Virat Kohli-Anushka Sharma Video: क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों लाइमलाइट से दूर लंदन में आम जिंदगी जी रहे हैं।
हाल ही में दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों ट्रैफिक सिग्नल पर नजर आए।
ये वीडियो किसी फैन ने बनाया है।
वाइफ के साथ शॉपिंग कर रहे हैं विराट
इस वीडियो में विराट और अनुष्का रोड क्रॉस करते हुए दिख रहे हैं।
इस दौरान विराट के हाथ में शॉपिंग बैग्स नजर आते हैं।
#ViratKohli spotted carrying shopping bags in the streets of London alongside wife #AnushkaSharma! pic.twitter.com/By3RdPzExk
— Bollywood Buzz (@BollyTellyBuzz) August 28, 2024
इस दौरान अनुष्का व्हाइट टॉप और ब्लैक पैंट में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक शेड्स लगाए थे और बालों को खुला रखा था।
वहीं विराट कोहली पिंक टी-शर्ट और कैप में दिखे। इस दौरान वो कैमरे की तरफ भी देखते हैं।
फैंस ने की विराट की तारीफ
हालांकि, कुछ फैंस का ये भी कहना है कि ये वीडियो पुराना है और न्यूजीलैंड ट्रिप का है।
लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद लोग विराट की तारीफ कर रहे हैं कि वो एक आइडियल हसबैंड की तरह अपनी बीवी के शॉपिंग बैग्स उठाकर चल रहे हैं।

Virat Kohli-Anushka Sharma
कई बार हो चुके हैं स्पॉट
इससे पहले भी विराट-अनुष्का कई बार लंदन में स्पॉट हो चुके हैं। कुछ दिनों पहले वो सत्संग में भी नजर आए थे।
अनुष्का तो कभी-कभार ही नजर आती हैं लेकिन विराट अक्सर कैमरे में कैद हो जाते हैं।
क्या लंदन शिफ्ट हो गए हैं विराट-अनुष्का
बेटे अकाय के जन्म के बाद ही अनुष्का लंदन चली गई थी। और विराट भी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद उनके पास चले गए थे।
काफी वक्त से ये खबरें भी फैल रही है कि विराट और अनुष्का भारत छोड़कर लंदन में ही शिफ्ट हो जाएंगे और वहीं बच्चों को बड़ा करेंगे।
क्योंकि भारत में उन्हें कभी प्रायवेसी नहीं मिलेगी औऱ वो हमेशा मीडियावालों से घिरे रहेंगे।
View this post on Instagram
हालांकि, विराट-अनुष्का ने इस खबर पर कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है।
लेकिन विराट ने ये जरूर कहा था कि खेल छोड़ने के बाद लोग मुझे देखने को भी तरस जाएंगे।
वन-डे सीरीज में दिखे थे विराट
विराट कोहली हाल ही में श्रीलंका में हुई वन डे सीरीज में नजर आए थे।
इस फिल्म में दिखेगी अनुष्का
बात करें अनुष्का की तो वो जल्द ही इंडियन वुमन क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी।
ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। लेकिन इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

उन्हें आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो में देखा गया था, जिसमें शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी अहम रोल में थे।
ये फिल्म बॉक्स ऑफिर पर फ्लॉप हो गई थी।