PM Modi Israel Visit Yad Vashem: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजराइल यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत भावुक रही।
उन्होंने यरुशलम स्थित ‘याद वाशेम’ (होलोकॉस्ट मेमोरियल) जाकर उन 60 लाख यहूदियों को श्रद्धांजलि दी, जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एडॉल्फ हिटलर की नाजी सेना के हाथों मारे गए थे।
इस मौके पर इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू भी उनके साथ मौजूद थे।
इसके बाद मोदी ने इजराइली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मुलाकात की और उन्हें भारत आने का न्योता दिया।
#WATCH | जेरूसलम, इज़राइल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जेरूसलम में याद वाशेम – द वर्ल्ड होलोकॉस्ट रिमेंबरेंस सेंटर का दौरा किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने यहां होलोकॉस्ट पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
(सोर्स: रॉयटर्स) pic.twitter.com/sXbzwXLfno
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2026
याद वाशेम: इतिहास का सबसे काला अध्याय
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा ‘याद वाशेम’ की यात्रा रही।
यह स्मारक उन लोगों की याद में बनाया गया है जिन्हें नाजी शासन ने बेरहमी से मार दिया था।
मोदी ने यहां पुष्पचक्र अर्पित किया और मौन रखकर पीड़ितों को याद किया।
PM 🇮🇳 Narendra Modi visits the Yad Vashem Holocaust Memorial Museum, paying tribute to the 6 million Jews who were murdered during the Holocaust, alongside PM 🇮🇱 Benjamin Netanyahu. pic.twitter.com/rabkB5QC83
— War & Gore (@Goreunit) February 26, 2026
यह यरुशलम की एक पहाड़ी पर स्थित स्मारक है, जिसका अर्थ है ‘याद और नाम’।
साल 1953 में इसे उन यहूदियों की याद में बनाया गया था जिनकी पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी।
यहां की दीवारों पर उन लाखों लोगों के नाम और कहानियां दर्ज हैं।
पीएम मोदी ने यहां एक पौधा भी लगाया, जो शांति और नए जीवन का प्रतीक है।
Paying tribute to the victims of the Holocaust and reaffirming a collective resolve to stand for peace and human dignity, PM Modi visited Yad Vashem, the World Holocaust Remembrance Center in Israel. pic.twitter.com/CZzRr7s3cH
— BJP (@BJP4India) February 26, 2026
राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मुलाकात और भारत का न्योता
स्मारक के बाद पीएम मोदी ने इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से द्विपक्षीय वार्ता की।
राष्ट्रपति हर्जोग ने भारतीय अर्थव्यवस्था की जमकर तारीफ की।
उन्होंने कहा कि भारत जिस रफ्तार से विकास कर रहा है, उसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है।
जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि भारतीयों के दिल में इजराइल के लिए एक खास जगह है।
Fully agree with you, President Herzog.
It was a delight to meet you and discuss diverse aspects of the India-Israel friendship. There is immense scope in futuristic areas such as technology, innovation, StartUps and more.
My gratitude to you for supporting the ‘Ek Ped Maa Ke… https://t.co/jBrmzWdkmw
— Narendra Modi (@narendramodi) February 26, 2026
मोदी ने राष्ट्रपति हर्जोग को भारत आने का आधिकारिक न्योता देते हुए कहा, “आप समय निकालें और भारत आएं, हमें आपका स्वागत करने का मौका दें।”
उन्होंने यह भी साफ किया कि भारत और इजराइल मिलकर खेती, विज्ञान और तकनीक में दुनिया का भला कर सकते हैं।
बहुत ही शानदार!
भारतीय परिधान के प्रति आपका ये लगाव हमारे देश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के प्रति आपके सम्मान को दर्शाता है। @netanyahu https://t.co/YxbNVqwyTi
— Narendra Modi (@narendramodi) February 26, 2026
नेसेट (Isreali Parliament) में ऐतिहासिक संबोधन
पीएम मोदी ने इजराइली संसद ‘नेसेट’ को भी संबोधित किया। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं।
इस दौरान उन्हें ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से नवाजा गया, जो वहां का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है।
यह सम्मान भारत और इजराइल के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी की गहराई को दर्शाता है।
זהו כבוד גדול בשבילי לקבל את מדליית הכנסת.
אני מקבל אותה בענווה ובהוקרת תודה עמוקה.
אין זו אות הוקרה לאדם יחיד, אלא ביטוי לידידות האיתנה והמתמשכת בין הודו לישראל.
היא משקפת את הערכים המשותפים המנחים את שתי אומותינו.@KnessetENG https://t.co/OGtBMTsLuC pic.twitter.com/dcCO50dlA7
— Narendra Modi (@narendramodi) February 25, 2026
डिफेंस और टेक्नोलॉजी: क्या है एजेंडा?
अब सबकी नजरें पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू की द्विपक्षीय बैठक पर हैं।
इस बैठक में मुख्य रूप से इन मुद्दों पर चर्चा संभव है:
-
डिफेंस डील: मिसाइल सिस्टम और आधुनिक हथियारों को लेकर बड़ा समझौता हो सकता है।
-
साइबर सिक्योरिटी: इजराइल साइबर सुरक्षा में दुनिया का लीडर है, भारत इस क्षेत्र में सहयोग चाहता है।
-
एग्रीकल्चर और इनोवेशन: रेगिस्तान में खेती करने की इजराइली तकनीक (ड्रिप इरिगेशन) को भारत के बड़े हिस्से में लागू करने पर चर्चा होगी।
אתמול בירושלים , רוה”מ נתניהו ואני ביקרנו בתערוכה שהציגה מוצרי חדשנות מיוחדים מעולם הטכנולוגיה . קיבלתי הצצה לעבודות חלוציות של ישראלים צעירים בתחומי ה AI, קוונטום, בריאות, ביטחון סייבר, מקורות מים, חקלאות ועוד. עודדתי את החברות הישראליות להשקיע בהודו ולעבוד בשיתוף עם הצעירים… pic.twitter.com/qt1I4of4Z7
— Narendra Modi (@narendramodi) February 26, 2026
क्यों खास है यह दौरा?
यह दौरा केवल कूटनीति तक सीमित नहीं है।
इजराइल ने जिस तरह पीएम मोदी का स्वागत किया है (एयरपोर्ट पर खुद पीएम नेतन्याहू का आना और नेसेट में सम्मान), वह दिखाता है कि इजराइल के लिए भारत एक बेहद भरोसेमंद और शक्तिशाली साथी है।
A memorable performance of the song “I Love My India” by a remarkable ensemble of Divyang artists, bringing together Indian-origin Jews and Israeli citizens.
This beautifully celebrates the shared heritage and enduring bonds between India and Israel! pic.twitter.com/1l2ayMxeCE
— Narendra Modi (@narendramodi) February 26, 2026


