Homebreakingnewsईरान नहीं आया बात करने तो ट्रंप ने एकतरफा बढ़ाया सीजफायर, बोले-...

ईरान नहीं आया बात करने तो ट्रंप ने एकतरफा बढ़ाया सीजफायर, बोले- ईरान कंगाल हो रहा

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

ईरान नहीं आया बात करने तो ट्रंप ने एकतरफा बढ़ाया सीजफायर, लेकिन होर्मुज नाकेबंदी जारी रहेगी

ईरान के साथ एकतरफा सीजफायर बढ़ाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने समुद्र में अमेरिकी नाकेबंदी की तारीफ की है।

उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा- ईरान आर्थिक रूप से टूट रहा है। उसके पास पैसों की कमी हो रही है, इसलिए तुरंत होर्मुज स्ट्रेट खोलना चाहता है।

उन्होंने दावा किया कि नाकेबंदी की वजह से ईरान को रोज करीब 500 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है।

ईरान की सेना और पुलिस को समय पर वेतन नहीं मिल रहा और देश के अंदर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है।

वही, ईरान के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि अमीर सईद इरावानी ने कहा है कि नाकेबंदी हटने के बाद ही अमेरिका से बातचीत हो सकती है।

ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका, पाकिस्तान की अपील पर ईरान के साथ चल रहे युद्धविराम (सीजफायर) को आगे बढ़ा रहा है। हालांकि उन्होंने यह नहीं कहा कि यह कितने दिन के लिए बढ़ाया गया है।

पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ बड़ा फैसला लिया

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी (Pahalgam Terror Attack Anniversary) पर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है।

पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने भारत के खिलाफ बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तानी एयरस्पेस में भारतीय विमानों पर लगाए प्रतिबंध को 24 मई तक के लिए बढ़ा दिया है।

पाकिस्तान का एयरस्पेस 24 अप्रैल, 2025 से भारतीय विमानों के लिए बंद है।

बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे के विमानों के लिए अपने-अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए थे।

पाकिस्तान का एयरस्पेस 24 अप्रैल, 2025 से भारतीय विमानों के लिए बंद है। जबकि पिछले साल 30 अप्रैल से पाकिस्तानी विमानों को भारतीय एयरस्पेस का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है।

छत्तीसगढ़ में पारा 43°C: 10 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

उत्तर भारत में राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा, बंगाल तक कई इलाकों में हीटवेव का अलर्ट है।

पिछले 5 दिनों से पारा लगातार 40°C से 45°C के बीच बना है।

दिल्ली में पारा इस हफ्ते 45°C पार जा सकता है।

मध्य प्रदेश के भोपाल समेत 9 जिलों में पहली बार ‘वार्म नाइट’ की चेतावनी दी है। यानी इन जिलों में रात का तापमान भी 27°C से ज्यादा रहेगा। दिन की तरह रात में भी लू चलेगी।

उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। प्रयागराज में लगातार पारा 44°C के ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तापमान 43.8°C दर्ज किया गया।

महाकाल के दर्शन करने पहुंचे सांसद-एक्टर रवि किशन: भस्म आरती में हुए शामिल

भोजपुरी और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता एवं गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने बुधवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए।

वे भस्म आरती के पश्चात मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर पहुंचने के बाद रवि किशन ने सबसे पहले नंदी हॉल में पूजा-अर्चना की और फिर चांदी द्वार से भगवान महाकाल के दर्शन किए।

इस दौरान उन्होंने जल अर्पित कर भगवान का स्मरण किया और लगातार महाकाल का जाप करते नजर आए।

करीब 15 मिनट तक मंदिर परिसर में रहकर उन्होंने श्रद्धा के साथ दर्शन किए और देश-प्रदेश के कल्याण की कामना की।

- Advertisement -spot_img