Homeलाइफस्टाइलMarch 2025 Holiday: होली से ईद तक, मार्च में मिलेंगी इतनी छुट्टियां,...

March 2025 Holiday: होली से ईद तक, मार्च में मिलेंगी इतनी छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

March 2025 Holiday: मार्च महीने की शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ मार्च की छुट्टियों की लिस्ट भी सामने आ गई है।

ऐसे में अगर आप मार्च में कही घूमने का प्लान बना रहे हैं तो उससे पहले ये हॉलीडे कैलेंडर जरूर चेक कर लें।

इसी के साथ भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी मार्च 2025 के लिए बैंक हॉलीडे की लिस्ट जारी कर दी है।

ऐसे में अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो इन तारीखों का ध्यान जरूर रखें ताकि आपको कोई दिक्कत न हो।

मार्च में होंगे ये बड़े त्यौहार

मार्च महीने में होली, ईद और गुड़ी पड़वा जैसे कई बड़े त्यौहार भी मनाए जाएंगे। जिनके लिए कई राज्यों में अतरिक्त अवकाश भी होंगे।

यहां देखें मार्च हॉलीडे लिस्ट

मार्च 2025 में कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों के कारण बैंकों की छुट्टियां रहेंगी।

इन छुट्टियों में साप्ताहिक अवकाश के अलावा विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहार भी शामिल हैं।

मार्च 2025 में बैंक हॉलीडे की पूरी लिस्ट

2 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
7 मार्च (शुक्रवार) – चापचार कुट (मिजोरम में बैंक बंद)
8 मार्च (दूसरा शनिवार) – साप्ताहिक अवकाश
9 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
13 मार्च (गुरुवार) – होलिका दहन और अट्टुकल पोंगाला (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और केरल में बैंक बंद)
14 मार्च (शुक्रवार) – होली (धुलेटी/धुलंडी/डोल जात्रा) (अधिकांश राज्यों में अवकाश, लेकिन त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल और नागालैंड में बैंक खुले रहेंगे)
15 मार्च (शनिवार) – कुछ राज्यों में होली (अगरतला, भुवनेश्वर, इम्फाल और पटना में बैंक बंद)
16 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
22 मार्च (चौथा शनिवार) – साप्ताहिक अवकाश और बिहार दिवस
23 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
27 मार्च (गुरुवार) – शब-ए-कद्र (जम्मू में बैंक बंद)
28 मार्च (शुक्रवार) – जुमात-उल-विदा (जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद)
30 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
31 मार्च (सोमवार) – रमजान ईद (ईद-उल-फितर) (मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में बैंक खुले रहेंगे)

इसके अलावा हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सभी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंक से जुड़ा काम पहले से निपटा लें।

हालांकि, बैंक बंद होने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी।

इस दिन बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज 

  1. 13 मार्च 2025 होलिका दहन – उत्तर भारत के ज्यादातर स्कूलों में होलिका दहन के अवसर पर छुट्टी रहेगी।
  2. 14 मार्च 2025 होली – होली के दिन सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहते हैं। कुछ जगहों पर 15 मार्च को भी छुट्टी रहती है।
  3. 30 मार्च 2025 गुड़ी पड़वा – दक्षिण भारत और महाराष्ट्र में इस दिन को नए साल की तरह मनाया जाता है। इसलिए इस दिन अवकाश रहेगा।
  4. 31 मार्च 2025 ईद-उल-फितर – देश के ज्यादातर राज्यों में स्कूलों में इस दिन छुट्टी रहेगी।

ये भी पढ़ें-

होली से चैत्र नवरात्रि तक, देखिए मार्च महीने के प्रमुख व्रत-त्यौहारों की पूरी लिस्ट

- Advertisement -spot_img