HomeएंटरटेनमेंटFortune India ने जारी की भारत में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले...

Fortune India ने जारी की भारत में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट

और पढ़ें

Laxman Chaurasiya
Laxman Chaurasiya
लक्ष्मण चौरसिया पेशे से पत्रकार हैं जो डिजिटल मीडिया में 4 साल से अधिक का अनुभव रखते हैं। इन्हें क्रिकेट पर लेख लिखने का बेहद शौक है और इन्होंने खेल के विभिन्न पहलुओं पर गहन विश्लेषण और समाचार लिखे हैं। इनके लेखन में सटीकता और जुनून झलकता है, जिससे पाठकों को ताजगीपूर्ण और प्रामाणिक जानकारी मिलती है। मौजूदा समय में ये बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर रहे हैं जिसमें इन्होंने इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब जैसे कई प्लेटफॉर्म्स में महारथ हासिल की है।

Top 10 Taxpayers in India: भारत में टैक्सपेयर्स का योगदान देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है। खासकर मशहूर हस्तियां जो अपने इनकम से अच्छा टैक्स चुकाकर अपनी जिम्मेदारियों को निभाती हैं।

Fortune India ने रिचेस्ट इंडियन की लिस्ट के बाद अब एक और लिस्ट जारी की है, जिसमें भारत में सबसे ज्यादा FY24 के लिए टैक्स देने वालों के नाम हैं।

इस साल के शीर्ष टैक्सपेयर्स (Top 10 Taxpayers in India) की सूची में कई नामचीन हस्तियां शामिल हैं, जिनमें भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार विराट कोहली और बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान सबसे ऊपर हैं।

आइए जानते हैं FY24 के 10 सबसे बड़े टैक्सपेयर्स (Top 10 Taxpayers in India) के बारे में:

1. शाहरुख़ खान

Shah Rukh Khan
Shah Rukh Khan- Image via web

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान ने इस साल ₹92 करोड़ का टैक्स अदा किया है। अपने फिल्मी करियर और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से होने वाली भारी कमाई के चलते वे भारत के सबसे बड़े टैक्सपेयर्स में शुमार होते हैं।

2. थलापति विजय

actor Vijay
actor Vijay- Image via web

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार ‘थलापति’ विजय ने ₹80 करोड़ का टैक्स भरा है। उनकी फिल्मों की जबरदस्त सफलता ने उन्हें दूसरे सबसे बड़ा टैक्सपेयर्स बना दिया है।

3. सलमान खान

Salman Khan
Salman Khan- Image via web

बॉलीवुड के दबंग, सलमान खान ने ₹75 करोड़ का टैक्स अदा कर एक बार फिर अपने सामाजिक और आर्थिक योगदान को मजबूत किया है।

4. अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan
Amitabh Bachchan- Image via web

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने इस साल ₹71 करोड़ का टैक्स भुगतान किया है, जो उनकी आय और देश के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।

5. विराट कोहली

Virat Kohli
Virat Kohli- Image via web

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इस साल ₹66 करोड़ का टैक्स अदा किया है। खेल के मैदान पर उनकी कामयाबी के साथ-साथ उन्होंने टैक्स अदायगी में भी जिम्मेदारी निभाई है। खेल जगत से सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वालों की लिस्ट में वे सबसे आगे हैं।

6. अजय देवगन

Ajay Devgn
Ajay Devgn- Image via web

बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता अजय देवगन ने इस साल ₹42 करोड़ का टैक्स भुगतान किया है। उनकी फिल्मों और प्रोडक्शन हाउस से हुई आय उन्हें शीर्ष टैक्सपेयर्स में बनाए रखती है।

7. महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni
MS Dhoni- Image via web

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने FY24 में ₹38 करोड़ का टैक्स अदा किया है, जो उनके ब्रांड वैल्यू और देश के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

8. रणबीर कपूर

Ranbir Kapoor
Ranbir Kapoor- Image via web

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने ₹36 करोड़ का टैक्स भुगतान किया है। उनके फिल्मों से मिली भारी कमाई ने उन्हें इस सूची में स्थान दिलाया है।

9. सचिन तेंदुलकर

Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar- Image via web

भारतीय क्रिकेट के भगवान और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने इस साल ₹28 करोड़ का टैक्स अदा किया है। रिटायरमेंट के बाद भी उनकी ब्रांड वैल्यू उन्हें इस सूची में बनाए रखती है।

10. ऋतिक रोशन

Hrithik Roshan
Hrithik Roshan- Image via web

बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने भी इस साल ₹28 करोड़ का टैक्स चुकाया है। उनकी फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट्स ने उन्हें उच्चतम टैक्सपेयर्स में स्थान दिलाया है।

इन हस्तियों ने न केवल अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल की है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था में भी योगदान दिया है।

इनके द्वारा चुकाए गए टैक्स (Top 10 Taxpayers in India) से देश की प्रगति को मजबूती मिलती है, और ये अन्य नागरिकों के लिए प्रेरणा बनते हैं।

इस दशक के टॉप 5 टेस्ट बल्लेबाज, दूर-दूर तक नहीं विराट-रोहित-बाबर

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October