Homeन्यूजManali Cloudburst: मनाली में आधी रात बादल फटने से आई बाढ़, पुल-पावर...

Manali Cloudburst: मनाली में आधी रात बादल फटने से आई बाढ़, पुल-पावर प्रोजेक्ट को पहुंचा नुकसान

और पढ़ें

Manish Kumar
Manish Kumarhttps://chauthakhambha.com/
मनीष आधुनिक पत्रकारिता के इस डिजिटल माध्यम को अच्छी तरह समझते हैं। इसके पीछे उनका करीब 16 वर्ष का अनुभव ही वजह है। वे दैनिक भास्कर, नईदुनिया जैसे संस्थानों की वेबसाइट में काफ़ी समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। देशगांव डॉट कॉम और न्यूज निब (शॉर्ट न्यूज ऐप) की मुख्य टीम का हिस्सा रहे। मनीष फैक्ट चैकिंग में निपुण हैं। वे गूगल न्यूज इनिशिएटिव व डाटालीड्स के संयुक्त कार्यक्रम फैक्टशाला के सर्टिफाइट फैक्ट चेकर व ट्रेनर हैं। भोपाल के माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर चुके मनीष मानते हैं कि गांव और शहर की खबरों को जोड़ने के लिए मीडिया में माध्यमों की लगातार ज़रूरत है।

Manali Cloudburst: मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली (Cloud Burst in Manali) में बुधवार की आधी रात बादल फटने से पलचान, रुआड व कुलंग गांव में बाढ़ आ गई।

बादल फटने (cloudburst) के कारण अंजनी महादेव नदी व आखरी नाले में आई बाढ़ से कई गांवों के लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

नदी-नालों से आ रही भयंकर आवाज से हर कोई सहम गया और लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

cloudburst

बाढ़ में बह गए दो घर – 

जानकारी के मुताबिक, बाढ़ (manali cloudburst) से पलचान में दो घर बह गए हैं जबकि एक घर को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

मनाली (manali cloud burst) के आसपास के कई इलाकों में बने पुल व पावर प्रोजेक्ट को भी नुकसान पहुंचा है।

घरों में रह रहे लोगों ने भागकर जान तो बचा ली, लेकिन कइयों के घर बाढ़ (Flood) की चपेट में आ गए।

manali cloud burst

मनाली-लेह मार्ग बंद – 

पलचान व सोलंग के समीप स्नो गैलरी में मलबा आने से मनाली-लेह मार्ग भी बंद हो गया है।

मनाली प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है और नुकसान (cloudburst in manali) का भी आंकलन कर रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात लगभग एक बजे अंजनी महादेव नदी में बाढ़ आ गई और नदी में भयंकर आवाज आने लगी।

इस भयंकर आवाज (cloud burst in manali) के कारण गहरी नींद में सोये हुए लोग भी जाग गए और नदी किनारे रहने वाले लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर आ गए।

manali flood today

भारी बारिश का अनुमान – 

मौसम विभाग के मुताबिक, 25 जुलाई गुरुवार को भी मध्यम ऊंचाई वाले स्थानों पर न्यूनतम तापमान में कुछ बदलाव संभावित है।

अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

शिमला का अधिकतम तापमान 24 और न्‍यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस होगा। भारी बारिश के अनुमान बने हुए हैं।

cloud burst in manali

लारजी व पंडोह बांध में स्थिति सामान्य – 

मनाली में बादल फटने के बाद लारजी व पंडोह बांध में अभी स्थिति सामान्य बनी हुई है।

भुंतर में सुबह सात बजे 12380 क्यूसेक पानी रिकॉर्ड किया गया है।

लारजी बांध का जलस्तर 966.90 मीटर बना हुआ है। बांध की अधिकतम क्षमता 968 मीटर है।

cloudburst in manali

बांध के गेट 8.5 मीटर तक खोले गए हैं। बीबीएमबी के पंडोह बांध से 9256 क्यूसेक पानी नीचे की ओर छोड़ा जा रहा है।

गेट 4 1.75 मीटर खोला गया है। निचले क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें – Nepal Plane Crash Analysis: नेपाल में क्यों होते हैं इतने विमान हादसे? जानिए कारण

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October