Homeलाइफस्टाइलअक्टूबर में नवरात्रि से लेकर दिवाली तक कई त्योहार, यहां देखें बैंक...

अक्टूबर में नवरात्रि से लेकर दिवाली तक कई त्योहार, यहां देखें बैंक हॉलिडे की लिस्ट

और पढ़ें

October Bank Holiday: कुछ दिनों में सितंबर माह खत्म होने वाला है और इसके बाद अक्टूबर का महीना शुरू हो जाएगा।

इसी के साथ देशभर में त्योहारों का सिलसिला भी आरंभ हो जाएगा।

अक्टूबर में नवरात्रि से लेकर दिवाली तक कई बड़े पर्व हैं।

त्योहारों के कारण बैंक भी कई दिन बंद रहेंगे।

अगर आपको भी अक्टूबर में बैंकों से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो यहां छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही घर से निकलें।

अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, बैंकों में रहेगा अवकाश

अक्टूबर महीने में गांधी जयंती, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार हैं।

आमतौर पर पूरे देश में बैंक सभी रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को बंद रहते हैं।

लेकिन, अक्टूबर में त्योहारों के कारण बैंक 31 में से 15 दिन बंद रहेंगे।

कई शहरों में स्थानीय पर्व के आधार पर बैंक बद रहेंगे।

इस संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक ने हॉलिडे की लिस्ट भी जारी कर दी है।

अगर आप अक्टूबर माह में जरुर काम के चलते बैंक जाने का प्लान कर रहें हैं तो छुट्टियों की लिस्ट देख कर जाएं।

अक्टूबर महीने बैंक हॉलिडे की लिस्ट

  • 1 अक्टूबर 2024 – विधानसभा चुनाव होने के कारण जम्मू में बैंक बंद रहेंगे।
  • 2 अक्टूबर 2024 – गांधी जयंती के मौके पर पूरे देश में बैंक हॉलिडे रहेगा।
  • 3 अक्टूबर 2024 – शारदीय नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 6 अक्टूबर 2024 – साप्ताहिक अवकाश के चलते पूरे देश में नहीं खुलेंगे।
  • 10 अक्टूबर 2024 – दुर्गा पूजा और महासप्तमी के कारण बैंक की छुट्टी रहेगी।
  • 11 अक्टूबर 2024 – महाअष्टमी, महानवमी, आयुध पूजा, दुर्गा पूजा और दुर्गा अष्टमी, दशहरा, विजयदशमी के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।
  • 12 अक्टूबर – दूसरे शनिवार की छुट्टी के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 13 अक्टूबर 2024 – रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले हैं।
  • 14 अक्टूबर 2024 – दुर्गा पूजा या दासेन के कारण गंगटोक में बैंकों में अवकाश रहेगा।
  • 16 अक्टूबर 2024 – लक्ष्मी पूजा के अगरतला और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
  • 17 अक्टूबर 2024 – कांटी बिहू के अवसर पर असम, बेंगलुरु और गुवाहाटी में बैंकों में अवकाश रहेगा। साथ ही वाल्मिकी जयंती के मौके पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 20 अक्टूबर 2024 – रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक में काम नहीं होगा।
  • 26 अक्टूबर 2024 – चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 अक्टूबर 2024 – रविवार के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा।
  • 31 अक्टूबर 2024 – दीवाली, नरक चतुर्दशी और सरदार वल्लभभाई के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा।

बैंक बंद होने पर भी नहीं रुकेंगे काम

अक्टूबर में फेस्टिव सीजन के चलते अलग-अलग त्योहारों पर देश के कई राज्यों में बैंकों में लगातार छुट्टी रहेगी।

लेकिन, इसके बाद भी आपके कोई भी जरूरी काम नहीं रुकेंगे।

आप बैंक में अवकाश होने के बावजूद भी एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूपीआई, नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैश विड्रॉल के लिए एटीएम का इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें – NPS वात्सल्य योजना: अब बच्चों का भी खुलेगा पेंशन अकाउंट, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October