Homeन्यूजभाजपा का संगठन विस्तार: 7 मोर्चों के प्रभारियों की घोषणा, मध्य प्रदेश...

भाजपा का संगठन विस्तार: 7 मोर्चों के प्रभारियों की घोषणा, मध्य प्रदेश का दबदबा बढ़ा

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

BJP Morcha Incharge List: भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए 7 प्रमुख मोर्चों के प्रभारियों के नामों का ऐलान कर दिया है।

इस नई सूची में पार्टी ने अपने युवा, महिला, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), किसान और अल्पसंख्यक मोर्चों की कमान पार्टी के दिग्गज और अनुभवी नेताओं के हाथों में सौंपी है।

संगठन के इस पुनर्गठन में मध्य प्रदेश का दबदबा साफ नजर आ रहा है, क्योंकि घोषित 7 प्रभारियों में से 2 नेता अकेले मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं।

किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी?

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के बस्ती से दो बार सांसद रहे संगठन के अनुभवी नेता हरीश द्विवेदी को युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया है।

वहीं, आंध्र प्रदेश भाजपा की पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री डी. पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अनुभवी रणनीतिकार सतीश पूनिया को अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा का प्रभार दिया गया है।

हरियाणा से राज्यसभा सांसद संजय भाटिया को अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा और ओडिशा के केंद्रापाड़ा से सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा की कमान दी गई है।

मध्य प्रदेश से आने वाले पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्या को किसान मोर्चा और खरगोन से सांसद गजेंद्र पटेल को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

प्रभारियों का मुख्य काम और भूमिका

घोषित किए गए ये सभी 7 प्रभारी अपने-अपने मोर्चों में जान फूंकने का काम करेंगे।

इनका मुख्य कार्य संबंधित मोर्चा अध्यक्षों के साथ तालमेल बिठाकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन करना, राज्यों में मोर्चों की नई टीम तैयार करना और प्रदेश स्तरीय प्रभारियों की नियुक्ति में अहम भूमिका निभाना होगा।

पार्टी नेतृत्व ने सभी नेताओं को तुरंत प्रभाव से अपनी-अपनी टीमों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हैं।

 

नेता और उनका राजनीतिक अनुभव

* हरीश द्विवेदी: 2014 और 2019 में बस्ती (यूपी) से सांसद रहे और संगठन में राष्ट्रीय सचिव का पद संभाल चुके हैं।

 * डी. पुरंदेश्वरी: आंध्र प्रदेश की वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्य संगठन की कमान संभाल चुकी हैं।

 * सतीश पूनिया: राजस्थान में संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई और आमेर से विधायक रहे।

 * संजय भाटिया: करनाल से सांसद रहे और 2026 में हरियाणा से राज्यसभा पहुंचे, सांगठनिक कार्यों में दक्ष।

 * बैजयंत पांडा: ओडिशा से वरिष्ठ सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।

 * लाल सिंह आर्या: मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और भाजपा SC मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष।

 * गजेंद्र पटेल: खरगोन (मध्य प्रदेश) से लगातार दो बार (2019 और 2024) सांसद चुने गए जननेता।

BJP National President, who is Nitin Nabin, delhi, Nitin Nabin, BJP President, BJP National President Election, Nitin Nabin BJP President, BJP president election process, Nitin Nabin's political journey, BJP Electoral College, amit shah, pm modi, jp nadda

हाल ही में पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में घोषित 65 सदस्यीय नई राष्ट्रीय टीम के बाद मोर्चों के प्रभारियों का यह ऐलान भाजपा की आगामी चुनावी और सांगठनिक रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

#BJP #BJPNews #NitinNabin #HarishDwivedi #DPurandeswari #SatishPoonia #IndianPolitics #BJPUpdates

- Advertisement -spot_img