Homeन्यूजशर्मनाक: मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में हुई थी शादी, दहेज न मिलने पर...

शर्मनाक: मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में हुई थी शादी, दहेज न मिलने पर पति ने पत्नी के प्राइवेट वीडियो किए वायरल

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

MP Sagar Dowry Case: मध्यप्रदेश के सागर जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक घटना सामने आई है।

यहां एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी न होने के कारण उसके पति ने इंटरनेट पर उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सार्वजनिक कर दिए।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से हुई थी शुरुआत

पीड़िता की शादी पिछले साल 30 अप्रैल 2025 को बीना की गल्ला मंडी में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत हुई थी।

सरकार की इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों की बेटियों का घर बसाना है, लेकिन पीड़िता को अंदाजा नहीं था कि जिस शख्स के साथ वह सात फेरे ले रही है, वह भविष्य में उसके लिए काल बन जाएगा।

दहेज की मांग और प्रताड़ना का सिलसिला

शादी के कुछ ही दिनों बाद घर की खुशियां कलह में बदल गईं।

पति और ससुराल वालों ने दहेज के रूप में 50 हजार रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी।

जब पीड़िता के गरीब माता-पिता यह मांग पूरी नहीं कर पाए, तो उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ न केवल गाली-गलौज की गई, बल्कि बेरहमी से मारपीट भी की गई, जिसमें उसके सास, ससुर, देवर और देवरानी भी शामिल थे।

भरोसा देकर बनाया वीडियो और फिर किया धोखा

आरोपी पति की नियत पहले से ही खराब थी। वह अक्सर निजी पलों के वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लेता था।

जब भी पत्नी विरोध करती, वह प्यार से भरोसा दिलाता कि वह वीडियो डिलीट कर चुका है।

लेकिन यह सब एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था।

इस घिनौनी हरकत का खुलासा 21 अप्रैल को हुआ, जब पीड़िता के देवर ने उसे बताया कि उसके कुछ अश्लील वीडियो उसके पास पहुंचे हैं।

यह सुनकर पीड़िता के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे समझ आ गया कि जिस पति पर उसने आंख मूंदकर भरोसा किया, उसी ने उसकी इज्जत को नीलाम कर दिया।

नाबालिग बहन पर भी थी बुरी नजर

पीड़िता की मां ने एक और सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी दामाद की नजर पीड़िता की 16 वर्षीय छोटी बहन पर भी थी।

एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान आरोपी ने नाबालिग को अपने साथ भागने के लिए उकसाया था।

इस घटना के बाद परिवार को यकीन हो गया कि आरोपी एक अपराधी किस्म का व्यक्ति है।

पुलिस की कार्रवाई

पीड़िता की शिकायत पर भानगढ़ थाना पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है।

पुलिस ने आरोपी पति सहित परिवार के 5 सदस्यों (सास, ससुर, देवर और देवरानी) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने इन पर दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और आईटी एक्ट (IT Act) की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

- Advertisement -spot_img