Homeन्यूजमई का महीना, जेब पर भारी! ATM से गैस और क्रेडिट कार्ड...

मई का महीना, जेब पर भारी! ATM से गैस और क्रेडिट कार्ड तक… आज से बदल गए ये 6 बड़े नियम

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Rules change from 1st May: मई 2026 की शुरुआत भारतीय उपभोक्ताओं के लिए कई वित्तीय चुनौतियों और नए नियमों के साथ हुई है।

आज यानी 1 मई से बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट, रसोई गैस और ऑनलाइन मनोरंजन की दुनिया में बड़े फेरबदल लागू हो गए हैं।

अगर आप जागरूक नहीं हैं, तो ये बदलाव आपकी मंथली प्लानिंग को बिगाड़ सकते हैं।

आइए जानते हैं कि आपकी जिंदगी पर इनका क्या असर पड़ेगा।

1. ATM से पैसे निकालना हुआ महंगा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा इंटरचेंज शुल्क में बढ़ोतरी की अनुमति मिलने के बाद, अब बैंकों ने ग्राहकों से वसूले जाने वाले एटीएम शुल्क को बढ़ा दिया है।

1 मई से अगर आप अपनी मुफ्त मंथली लिमिट (जो आमतौर पर 5 बार होती है) के बाद कैश निकालते हैं, तो आपको 23 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन देने होंगे।

पहले यह शुल्क 21 रुपये था। यह नियम शहरों और गांवों, दोनों जगह लागू होगा।

राहत की बात बस इतनी है कि अपने बैंक के एटीएम पर 5 और दूसरे बैंकों के एटीएम पर 3 (मेट्रो शहरों में) फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा पहले की तरह मिलती रहेगी।

RBI

2. कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में भारी उछाल

मई की पहली तारीख को सबसे बड़ा झटका कारोबारियों को लगा है। 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में करीब 1000 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई है।

दिल्ली में अब एक कमर्शियल सिलेंडर 3071.50 रुपये का मिलेगा।

इसका सीधा असर रेस्टोरेंट, होटल और ढाबों के खाने पर पड़ेगा।

शादी-ब्याह के सीजन में कैटरिंग का बजट भी अब आसमान छू सकता है।

UPI new rules, gas cylinder price, air travel expensive

हालांकि, घरेलू रसोई गैस (14.2 किलो) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जो राहत की खबर है।

3. गैस डिलीवरी के लिए अब OTP और KYC जरूरी

गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने अब Delivery Authentication Code (DAC) को अनिवार्य कर दिया है।

अब जब डिलीवरी बॉय आपके घर सिलेंडर लाएगा, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दिखाए बिना डिलीवरी नहीं मिलेगी।

LPG Cylinder Crisis India, ESMA , Commercial Gas Supply Stop, Hormuz Strait Crisis, Gas Cylinder Price Hike, Essential Commodities Act LPG, Middle East War, War Impact on India Gas, LPG Cylinder Crisis, LPG Cylinder

साथ ही, सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए ग्राहकों को आधार ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी करनी होगी।

4. UPI पेमेंट: सुरक्षा के लिए अतिरिक्त ‘स्टेप’

यूपीआई (UPI) के जरिए होने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए सरकार और एनपीसीआई (NPCI) ने सुरक्षा के नए मानक तय किए हैं।

अब एक निश्चित राशि (बड़े ट्रांजेक्शन) से ऊपर के भुगतान पर आपको एडिशनल ऑथेंटिकेशन (जैसे फेस आईडी या दोबारा पिन कन्फर्मेशन) की प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है।

UPI New Rules, UPI Rules 1 August, UPI rule change, UPI new rules 2025, UPI update, 1 August, Google Pay new rules, PhonePe update, Paytm new rules, utility news, bank news, payment news, UPI app, how to use UPI, UPI fraud, UPI scam, balance check, NPCI, UPI balance check, UPI autopay, UPI refund
UPI New Rules

यह थोड़ा समय लेने वाला हो सकता है, लेकिन आपके बैंक अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए बेहद जरूरी है।

5. ऑनलाइन गेमिंग पर कड़ा पहरा

गेमिंग के शौकीनों के लिए 1 मई से ऑनलाइन गेमिंग रूल्स 2026′ लागू हो गए हैं।

अब गेमिंग कंपनियों को हर यूजर की सख्त केवाईसी (KYC) करनी होगी।

साथ ही, सट्टेबाजी वाली ऐप्स पर लगाम लगाने के लिए नए टैक्स नियम और मॉनिटरिंग सिस्टम शुरू किया गया है।

Korean Lover Game, Ghaziabad Suicide Case, Bharat City Ghaziabad News, Task Based Online Games Danger, Mobile Game Addiction, 3 sisters suicide Ghaziabad

इसका उद्देश्य युवाओं को वित्तीय जोखिमों से बचाना है।

6. SBI क्रेडिट कार्ड के बदले नियम

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) कार्ड यूजर्स के लिए लेट पेमेंट चार्ज के स्लैब बदल गए हैं।

अब छोटे बकाये (100 से 500 रुपये) पर 100 रुपये और 1000 रुपये तक के बकाये पर 500 रुपये तक की भारी लेट फीस वसूली जाएगी।

इसके अलावा, बीपीसीएल एसबीआई कार्ड पर सालाना फीस माफी के लिए खर्च की सीमा 50,000 से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है।

UPI new rules, gas cylinder price, air travel expensive
1 August rule change

7. मई में 12 दिन बैंकों में ताला

इस महीने छुट्टियों की भरमार है।

महाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्णिमा और ईद जैसे त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे।

अगर आपका कोई बैंक से जुड़ा जरूरी काम है, तो छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही घर से निकलें।

डिजिटल बैंकिंग (UPI, Net Banking) हालांकि चालू रहेगी।

- Advertisement -spot_img