Maihar Navratri Special Train: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 19 मार्च 2026 से शुरू हो रहा है।
ऐसे में मैहर वाली माता शारदा के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भारतीय रेलवे ने एक बहुत ही राहत भरी खबर दी है।
भक्तों की भारी भीड़ और उनकी सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन ने मैहर स्टेशन पर 14 जोड़ी (कुल 28 ट्रेनें) एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोकने का फैसला किया है।
कब से कब तक रुकेगी ट्रेनें?
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह विशेष व्यवस्था 19 मार्च 2026 से शुरू होकर 1 अप्रैल 2026 तक लागू रहेगी।
इन ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर 5 मिनट का ठहराव (Halt) दिया गया है।

आमतौर पर लंबी दूरी की ये ट्रेनें यहां नहीं रुकती थीं, लेकिन नवरात्रि मेले के दौरान भक्तों को स्टेशन से मंदिर तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो, इसलिए भोपाल मंडल से गुजरने वाली इन ट्रेनों का स्टॉपेज तय किया गया है।
इन ट्रेनों को मिलेगा अस्थायी स्टॉपेज
- 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
- 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस
- 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
- 12669 चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस
- 12670 छपरा-चेन्नई एक्सप्रेस
- 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
- 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस
- 11045 श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस
- 11046 धनबाद-श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर एक्सप्रेस
- 15268 एलएलटी-रक्सौल एक्सप्रेस
- 15267 रक्सौल-एलएलटी एक्सप्रेस
- 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस
- 17610 पूर्णा-पटना एक्सप्रेस
- 17609 पटना-पूर्णा एक्सप्रेस
- 22103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस
- 22104 अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
- 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची एक्सप्रेस
- 18609 रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
- 22971 बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस
- 22972 पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
- 22131 पुणे-बनारस एक्सप्रेस
- 22132 बनारस-पुणे एक्सप्रेस
- 15647 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गुवाहाटी एक्सप्रेस
- 15648 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
- 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस
- 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस

ट्रेनों में ‘नो रूम’ की स्थिति
भले ही ट्रेनों का ठहराव दे दिया गया हो, लेकिन कन्फर्म टिकट मिलना इस समय टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।
आलम यह है कि वैष्णो देवी और मैहर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीटें महीनों पहले ही बुक हो चुकी हैं।
मालवा एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस और महाकौशल एक्सप्रेस जैसी लोकप्रिय ट्रेनों में तो ‘नो रूम’ (No Room) की स्थिति बन गई है, यानी अब वेटिंग टिकट भी मिलना बंद हो गया है।
तत्काल कोटे का सहारा
अब यात्रियों की आखिरी उम्मीद ‘तत्कल कोटा’ पर टिकी है।
सुबह होते ही रेलवे के आरक्षण केंद्रों (Reservation Counters) पर तत्काल टिकट के लिए मारामारी मच रही है।
लोग घंटों लाइन में लगकर इस उम्मीद में खड़े हैं कि शायद उन्हें माता के दरबार तक जाने के लिए कन्फर्म बर्थ मिल जाए।

इन ट्रेनों में है भारी भीड़
ग्वालियर-चंबल अंचल सहित पूरे देश से लोग माता के दर्शन के लिए निकलते हैं।
वर्तमान में निम्नलिखित ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं है:
-
वैष्णो देवी के लिए: झेलम एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस और स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस।
-
मैहर और अन्य धामों के लिए: महाकौशल एक्सप्रेस, पंजाब मेल, पठानकोट एक्सप्रेस और हीराकुंड एक्सप्रेस।
खासकर जम्मू जाने वाली ट्रेनों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है।
दिल्ली से जम्मू के बीच चलने वाली ट्रेनों में भी कन्फर्म सीट नहीं मिल रही है, जिसके चलते यात्री अब बस या अन्य साधनों पर भी विचार करने लगे हैं।

रेलवे ने अपनी तरफ से ट्रेनों को रोककर सुविधा तो दी है, लेकिन यात्रियों की संख्या इतनी अधिक है कि संसाधन कम पड़ रहे हैं।
अगर आप भी नवरात्रि में माता शारदा या वैष्णो देवी जाने का मन बना रहे हैं, तो तत्काल टिकट के लिए समय से तैयारी कर लें या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा पर नजर रखें।
#IndianRailway #MaiharTemple #ChaitraNavratri2026 #MataSharda #RailwayNews #TrainStoppage #VaishnoDeviYatra #TravelUpdate
