केरल में BJP का घोषणापत्र जारी, AIIMS का वादा: गरीब परिवारों को हर साल दो मुफ्त LPG सिलेंडर
केरलम विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने मंगलवार को अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है।
पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने केरल में AIIMS बनाने और तिरुवनंतपुरम से कन्नूर तक हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क विकसित करने का वादा किया है।
घोषणापत्र में जरूरतमंद महिलाओं को ‘भक्ष्य आरोग्य सुरक्षा कार्ड’ देने का वादा किया गया है, जिसके तहत हर महीने ₹2500 दवाइयों और राशन के लिए दिए जाएंगे।
70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों, विधवाओं और जरूरतमंद महिलाओं को ₹3000 मासिक पेंशन देने की घोषणा की गई है।
VIDEO | Thiruvananthapuram: BJP National President Nitin Nabin, on the release of the party’s Kerala manifesto, says, “Today, we have gathered here to present the manifesto for ‘Viksit Keralam’… The UDF and LDF have never been interested in the progress of the people of… pic.twitter.com/IEaI9TXb42
— Press Trust of India (@PTI_News) March 31, 2026
इसके अलावा केरल में गरीब परिवारों को हर साल दो मुफ्त LPG सिलेंडर देने का वादा किया है, जो ओणम और क्रिसमस के मौके पर मिलेंगे।
साथ ही हर घर को हर महीने 20 हजार लीटर मुफ्त पानी देने की बात कही गई है।
इसके अलावा सबरीमाला और गुरुवायूर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए देवस्वम बोर्ड में सुधार करने की बात कही गई है।
पार्टी ने अपने घोषणापत्र में तमिलनाडु को पानी और केरल की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी वादा किया है।
ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाएगा: संसदीय समिति की मंजूरी
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाने का फैसला किया। ईरानी संसद की नेशनल सिक्योरिटी कमेटी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्लान के तहत जहाज ईरान को उसकी राष्ट्रीय मुद्रा रियाल में टोल देंगे।
इसका अलावा प्लान में अमेरिका और इजराइल से जुड़े जहाजों की एंट्री पर रोक लगाने का प्रावधान भी शामिल है।
हालांकि, यह प्रस्ताव अभी कानून नहीं बना है और इसे लागू होने से पहले संसद, गार्जियन काउंसिल और राष्ट्रपति की मंजूरी लेनी होगी।
होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक तेल सप्लाई का अहम मार्ग है, ऐसे में इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार और ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ सकता है।
BCCI के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत, मुंबई के होटल में फर्श पर मिला शव, IPL मैच कवरेज की थी जिम्मेदारी
BCCI Broadcast Engineer Dies: आईपीएल (IPL) के जारी रोमांच के बीच BCCI के एक ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत की खबर सामने आई है।
मरने वाले की पहचान ब्रिटिश नागरिक इयान विलियम्स लैंगफोर्ड के रूप में हुई है और वो आईपीएल मैच कवरेज के सिलसिले में 24 मार्च से ट्राइडेंट होटल में रुके हुए थे।
सामने आ रही जानकारी के अनुसार 30 मार्च को जब रिसेप्शन से उन्हें कॉल किया गया तो कोई जवाब नहीं मिला।
जांच में उनका शरीर फर्श पर पड़ा मिला और बाद में डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
आईपीएल के दौरान हुए इस मामले की जांच की जिम्मेदारी मुंबई पुलिस के हाथों में है।
मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और लगातार जांच की जा रही है।
बॉडी का पोस्टमार्टम भी हो चुका है और अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, मृतक इंजीनियर की उम्र 76 साल है।
असम में भाजपा का वादा- लव जिहाद पर एक्शन लेंगे: UCC भी लागू करेंगे
भाजपा ने मंगलवार सुबह असम के लिए मेनिफेस्टो (संकल्प पत्र) जारी किया।
इसमें लव जिहाद पर एक्शन, घुसपैठियों से कब्जाई जमीन वापस लेने, राज्य में UCC लागू करने, युवाओं को 5 साल में 2 लाख नौकरियां देने का वादा किया है। पत्र में कुल 31 वादे किए गए हैं।
इसके अलावा महिलाओं के लिए अरुनोदोई योजना के तहत हर महीने मिलने वाली राशि ₹1250 से बढ़ाकर ₹3 हजार करने का वादा किया है।
लखपति दीदी योजना के तहत 40 लाख महिलाओं को ₹25,000 तक की सहायता देने की भी योजना का ऐलान किया है।
गुवाहाटी में भाजपा ने असम के लिए ‘संकल्प पत्र’ जारी किया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, सर्बानंद सोनोवाल, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, असम भाजा अध्यक्ष दिलीप सैकिया और अन्य लोग मौजूद रहे।
#WATCH | BJP releases its ‘Sankalp Patra’ for Assam Elections 2026 in Guwahati, Assam.
Union Ministers Nirmala Sitharaman and Sarbananda Sonowal, CM Himanta Biswa Sarma, State BJP president Dilip Saikia and others present here. pic.twitter.com/M07AOfiSAe
— ANI (@ANI) March 31, 2026
अमेरिका ने ईरान में हथियार डिपो पर एयरस्ट्राइक की: ट्रम्प ने वीडियो पोस्ट किया
अमेरिका ने ईरान के इस्फहान शहर में एक बड़े हथियार डिपो पर एयरस्ट्राइक की है।
वॉल स्ट्रीट जर्नल रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला सोमवार रात को किया गया।
इसके लिए 2000 पाउंड के बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल हुआ।
रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि इस डिपो में बड़ी मात्रा में हथियार और सैन्य सामग्री रखी गई थी, जिसे निशाना बनाया गया।
बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल मजबूत और भूमिगत ठिकानों को तबाह करने के लिए किया जाता है।
हमले के बाद डिपो में रखे हथियारों में विस्फोट होने से कई धमाके हुए और इलाके में आग के बड़े गुबार उठे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी सोशल मीडिया पर धमाकों का एक वीडियो शेयर किया है।
ALERT: 🚨 Massive MUSHROOM LIKE EXPLOSION slams Iranian city of Isfahan.pic.twitter.com/t58TGJRHzR
— TRENDING ➞ 911 (@911NewsBreaks) March 31, 2026
MP-CG, राजस्थान के युवा विधायकों का सम्मेलन
भोपाल में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के युवा विधायकों के सम्मेलन का समापन सत्र चल रहा है।
कार्यक्रम में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा की त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन किया।
इस बीच विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि दो दिनों तक चले इस सम्मेलन में अलग-अलग विचारधाराओं के विधायकों ने अपनी सीमाओं से ऊपर उठकर विषय के अंतर्गत अपने विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन में टेक्नोलॉजी के उपयोग, स्वच्छता कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने, सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने, शिक्षा के विस्तार के साथ उसकी गुणवत्ता सुधारने, व आधारभूत संरचना के विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
तोमर ने कहा कि, मुझे वह क्षण आज भी याद है जब छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश विधानसभा से अलग हुआ। उस दिन मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सभी विधायकों की आंखों में आंसुओं के अलावा कुछ नहीं था।
इसीलिए आज भी दोनों राज्यों के बीच वही आत्मीयता बनी हुई है।
इंदौर की बेटी ने जीता पैराताइक्वांडो में चौथा नेशनल गोल्ड: सपना शर्मा ने दिव्यांगता को बनाया ताकत
मध्य प्रदेश की पैरा ताइक्वांडो खिलाड़ी सपना शर्मा (35) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है।
पैरा ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप 2025-26 में उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
यह उनका लगातार चौथा नेशनल गोल्ड है। वह देश की पहली ऐसी दिव्यांग खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। इस जीत ने इंदौर सहित पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
28-29 मार्च को बेंगलुरू के कोरामंगला स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
फाइनल मुकाबले में सपना ने बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास के साथ अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया।
तेलंगाना की ममता को रजत पदक और कृष्णवेणी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। सपना का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा और उन्होंने हर मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा।
MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरे
वेस्टर्न डिस्टरबेंस ऐक्टिव होने के कारण 30 मार्च से 5 अप्रैल तक कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है।
सोमवार को मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरे।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज 16 राज्यों में बारिश की संभावना है। वहीं दिल्ली में मंगवार सुबह धुंध छाई रही।
राजस्थान के 6 जिलों में सोमवार शाम बारिश हुई, जिससे तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
मध्य प्रदेश के 8 जिलों में ओले गिरे। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर समेत चार जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
हिमाचल प्रदेश में रोहतांग के पास अटल टनल क्षेत्र में बर्फबारी हुई। जबकि शिमला के कुमारसैन में भारी बारिश से स्टोन फ्रूट की फसल को नुकसान पहुंचा।
लद्दाख के द्रास में ताजा बर्फबारी से तापमान गिरा। वहीं जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम, यूसमर्ग, गुरेज, रजदान टॉप और सोनमर्ग-जोजिला जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट है।
