Homeन्यूजउज्जैन के महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर रेप का आरोप, संत बोले- मुझे हनीट्रैप...

उज्जैन के महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर रेप का आरोप, संत बोले- मुझे हनीट्रैप में फंसाने की रची गई साजिश

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Gyandas Maharaj rape allegations: मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन से एक बड़ा मामला सामने आया है।

यहाँ के प्रसिद्ध दादू आश्रम के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज पर एक महिला ने दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला ने इस संबंध में मध्य प्रदेश के गृहमंत्री, डीजीपी, आईजी और उज्जैन एसपी को लिखित शिकायत भेजकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दूसरी ओर, महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

उन्होंने महिला पर हनीट्रैप में फंसाने और पैसों के लिए ब्लैकमेल करने की साजिश रचने का पलटवार किया है।

मामला सामने आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है और दोनों पक्षों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच शुरू कर दी गई है।

सोशल मीडिया पर बढ़ी थीं नजदीकियां

पीड़ित महिला के अनुसार, उसकी पहली मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले दत्त अखाड़े में ज्ञानदास महाराज से हुई थी।

इसके बाद दोनों के बीच फेसबुक पर बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे संपर्क बढ़ता गया।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2025 की गुरु पूर्णिमा के मौके पर वह अपने भाई के साथ उज्जैन के सदावल रोड स्थित दादू आश्रम आई थी।

महिला का आरोप है कि आश्रम में ठहरने के दौरान महामंडलेश्वर ने उसके साथ जबरदस्ती रेप किया।

जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।

यही नहीं, महिला का यह भी कहना है कि संत ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वे उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे।

संत का पलटवार: ‘मुझे फंसाने और बदनाम करने की साजिश’

दूसरी तरफ, श्री पंचायती निर्मोही पानी अखाड़े से जुड़े महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताया है।

संत का कहना है कि महिला उन्हें पिछले एक साल से हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही थी।

जब वे उसकी अनुचित मांगों के आगे नहीं झुके, तो उसने यह झूठा मामला रच दिया।

ज्ञानदास महाराज का दावा है कि उनके पास महिला की ब्लैकमेलिंग से जुड़े कई ऑडियो कॉल, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्य (सबूत) मौजूद हैं, जिन्हें उन्होंने पुलिस को जांच के लिए सौंप दिया है।

पुलिस कर रही है हर पहलू की जांच

महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को दोनों ही पक्षों की ओर से आवेदन और शिकायतें मिली हैं।

पुलिस की एक विशेष टीम दोनों पक्षों द्वारा दिए गए दस्तावेजों, मोबाइल की कॉल डिटेल (CDR), ऑडियो-वीडियो साक्ष्यों और तकनीकी तथ्यों की बारीकी से जांच कर रही है।

जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विवादों से पुराना नाता

आपको बता दें कि महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज उज्जैन की धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में काफी सक्रिय रहते हैं।

उज्जैन में उनके दो मुख्य आश्रम हैं—पहला सदावल रोड स्थित दादू आश्रम और दूसरा पिपली नाका क्षेत्र में।

हाल ही में उनके आश्रम पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पथराव भी किया गया था, जिसमें उनकी कार के शीशे टूट गए थे।

इसके अलावा, ज्ञानदास महाराज शिप्रा नदी को प्रदूषण मुक्त कराने के मुद्दे पर कई बार अनशन और विरोध-प्रदर्शन भी कर चुके हैं।

#UjjainNews #rapeallegations #Honeytrap  #MahamandaleshwarGyandas #UjjainPolice #MadhyaPradeshNews 

- Advertisement -spot_img