रूपाली गांगुली से लेकर रुबीना दिलैक तक, फैंस से अपने पर्सनल सीक्रेट शेयर कर चुकी हैं ये 6 TV एक्ट्रेस

More articles

इन दिनों टीवी एक्ट्रेसेस पॉपुलैरिटी के मामले में बॉलीवुड हिरोइंस को भी मात दे रही हैं। सोशल मीडिया पर भी इनको अपने फैन्स का खूब प्यार मिलता है। यही कारण है कि एक्ट्रेसेस अपनी लाइफ की छोटी सी छोटी बात फैन्स के साथ शेयर करना नहीं भूलती हैं। इस लिस्ट में रूपाली गांगुली, रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन, अविका गौर से लेकर शमा सिकंदर जैसी कई एक्ट्रेसेस के नाम शामिल हैं। कई एक्ट्रेसेस ने तो अपनी लाइफ की प्रॉब्लम्स भी फैंस को खुलकर बताई हैं। जिसमें उन्होंने अपनी बीमारियों से लेकर सुसाइड करने के ख्याल आने तक की बातें भी की है, तो चलिए जानते हैं कि टीवी की इन चुनिंदा एक्ट्रेसेस ने अपने फैन्स को क्या-क्या बताया है?

एक्ट्रेसेस के सीक्रेट-

1. जैस्मिन भसीन-

जैस्मिन भसीन ने बिग बॉस में एक टास्क के दौरान लाइफ के डार्क फेज पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि लगातार ऑडिशन में रिजेक्ट होने के कारण मैंने सुसाइड करने का मन बना लिया था। मेरा आत्मविश्वास उस वक्त खो चुका था। हालांकि बाद में उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि वो जैसी हैं, उसी में बेहतर है। वो अपने फैन्स को हमेशा जीवन में आगे बढ़ने की सलाह देती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jasmine Bhasin (@jasminbhasin2806)

2. पायल रोहतगी-

लॉकअप के पहले सीजन में नजर आईं एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने इस बात का खुलासा किया था कि वो बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित हैं। ये एक मानसिक बीमारी है। जिसमें व्यक्ति कभी बहुत खुश तो कभी बहुत दुख महसूस करता है। ऐसे लोगों के मन में आत्महत्या के ख्याल भी आते हैं।

3. रूपाली गांगुली

एक्ट्रेस रूपाली गांगुली का सीरियल पिछले 3 सालों से टॉप पर बना हुआ है। वो भी अक्सर अपने फैन्स से मन की बातें शेयर करती रहती हैं। उन्होंने भी अपने जीवन के कठिन वक्त के बारे में बताया था कि उनके लिए मां बनना काफी मुश्किलों भरा रहा। एक्ट्रेस को थायरॉयड था, जिसके चलते फर्टिलिटी काउंट कम हो गया था। इस दौरान वो कई बड़े डॉक्टरों से मिली। लेकिन लंबे समय तक उनको कोई फायदा नहीं हुआ। इस दौरान वो मानसिक तनाव से गुजरने लगी थीं। हालांकि रूपाली गांगुली अब एक बेटे की मां है। वो अपने बेटे रूद्रांश को किसी चमत्कार से कम नहीं मानती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

4. शमा सिंकदर-

एक्ट्रेस शमा सिकंदर टीवी शो ये मेरी लाइफ से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना चुकी है। वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, साथ ही अपनी लाइफ से जुड़ी कई बातें भी अपने फैन्स से शेयर करती हैं। एक इंटरव्यू में शमा सिकंदर ने बताया था कि मैं पांच सालों तक डिप्रेशन में थी। मुझे हर दिन सुसाइड का ख्याल आता था। मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं था। उन्होंने अपने फैन्स को बोला कि आप तब तक डटे रहे, जब तक कि अंधेरे से रोशनी की ओर ना आ जाएं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shama Sikander (@shamasikander)

5. अविका गौर-

बालिका वधु सीरियल में छोटी आनंदी के नाम से चर्चित हुई अविका गौर अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हो गई थीं। सोशल मीडिया पर फैन्स को बताया था कि उन्होंने कैसे अपना 20 किलो वजन कम किया और इस दौरान उन्हें किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Avika Gor (@avikagor)

6. रुबीना दिलैक-

बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक हाल में दो जुड़वा बच्चियों की मां बनी हैं। लेकिन इस खुशखबरी से पहले वो लाइफ में कई परेशानियां झेल चुकी थीं। उन्होंने शो में ही सलमान खान के सामने ये बात बताई थी कि वो लंबे समय तक डिप्रेशन में थीं। उनका पहला ब्रेकअप भी इसी कारण से हुआ था। एक्ट्रेस डिप्रेशन से इस कदर परेशान थीं, कि उनको खुद को खत्म करने के ख्याल आने लगे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

ये भी पढ़ें- 

दिव्यांका त्रिपाठी से मिलते ही बदल गई थी पति विवेक दाहिया की किस्मत, कभी किराया देने के लिए भी नहीं थे पैसे 

शादी के 3 महीने पहले ही हुई राधिका मर्चेंट की बैचलरेट पार्टी, इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने की होस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest