Maharashtra-Jharkhand Exit Poll: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों का फैसला 23 नवंबर को सामने आएगा।
महाराष्ट्र में 288 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुआ, जबकि झारखंड में 81 सीटों पर दो चरणों में वोट डाले गए।
अगर एग्जिट पोल की माने तो महाराष्ट्र और झारखंड में भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधनों की सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है।
महाराष्ट्र में महायुति का दबदबा
महाराष्ट्र में 6 एग्जिट पोल में से 5 भाजपा नेतृ्त्व वाली महायुति की सरकार की बनने की संभावना जता रहे हैं।
महाराष्ट्र में Matrize के एग्जिट पोल के नतीजों ने सभी को चौंका दिया हैं।
इन नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति (NDA) की सरकार बनते दिख रही है।
महायुति को 137 से 157 सीटें मिल रही हैं। जबकि महाविकास अघाड़ी (INDIA) को 126 से 146 सीटें मिलने जा रही हैं।

झारखंड में बीजेपी का सीएम
झारखंड में अभी तक 4 एग्जिट पोल्स सामने आए हैं और चारों में ही ये आंकड़ा सामने आया है कि झारखंड का नया सीएम बीजेपी से ही होगा।
झारखंड में NDA की बल्ले- बल्ले
MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार झारखंड में भी भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन की सरकार बन सकती है।
एनडीए गठबंधन को 81 सीटों में से 42 से 47 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है।
जबकि जेएमएम कांग्रेस के आईएनडीआईए गठबंधन को 25 से 30 सीटें मिलने की उम्मीद है।
अन्य दलों को 1 से 4 सीटें मिल सकती हैं।

महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच मुकाबला
महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजीत पवार गुट) के महायुति गठबंधन ने महाविकास अघाड़ी (आईएनडीआईए) के खिलाफ अपनी ताकत लगाई है, जिसमें कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट) और एनसीपी (शरद पवार गुट) शामिल हैं।
दोनों ही गठबंधन एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव में जोरदार प्रचार अभियान चलाया।
झारखंड में आईएनडीआईए और एनडीए के बीच संघर्ष
झारखंड में भी आईएनडीआईए और एनडीए के बीच कड़ा मुकाबला है।
आईएनडीआईए में जेएमएम, कांग्रेस और राजद साथ हैं, जबकि एनडीए में भाजपा, आजसू, जेडीयू और लोजपा शामिल हैं।
अगर इलेक्शन का रिजल्ट एग्जिट पोल के मुताबिक रहे तो दोनों राज्यों में सत्ता का खेल पूरी तरह बदल जाएगा।