PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम में ऐसी ‘धमाकेदार एंट्री’ की, जिसने न केवल देशवासियों का ध्यान खींचा बल्कि पड़ोसी मुल्कों को भी भारत की सैन्य ताकत का अहसास करा दिया।
चुनावी सरगर्मी और पड़ोसी देशों के बदलते राजनीतिक हालात के बीच पीएम मोदी का यह दौरा रणनीतिक और विकास, दोनों ही नजरिए से ऐतिहासिक रहा।
हाईवे बना रनवे: जब आसमान से उतरे मोदी
आमतौर पर प्रधानमंत्री का विमान एयरपोर्ट के रनवे पर उतरता है, लेकिन इस बार नजारा अलग था।
डिब्रूगढ़ के पास मोरन बाईपास (NH-127) पर बनी इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर जब पीएम मोदी का C-130 विमान उतरा, तो यह पूर्वोत्तर के लिए एक नया इतिहास था।
Indian Air Force’s military transport aircraft C-130J lands on a highway in Assam!
The Emergency Landing Facility (ELF) on the Moran Bypass, Dibrugarh is the first of its kind in the Northeast, turns a highway stretch into an alternate runway during emergencies.
Built for… pic.twitter.com/AV33UtOuZK
— Manas Muduli (@manas_muduli) February 14, 2026
यह एयरस्ट्रिप चीन बॉर्डर से महज 300 किलोमीटर दूर है।
लैंडिंग के बाद आसमान में भारत की वायुसेना का जलवा दिखा।
राफेल, सुखोई-30 और स्वदेशी तेजस समेत 16 लड़ाकू विमानों ने करीब 30 मिनट तक एरियल शो किया।
इन विमानों ने हाईवे पर ही लैंडिंग और टेक-ऑफ का डेमो दिया, जो यह बताता है कि युद्ध जैसी स्थिति में भारत की सड़कें भी फाइटर जेट्स के लिए रनवे का काम कर सकती हैं।
BREAKING 🚨 | ASSAM
Indian Air Force’s Rafale fighter jet takes off from the Emergency Landing Facility (ELF) on Moran Bypass in Dibrugarh.
Prime Minister Narendra Modi and senior officials witnessed the historic take-off.
A major boost to India’s defence preparedness in the… pic.twitter.com/MuxZgDucpA
— Jan Ki Baat (@jankibaat1) February 14, 2026
चीन और बांग्लादेश को कड़ा संदेश
यह दौरा सिर्फ उद्घाटन तक सीमित नहीं था।
जानकारों का मानना है कि जिस तरह से चीन सीमा के करीब सैन्य ताकत का प्रदर्शन हुआ, वह उन ताकतों को सीधा जवाब है जो पूर्वोत्तर की स्थिरता को चुनौती देने की कोशिश करते हैं।
साथ ही, बांग्लादेश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में इस तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण भारत की सुरक्षा चाक-चौबंद करता है।
History was created at Moran Bypass in Dibrugarh with the inauguration of Northeast India’s first state-of-the-art Emergency Landing Facility.
Today, Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi dedicated the facility to the nation in the presence of Hon’ble Chief Minister Dr.… pic.twitter.com/ozvXwxtnhp
— Chief Minister Assam (@CMOfficeAssam) February 14, 2026
कनेक्टिविटी का नया अध्याय: कुमार भास्कर वर्मा सेतु
पीएम मोदी ने ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया।
3,030 करोड़ की लागत से बना यह 6-लेन पुल पूर्वोत्तर का पहला ‘एक्स्ट्राडोज्ड’ पुल है।
इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी के बीच का सफर, जो पहले घंटों में तय होता था, अब सिर्फ 7 मिनट में पूरा हो जाएगा।
इस पुल में भूकंपरोधी तकनीक और ‘रियल-टाइम हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम’ का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे बेहद सुरक्षित बनाता है।
ब्रह्मपुत्र नदी पर कुमार भास्कर वर्मा सेतु 🔥
यह है असम ♥️ अभूतपूर्व विकास की ओर अग्रसर pic.twitter.com/c1CEKd5bHc
— Ocean Jain (@ocjain4) February 14, 2026
डिजिटल और शैक्षिक क्रांति
विकास की कड़ी में पीएम ने कामरूप के अमिंगांव में नेशनल डेटा सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे।
यह सेंटर सरकारी विभागों के डिजिटल डेटा को सुरक्षित रखेगा और डिजास्टर रिकवरी का काम करेगा।
इससे पूर्वोत्तर के राज्यों में सरकारी सेवाएं तेजी से और ऑनलाइन मिल सकेंगी।
इसके अलावा, IIM गुवाहाटी के नए परिसर का उद्घाटन शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं के लिए बड़े अवसर लेकर आएगा।
Guwahati’s National Data Centre is set to emerge as a backbone of information technology in the region. Adopting a ‘Cloud First’ approach, the centre will strengthen e-Governance initiatives with enhanced capacity and secure digital services.
Hon’ble Prime Minister Shri… pic.twitter.com/bAe0D97lCz
— Chief Minister Assam (@CMOfficeAssam) February 12, 2026
सियासी मायने और भविष्य का रोडमैप
असम में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
पिछले तीन महीनों में पीएम मोदी का यह तीसरा दौरा है।
राज्य में 2016 से एनडीए (NDA) की सरकार है, और इस बार पीएम ने ₹5,450 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात देकर अपनी स्थिति और मजबूत की है।
PM Modi touches down at the Emergency Landing Facility on the Moran Bypass in Dibrugarh in Assam.
Watch. ⬇️ pic.twitter.com/iLfQx7Z1PR
— BJP (@BJP4India) February 14, 2026
इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) क्या है?
मोरन हाईवे का 4.4 किलोमीटर लंबा हिस्सा अब दोहरा काम करेगा।
आम दिनों में यहां गाड़ियाँ चलेंगी, लेकिन युद्ध या आपदा के समय यहां 40 टन के फाइटर और 74 टन के भारी मालवाहक विमान उतर सकेंगे।
यह ‘डुअल-यूज इंफ्रास्ट्रक्चर’ का बेहतरीन उदाहरण है।
A new chapter unfolds in the journey towards a safer and more prosperous Assam. Today at Moran Bypass, Dibrugarh, Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji inaugurated the first state-of-the-art Emergency Landing Facility (ELF) in the North-East.#PMModiInAssam
1/3 pic.twitter.com/OMIrFqDhzm
— Bimal Borah (@BimalBorah119) February 14, 2026
प्रधानमंत्री का यह दौरा साफ करता है कि सरकार अब पूर्वोत्तर को सिर्फ भारत का कोना नहीं, बल्कि विकास और सुरक्षा का मुख्य केंद्र मानती है।


