दुप्ट्टे पर 1000 से ज्यादा तगर कलियां (Tagar Kalis) लगी हैं और दुपट्टे का बॉर्डर करीब 90 गेंदे के फूलों से तैयार किया गया था।

राधिका के हल्दी लुक को फैशन स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने स्टाइल किया है और लहंगा अनामिका खन्ना ने डिजाइनर किया है।

दुपट्टे के अलावा राधिका ने इस लुक के साथ पूरी ज्वैलरी भी फूलों से बनी हुई पहनी थी। इसमे उनका लंबा हार, झुमके, लटकन डोरियों से सजे टॉप, एक डबल हार और हाथ फूल शामिल हैं, ये सब ताजा फूलों से बने हुए थे।

इस लुक के साथ राधिका ने जो ज्वैलरी पहनी थी वो भी फूलों से बनी हुई है। मिनिमल मेकअप के साथ राधिका इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

सोशल मीडिया पर भी ये लुक छाया हुआ है और लोग राधिका की सादगी और क्रिएटिविटी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

ये कहना गलत नहीं होगा कि इस लुक के साथ राधिका ने नई दुल्हनों के लिए एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया है जो अब जल्द ही आपको आम लोगों की शादियों में भी देखने को मिलेगा।

वैसे इससे पहले ईशा अंबानी और श्लोका मेहता ने भी अपनी शादी की रस्मों के दौरान इसी तरह का दुपट्टा पहना था। इस तस्वीर में, दोनों दुल्हनें एक जैसे फूलों का दुपट्टा पहने हुए नजर आई थीं।

हल्दी फंक्शन में राधिका मर्चेंट ने दो लुक कैरी किए थे। दूसरे लुक में उन्होंने लाल रंग का लहंगा-चोली पहना था, जिसे उन्होंने फ्लोरल स्टाइल डायमंड ज्वेलरी से स्टाइल किया था। लाल लहंगे पर व्हाइट एंब्रॉयडरी थी, जो इसे और अट्रैक्टिव बना रही थी।

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को जियो टॉवर में होगी। उसके बाद 14 जुलाई को शादी का ग्रैंड रिसेप्शन होगा। जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल होगीं। राधिका मर्चेंट उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं।