Homebreakingnewsपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: BJP की दूसरी लिस्ट जारी- 111 नाम: एक्ट्रेस...

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: BJP की दूसरी लिस्ट जारी- 111 नाम: एक्ट्रेस रुपा गांगुली को टिकट

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: BJP की दूसरी लिस्ट जारी- 111 नाम: एक्ट्रेस रुपा गांगुली को टिकट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी कर दी।

इसमें 111 कैंडिडेट्स के नाम हैं। एक्ट्रेस रूपा गांगुली को भी टिकट दिया गया है।

पार्टी ने सोमवार को 144 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी।

इसके पहले सुबह असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की।

इसमें सीएम हिमंता बिस्व सरमा सहित 88 नाम हैं।

हिमंता अपनी परंपरागत सीट जालुकबारी से चुनाव लड़ेंगे। वे सातवीं बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा ने एक दिन कांग्रेस छोड़कर पार्टी जॉइन करने वाले सांसद प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।

कतर पर हमले से 12 मुस्लिम देश नाराज: सऊदी बोला- ईरान सब्र का इम्तिहान न ले

ईरान ने बुधवार को कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट ‘रास लफान’ पर हमला किया था, जिसके बाद आज 12 मुस्लिम देशों ने ईरान के खिलाफ नाराजगी जताई है।

इन देशों ने ईरान से तुरंत हमले रोकने को कहा है।

यह बयान सऊदी की राजधानी रियाद में हुई बैठक के बाद सामने आया, जिसमें सऊदी अरब, कतर और UAE समेत कई देश शामिल थे।

इन देशों ने कहा कि ईरान रियाहशी इलाकों पर हमला कर रहा है, जो बिल्कुल गलत है और इसे किसी भी हालत में सही नहीं ठहराया जा सकता।

सऊदी ने भी ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। सऊदी के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद ने कहा कि हमारे देश के पास ईरान को जवाब देने की पूरी ताकत है।

ईरान के हमले पहले से प्लान किए गए लगते हैं और हमारे सब्र का इम्तिहान न लें।

JDU विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में मिली जमानत

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है.

दुलारचंद यादव मर्डर केस में अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है, जिसके बाद उनके शुक्रवार या शनिवार तक जेल से बाहर आने की उम्मीद है.

विधायक फिलहाल पटना की बेऊर जेल में बंद थे और इस फैसले के बाद उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है.

अदालती आदेश के बाद अब कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है.

संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार (20 मार्च) या शनिवार (21 मार्च) तक वे जेल की सलाखों से बाहर आ जाएंगे.

अपने चहेते नेता के स्वागत के लिए मोकामा से लेकर पटना तक समर्थकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.

असम चुनाव- BJP की पहली लिस्ट जारी: सीएम हिमंता सातवीं बार चुनाव लड़ेंगे

बीजेपी ने गुरुवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी की।

इसमें सीएम हिमंता बिस्व सरमा सहित 88 नाम हैं। एक दिन पहले भाजपा जॉइन करने वाले कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।

हिमंता अपनी परंपरागत सीट जालुकबारी से चुनाव लड़ेंगे। वे सातवीं बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

उधर 25 दिन पहले भाजपा में आए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा को भी टिकट दिया गया है।

असम में 126 सीटें हैं। बीजेपी 126 विधानसभा सीटों में से 89 पर चुनाव लड़ेगी।

बाकी 37 में से असम गण परिषद (एजीपी) को 26, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) को 11 सीटें दी गईं हैं।

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की 39 उम्मीदवारों की सूची

केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है.

इस लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है, जिससे राज्य का चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है.

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह की मौजूदगी में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद इन नामों पर मुहर लगी.

भाजपा का मुख्य फोकस उन सीटों पर है जहां स्थानीय समीकरणों और संगठनात्मक मजबूती के दम पर जीत हासिल की जा सके.

रणनीतिक रूप से यह दूसरी सूची पार्टी के ‘मिशन केरलम’ को नई दिशा देती नजर आ रही है.

केरल हाई कोर्ट से BCCI को मिली बड़ी राहत, IPL 2026 से पहले खत्म हुआ विवाद

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है.

टूर्नामेंट से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को बड़ी राहत मिली है.

केरल हाईकोर्ट ने आईपीएल नाम को लेकर विवाद खत्म कर दिया है.

केरल हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसमें कह गया था कि बीसीसीआई क्या अपनी लीग के लिए आईपीएल नाम का इस्तेमाल कर सकती है?

याचिकाकर्ता आशिक करौथ का तर्क था कि बीसीसीआई द्वारा IPL नाम का इस्तेमान करना अवैध है.

अब मुख्य न्यायाधीश सौमेन सेन और न्यायमूर्ति श्याम कुमार वीएम की बेंच ने इस याचिका को खारिज कर दिया है.

इसके अलावा कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता को इतने सालों बाद अचानक याद आया कि IPL देश का कोई ‘आधिकारिक’ टूर्नामेंट नहीं है.

अदालत ने साफ कर दिया है कि इस दलील में कोई दम नहीं है.

अल्लू अर्जुन ने ‘धुरंधर 2’ की तारीफ की: रणवीर सिंह-आर माधवन की परफॉर्मेंस को सराहा

साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन ने फिल्म धुरंधर 2 देखने के बाद इसकी तारीफ की।

उन्होंने कहा कि यह हर भारतीय को गर्व महसूस कराएगी। उन्होंने रणवीर सिंह और आर माधवन समेत फिल्म की पूरी स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस की भी सराहना की।

बुधवार को अल्लू अर्जुन ने ट्वीट करते हुए फिल्म को लेकर लिखा, “अभी-अभी धुरंधर 2 देखी-देशभक्ति के साथ जबरदस्त स्वैग है। यह एक ऐसी फिल्म है जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। कई ऐसे पल हैं, जहां आप तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। पूरी तरह धमाका! पूरी टीम को बधाई।”

उन्होंने आगे लिखा, “आर माधवन और सभी कलाकारों का शानदार प्रदर्शन है। मुझे गर्व है कि हमारे देश में मेरे भाई रणवीर सिंह जैसे बेहतरीन और बहुमुखी अभिनेता हैं। रणवीर सिंह फायर हैं।

आदित्य धर ने कमाल कर दिया, वे पूरी तरह छा गए। हमारे देश में उनके जैसे शानदार फिल्ममेकर्स होना गर्व की बात है। एक भारतीय कहानी… इंटरनेशनल स्वैग के साथ! जय हिंद।”

राजस्थान में लगातार दूसरे दिन ओले गिरे: मध्य प्रदेश के 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट 

राजस्थान के सीकर में लगातार दूसरे दिन तेज बरसात के साथ ओले गिरे हैं।

मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत 33 जिलों में आंधी-बारिश और 3 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है।

मौसम विभाग ने अगले 3 दिन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान जताया है।

उधर हरियाणा के रेवाड़ी में रात में हुई तेज बारिश के साथ ओले गिरे।

बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई।

वहीं हिमाचल के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओले गिरने की संभावना है।

- Advertisement -spot_img