Homeन्यूजअमेरिका के मिडटर्म चुनाव में एलन मस्क का पैसों का बड़ा खेल:...

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में एलन मस्क का पैसों का बड़ा खेल: रिपब्लिकन पार्टी को दिए ₹2,600 करोड़, ट्रम्प से फिर पक्की हुई दोस्ती!

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Elon Musk Trump donation: अमेरिकी राजनीति में इन दिनों एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की जोड़ी चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

आने वाले अमेरिकी मिडटर्म चुनावों को प्रभावित करने के लिए मस्क ने पैसों का ऐसा थैला खोला है, जिसने अमेरिकी राजनीतिक इतिहास के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

आइए जानतेेेेे हैं क्या है पूरा मामला…

मस्क ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: रिपब्लिकन पार्टी को दिया ₹2,600 करोड़ का चंदा

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को जिताने के लिए पानी की तरह पैसा बहाना शुरू कर दिया है।

जुलाई से सितंबर तक के सिर्फ 3 महीनों में मस्क ने रिपब्लिकन पार्टी को 27.6 करोड़ डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में करीब 2,600 करोड़ रुपए से ज्यादा का भारी-भरकम चंदा दिया है।

इतिहास गवाह है कि मिडटर्म चुनाव के इतिहास में आज तक किसी भी एक अकेले इंसान ने इतना बड़ा चंदा नहीं दिया है।

खास बात यह है कि मस्क ने अकेले जितना पैसा दिया, उतनी रकम तो डेमोक्रेटिक पार्टी को उस तिमाही में अपने सभी चंदा देने वालों (डोनर्स) को मिलाकर भी नहीं मिल पाई थी।

पिछले चुनाव से इस बार ₹700 करोड़ ज्यादा मदद

अगर साल 2025-26 के आंकड़ों पर नजर डालें, तो मस्क अब तक रिपब्लिकन पार्टी को लगभग 35 करोड़ डॉलर (करीब 3500 करोड़ रुपए) दे चुके हैं।

यह आंकड़ा 2023-24 के पिछले चुनाव में दिए गए 29 करोड़ डॉलर (करीब 2800 करोड़ रुपए) से करीब 700 करोड़ रुपए ज्यादा है।

मस्क के इस बड़े निवेश की वजह से रिपब्लिकन पार्टी की आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत हो गई है।

Elon Musk, Donald Trump, US Government, Elon Musk Resign, Elon Musk Trump Controversy, Elon Musk Donald Trump Friendship End, DOGE Mission
Elon Musk Trump

डेमोक्रेटिक पार्टी के पास कोई भी ऐसा बड़ा अरबपति डोनर नहीं है जो मस्क की बराबरी कर सके।

इससे यह भी साफ हो गया है कि मस्क आने वाले लंबे समय तक अमेरिकी राजनीति में पूरी ताकत से सक्रिय रहना चाहते हैं, जबकि पिछले साल मई 2025 में उन्होंने खुद कहा था कि वे भविष्य में राजनीति पर खर्च कम कर देंगे।

एक बार फिर पक्की हो गई ट्रम्प और मस्क की दोस्ती

कुछ समय पहले तक ट्रम्प और मस्क के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था।

पिछले साल ट्रम्प सरकार की कुछ नीतियों को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था और जुलाई 2025 में तो ट्रम्प ने गुस्से में मस्क को अमेरिका से तक निकालने की धमकी दे दी थी।

लेकिन कहते हैं ना कि राजनीति में कोई स्थाई दुश्मन नहीं होता। पिछले कुछ हफ्तों से दोनों की नजदीकी एक बार फिर बढ़ गई है।

वे पिछले दिनों कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ नजर आए और खुलकर एक-दूसरे की तारीफ करते दिखे।

Elon Musk, Donald Trump, US Government, Elon Musk Resign, Elon Musk Trump Controversy, Elon Musk Donald Trump Friendship End, DOGE Mission
Elon Musk Trump

व्हाइट हाउस में ट्रम्प ने किया मस्क का बड़ा सम्मान

हाल ही में व्हाइट हाउस में आयोजित एक खास कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एलन मस्क को देश के प्रतिष्ठित ‘नेशनल मेडल ऑफ साइंस’ से सम्मानित किया।

जिस मस्क को डेढ़ साल पहले देश से बाहर करने की बातें हो रही थीं, उसी ट्रम्प ने उन्हें ‘राष्ट्रीय धरोहर’ और ‘हमारे दौर का थॉमस एडिसन’ कहकर सराहा।

ट्रम्प ने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में मस्क का काम किसी जादू से कम नहीं है।

3,000 लोगों की टीम और अमेरिका PAC का जलवा

मस्क अपनी जेब से सीधे पैसा देने के बजाय अपने बनाए राजनीतिक संगठन ‘अमेरिका PAC’ के जरिए यह काम कर रहे हैं।

यह संगठन रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन में जमीन पर उतरकर प्रचार कर रहा है।

अमेरिका PAC के प्रवक्ता एंड्रयू रोमियो का कहना है कि अगर नवंबर के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी जीत गई, तो अमेरिका के लिए कम्युनिस्ट और बिना सीमा वाला देश बनने का खतरा पैदा हो जाएगा।

मस्क सिर्फ ऑनलाइन या विज्ञापनों के जरिए पैसा खर्च नहीं कर रहे हैं, बल्कि उनकी टीम के करीब 3,000 लोग घर-घर जाकर मतदाताओं से मिल रहे हैं।

वे उन लोगों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित कर रहे हैं जो आमतौर पर आलस या अन्य कारणों से वोटिंग करने नहीं जाते।

Grok AI Rules Change, Elon Musk X Algorithm, India Ban Grok Offensive Images, xAI Privacy Policy Hindi, Deepfake Control India, X Premium Features Grok, Grok AI Controversy News, utility news, tech news

टेक्सास में सबसे बड़ा दांव: अकेले एक उम्मीदवार पर खर्च किए ₹1500 करोड़

मस्क के इस पूरे चुनावी अभियान का सबसे अहम हिस्सा उनका गृह राज्य टेक्सास है।

मस्क का कारोबार और उनकी मशहूर स्पेस कंपनी ‘स्पेसएक्स’ का मुख्यालय भी टेक्सास के स्टारबेस में ही है।

टेक्सास के सीनेट चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार केन पैक्सटन के समर्थन में मस्क ने लगभग 1,500 करोड़ रुपए का भारी-भरकम विज्ञापन अभियान शुरू किया है।

उनकी प्रचार टीम घर-घर जाकर पर्चे बांट रही है और लोगों को चेता रही है कि अगर वे नहीं जागे, तो डेमोक्रेट्स यहां भी जीत दर्ज कर लेंगे।

Elon Musk, Donald Trump, US Government, Elon Musk Resign, Elon Musk Trump Controversy, Elon Musk Donald Trump Friendship End, DOGE Mission
Elon Musk Trump

ट्रांसजेंडर और समाजवाद के मुद्दों पर तीखा हमला

मस्क का संगठन इस बार बहुत ही टार्गेटेड विज्ञापनों का सहारा ले रहा है।

वे मुख्य रूप से ट्रांसजेंडर के मुद्दों और समाजवाद के खिलाफ वीडियो और विज्ञापन चला रहे हैं।

मस्क के अपनी ही ट्रांसजेंडर बेटी के साथ रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं, और उन्होंने खुद माना था कि पारिवारिक अनुभवों ने उनकी राजनीतिक सोच को काफी हद तक बदला है।

उनके विज्ञापनों में लोगों से अपील की जा रही है कि वे घर पर न बैठें, वरना कट्टरपंथी और विरोधी ताकतें चुनाव जीत जाएंगी।

मस्क के प्रचार करने का तरीका भी बदला

साल 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में मस्क हर जगह खुलकर नजर आ रहे थे।

वे रैलियों में कूद-कूद कर भाषण देते थे, सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ पोस्ट करते थे और वोटर्स को लुभाने के लिए 10 लाख डॉलर तक के इनाम बांटने की योजना चलाते थे।

लेकिन 2026 के इन मिडटर्म चुनावों में मस्क ने अपनी रणनीति बदल ली है।

Elon Musk, Donald Trump, US Government, Elon Musk Resign, Elon Musk Trump Controversy, Elon Musk Donald Trump Friendship End, DOGE Mission
Elon Musk Trump

इस बार वे फ्रंट पर आकर शोर मचाने के बजाय पर्दे के पीछे रहकर अपनी टीम और सलाहकारों के जरिए सारा खेल चला रहे हैं।

सोशल मीडिया पर भी उनकी सक्रियता पहले से काफी कम हुई है, लेकिन उनका असर पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो गया है।

#ElonMusk #DonaldTrump #USMidterms2026 #RepublicanParty #SpaceX #USPolitics #worldnews 

- Advertisement -spot_img