Homeन्यूजसमय से पहले होगी मानसून की एंट्री, लेकिन 'सुपर अल-नीनो' बढ़ाएगा टेंशन;...

समय से पहले होगी मानसून की एंट्री, लेकिन ‘सुपर अल-नीनो’ बढ़ाएगा टेंशन; सूखे और भीषण लू का डबल अलर्ट!

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Monsoon weather update 2026: मौसम विभाग की तरफ से एक अच्छी और एक चिंताजनक खबर एक साथ आ रही है।

राहत की बात यह है कि इस साल मानसून अपने तय समय से चार दिन पहले यानी 26 मई को ही केरल के रास्ते भारत में एंट्री कर सकता है।

आम तौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है। लेकिन इस अच्छी खबर के पीछे एक बड़ा खतरा भी छिपा हुआ है।

अमेरिकी मौसम एजेंसी ‘नोआ’ (NOAA) के मुताबिक, इस साल ‘सुपर अल-नीनो’ का आना लगभग तय हो चुका है।

आप सोच रहे होंगे कि यह अल-नीनो क्या है?

आसान भाषा में समझें तो प्रशांत महासागर में जब पानी जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाता है, तो उस स्थिति को अल-नीनो कहते हैं।

इसकी वजह से हवाओं का रुख बदल जाता है, जिसका सीधा असर भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के मौसम पर पड़ता है।

सुपर अल-नीनो के कारण मानसून कमजोर पड़ सकता है, जिससे देश में सूखे जैसे हालात बन सकते हैं और गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

आपके राज्य में कब पहुंचेगा मानसून?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, केरल में जल्दी दस्तक देने के बाद मानसून देश के अन्य राज्यों में भी तेजी से आगे बढ़ेगा।

अनुमान है कि बिहार में यह 8 से 10 जून के बीच पहुंच जाएगा।

वहीं मध्य प्रदेश के लोगों को 12 जून तक राहत मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री 18 जून को और राजस्थान में 20 जून के आसपास होने की संभावना जताई गई है।

भोपाल में पिघली सड़कें, कई राज्यों में ‘रेड और ऑरेंज अलर्ट

फिलहाल मानसून के आने से पहले देश के कई राज्य भयंकर गर्मी की चपेट में हैं।

मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड और विदर्भ (महाराष्ट्र) में सूरज आग उगल रहा है।

हालात इतने खराब हैं कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सड़कों पर बिछा हुआ डामर (कोलतार) तक पिघलने लगा है।

शुक्रवार को एमपी के खंडवा में तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि महाराष्ट्र के अमरावती में पारा 45.6 डिग्री और राजस्थान के फलौदी में 44.8 डिग्री तक पहुंच गया।

मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि शनिवार को मध्य प्रदेश के 37 जिलों में लू (Heatwave) चलेगी।

इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार और देवास में तीव्र लू को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

इसके अलावा इंदौर, उज्जैन और मंडला जैसे शहरों में ‘वॉर्म नाइट’ यानी गर्म रातों का अलर्ट है।

इसका मतलब है कि यहाँ दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी भारी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और रात में भी गर्म हवाएं परेशान करेंगी।

हालांकि, जबलपुर, सतना, रीवा और बैतूल जैसे जिलों में तेज गर्मी तो रहेगी, लेकिन वहाँ लू चलने की आशंका नहीं है।

देश के बाकी हिस्सों का क्या है हाल? (17 और 18 मई का पूर्वाभास)

एक तरफ जहाँ देश का बड़ा हिस्सा गर्मी से तप रहा है, वहीं कुछ राज्यों में आंधी और बारिश का दौर भी शुरू होने वाला है।

17 मई का मौसम

राजस्थान और पंजाब में अगले एक हफ्ते तक भीषण लू चलने का अनुमान है।

वहीं दूसरी तरफ झारखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

बिहार के 19 जिलों और हरियाणा के 8 जिलों में आंधी के साथ पानी गिर सकता है।

पहाड़ी इलाकों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है।

18 मई का मौसम

राजस्थान में गर्मी और खतरनाक रूप ले सकती है, जहाँ रातें भी बेहद गर्म रहेंगी।

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में लू का प्रकोप जारी रहेगा।

इसके विपरीत, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों जैसे असम, मेघालय, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इसके अलावा बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

मौसम के इस बदलते मिजाज को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर न निकलने और खुद को हाइड्रेटेड रखने (खूब पानी पीने) की सलाह दी है।

#WeatherUpdate #Monsoon2026 #HeatwaveAlert #ElNino #BhopalNews #MPWeather #RajasthanSummer #GlobalWarming

- Advertisement -spot_img