Bajinder Singh Rape case: पंजाब की मोहाली कोर्ट ने 1 अप्रैल, मंगलवार को येशू-येशू वाले ईसाई धर्मगुरु पादरी बजिंदर सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
ये सजा बजिंदर सिंह को 2018 के एक बलात्कार के मामले में मिली है।
इस मामले में कोर्ट ने पांच अन्य आरोपियों को बरी कर दिया था।
3 दिन पहले ही दोषी करार
3 दिन पहले मोहाली कोर्ट ने दोषी करार दिया था। जिसके बाद उसे पटियाला जेल भेज दिया गया था।
सजा मिलने के बाद मोहाली कोर्ट के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
फिलहाल बजिंदर पटियाला जेल में बंद है।
फैसला सुन बेहोश हुई पीड़िता
कोर्ट में फैसला सुनने के बाद पीड़िता बेहोश हो गई। थोड़ी देर बाद होश में आने के बाद पीड़िता ने कहा कि कोर्ट पर उसे पूरा भरोसा था।
उन्होंने इतना बड़ा फैसला सुनाकर और भी पीड़ित महिलाओं के लिए मिसाल बनाई है।
Mohali Court sentences Pastor Bajinder Singh to life imprisonment in 2018 sexual harassment case
Read @ANI Story | https://t.co/GK0U1aGyMy#MohaliCourt #BajinderSingh #Verdict pic.twitter.com/54IYGv7MmW
— ANI Digital (@ani_digital) April 1, 2025
विदेश ले जाने के नाम पर किया रेप
यह मामला 2018 में जीरकपुर पुलिस थाने में एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था।
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि बजिंदर सिंह ने उसे विदेश ले जाने का वादा करके बहकाया था।
बजिंदर ने मोहाली के सेक्टर 63 स्थित अपने आवास पर पीड़िता के साथ बलात्कार किया और उसका वीडियो भी बना लिया।
पीड़िताने आरोप लगाया था कि बजिंदर ने उसे धमकी दी थी कि अगर वह उसकी मांगें नहीं मानेगी तो वह उसके वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देगा।
#WATCH | Mohali, Punjab | Pastor Bajinder Singh sexual assault case victim’s lawyer, Advocate Anil Sagar says, “He was popular as a spiritual leader. His followers used to call him ‘Papa ji’. When this kind of crime is committed by such a person, an exemplary punishment must be… https://t.co/sXqvLiYIoa pic.twitter.com/oEzVIJ0onI
— ANI (@ANI) April 1, 2025

कोर्ट में गिड़गिड़ाया पादरी
सजा से बचने के लिए पादरी बजिंदर कोर्ट में ही जज के सामने गिड़गिड़ाने लगा।
उसने कहा- मेरे बच्चे छोटे हैं। पत्नी बीमार है। मैं सोशल आदमी हूं। मेरी टांग में रॉड डली हुई है, इसलिए मुझ पर रहम किया जाए।
मगर कोर्ट ने उसकी दलीलों को खारिज कर दिया।
7 साल से दबा था केस- पीड़िता
वहीं पीड़िता ने सजा पर संतुष्टि जताते हुए कहा- ये केस 7 साल से दबा हुआ था। मगर उनके वकीलों, पुलिस और कोर्ट ने इसमें जान डाल दी।
#WATCH | Mohali, Punjab | After Mohali court’s order in Pastor Bajinder Singh sexual assault case, victim says, “…I am very happy. I am thankful to the Judge, my advocate. The court has served justice to me. I am grateful for that…” https://t.co/sXqvLiYIoa pic.twitter.com/mf5q67jn63
— ANI (@ANI) April 1, 2025
साइको है बजिंदर- पीड़िता
पीड़िता ने आगे कहा, “वह (बजिंदर) एक मनोरोगी है और जेल से बाहर आने के बाद भी यही अपराध करेगा, इसलिए मैं चाहती हूं कि वह जेल में ही रहे।
जब इस तरह का अपराध ऐसे व्यक्ति द्वारा किया जाता है, तो उसे कठोर सजा मिलनी चाहिए। हम सजा की अवधि से संतुष्ट हैं। उसे अपनी आखिरी सांस तक सलाखों के पीछे रहना होगा।
आज बहुत सी लड़कियों (पीड़ितों) की जीत हुई है।
पीड़िता ने पंजाब DGP से मांगी सुरक्षा
पीड़िता ने डीजीपी पंजाब से अनुरोध किया है कि मुझे और मेरे पति को सुरक्षा दी जाए। क्योंकि आने वाले समय में हम पर हमले हो सकते हैं।
इसलिए हमारी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
इतना ही नहीं मेरे और परिवार पर कई झूठे मामले भी दर्ज हो सकते हैं, क्योंकि ऐसे कई केस पहले भी हमारे खिलाफ दर्ज करवाए गए हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट से हुआ था गिरफ्तार
इस मामले में केस दर्ज होने के बाद 2018 में ही बजिंदर सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया था।
बाद में बजिंदर को जेल से जमानत पर छोड़ा गया।
इसी महीने की शुरुआत में 3 मार्च को कोर्ट ने बजिंदर और अन्य 5 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे।
पीड़िता के पति का दावा- 5 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था
इस मामले में पीड़ित महिला के पति का कहना है कि बजिंदर ने केस वापस लेने का दबाव बनाया था।
उन पर क्रॉस केस दर्ज कराए गए। झूठे केस भी दर्ज हुए। उन्हें बुड़ैल, कपूरथला की जेल में रहना पड़ा। इसके बावजूद वे नहीं झुके।
डराकर बात नहीं बनी तो पैसों का ऑफर देना शुरू किया।
बजिंदर का एक सीनियर अधिकारी 5 करोड़ रुपए का ऑफर लेकर आया था, लेकिन हमने उसे ठुकरा दिया।
अब बरी हुए लोगों को सजा दिलाने के लिए हायर कोर्ट में जाएंगे।

महिला को पीटने का वीडियो वायरल
बजिंदर सिंह एक और यौन उत्पीड़न और एक अन्य महिला से मारपीट के मामलों में फंसा हुआ है।
कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर पादरी का एक वीडियो वायरल हुआ था।
इसमें वह कथित तौर पर एक महिला से बहस कर रहा था और उसे थप्पड़ मार रहा था।
इस दौरान पादरी पहले महिला पर किताब फैंकता है और फिर उसके पास जाकर मारपीट करता है।
मोहाली पुलिस ने 25 मार्च को पादरी के खिलाफ मारपीट और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया था।
कौन है बजिंदर सिंह
- बजिंदर सिंह एक आध्यात्मिक नेता के रूप में लोकप्रिय है। उसके अनुयायी उन्हें ‘पापा जी’ कहकर बुलाते थे।
- बजिंदर का जान्म 10 सितंबर, 1982 को हरियाणा के यमुना नगर में हुआ था।
- 15 साल पहले एक मर्डर केस में वो जेल गया था, इसके बाद उसने ईसाई धर्म अपना लिया।
- 2012 में जेल से बाहर आने के बजिंदर धार्मिक उपदेश देने लगा।
- बजिंदर ने ताजपुर चर्च (चंडीगढ़) में हर रविवार प्रार्थना सभा का आयोजन करता था।
- यहां वो अपने चमत्कार से लोगों की बीमारी और समस्याओं को दूर करने का दावा करता था।
- यू-ट्यूब पर पादरी के चैनल के करीब 3.75 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
येशू-येशू वीडियो से हुआ था पॉपुलर
बजिंदर सिंह पिछले साल तब चर्चा में आए थे जब उनकी सभा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
इसमें बजने वाले गाने येशू-येशू पर खूब मीम बने थे।
Mohali Court awards life imprisonment to Pastor #BajinderSingh in a 2018 sexual harassment case. pic.twitter.com/FTIt5P8PNP
— Prayag (@theprayagtiwari) April 1, 2025