HomeTrending Newsदेखिए IPL 2025 के लिए हैदराबाद की सबसे खतरनाक प्लेइंग XI, बॉलर्स...

देखिए IPL 2025 के लिए हैदराबाद की सबसे खतरनाक प्लेइंग XI, बॉलर्स के छुड़ाएंगे छक्के

और पढ़ें

Laxman Chaurasiya
Laxman Chaurasiya
लक्ष्मण चौरसिया पेशे से पत्रकार हैं जो डिजिटल मीडिया में 4 साल से अधिक का अनुभव रखते हैं। इन्हें क्रिकेट पर लेख लिखने का बेहद शौक है और इन्होंने खेल के विभिन्न पहलुओं पर गहन विश्लेषण और समाचार लिखे हैं। इनके लेखन में सटीकता और जुनून झलकता है, जिससे पाठकों को ताजगीपूर्ण और प्रामाणिक जानकारी मिलती है। मौजूदा समय में ये बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर रहे हैं जिसमें इन्होंने इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब जैसे कई प्लेटफॉर्म्स में महारथ हासिल की है।

SRH Best Playing XI: IPL 2025 की चर्चा जोरों पर हैं क्योंकि BCCI ने इस सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है।

इस बार के मैच 22 मार्च से शुरू होंगे, जिसमें पहला मैच केकेआर और आरसीबी के बीच होगा।

पिछले सीजन की उपविजेता SRH 23 मार्च को अपने होम ग्राउंड में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी।

IPL के हर सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं।

आज हम बात करने जा रहे हैं सनराइजर्स हैदराबाद की, जिसकी कप्तानी ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ गेंदबाज पैट कमिंस करते नजर आएंगे।

आइए देखते हैं कि क्या हो सकती है सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे मजबूत प्लेइंग XI

SRH Best Playing XI: हैदराबाद की संभावित प्लेइंग XI (IPL 2025):

1. ट्रैविस हेड:

पिछले सीजन में ट्रैविस हेड ने अपने प्रदर्शन से टीम को कई बार ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई।

2024 के IPL में उन्होंने 201.13 की स्ट्राइक रेट से 567 रन बनाए थे, जो उनकी बेहतरीन फॉर्म को दर्शाता है।

2. अभिषेक शर्मा:

भारत के इस युवा ओपनर ने IPL 2024 में अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया था।

जिसके बाद SRH मैनेजमेंट ने उन्हें रिटेन कर ऑक्शन में जाने ही नहीं दिया था।

उनका स्ट्राइक रेट और रन गति टीम को विस्फोटक शुरुआत देने में अहम भूमिका निभाएगी।

अभिषेक शर्मा ने हाल ही में भारत के लिए T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया है।

3. ईशान किशन:

ईशान किशन को SRH ने ऑक्शन में बड़ी रकम देकर खरीदा है।

पिछले IPL और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका हरफनमौला प्रदर्शन टीम के लिए बड़ा फायदा साबित हो सकता है।

ईशान किशन ने पिछले सीजन मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 320 रन बनाए थे।

4. नितीश रेड्डी:

नितीश रेड्डी ने IPL 2024 में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से SRH को बड़े-बड़े मैचों में जीत दिलाई।

उनके बड़े शॉट्स और फिनिशिंग स्किल्स मिडल ऑर्डर को मजबूत बनाएंगे।

उन्होंने IPL 2024 में 303 रन बनाए थे, लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर रूल के चलते उन्हें गेंदबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला।

5. हेनरिक क्लासेन:

विकेटकीपर बैट्समेन हेनरिक क्लासेन साउथ अफ्रीकाई मूल के विस्फोटक बल्लेबाज हैं।

IPL 2024 में उन्होंने SRH के लिए 479 रन बनाए और कई मैच जिताए।

6. अभिनव मनोहर:

अभिनव मनोहर निचले मध्यक्रम के एक आक्रामक बल्लेबाज हैं, जिन्हें पिंच-हिटर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

वह 2025 आईपीएल में शीर्ष पांच सबसे महंगे अनकैप्ड बल्लेबाजों में से एक हैं।

7. ब्रायडन कार्स:

ब्रायडन कार्स एक इंग्लिश आलराउंडर हैं, जो की इस बार SRH से अपना IPL डेब्यू कर सकते हैं।

उनकी बल्लेबाजी करने की क्षमता और तेज गति से गेंदबाजी टीम को संतुलन प्रदान करेगी।

8. पैट कमिंस:

बतौर कप्तान पैट कमिंस के कन्धों में टीम की बड़ी जिम्मेदारी होगी, जिसे वे संभालना बखूबी जानते हैं।

पिछले सीजन में इस ऑस्ट्रलियाई गेंदबाज ने टीम को फाइनल तक पहुंचाया था।

9. राहुल चाहर:

अनुभवी लेगस्पिनर राहुल चाहर का टीम में जुड़ना हैदराबाद के लिए बड़ा प्लस पॉइंट है।

IPL 2024 में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी और टी20 क्रिकेट में उनका अनुभव टीम के लिए निर्णायक हो सकता है।

10. मोहम्मद शमी:

भारतीय टीम के घातक गेंदबाज मोहम्मद शमी इस बार IPL में SRH से खेलते नजर आएंगे।

उनकी तेज और सटीक गेंदबाजी टीम के लिए गेम चेंजर रहेगी।

10. जयदेव उनादकट:

तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट पिछले सीजन में हैदराबाद के लिए डेथ ओवर्स के विशेषज्ञ साबित हुए।

बतौर लेफ्टहैंरड उनकी यॉर्कर और स्लोअर गेंदें IPL 2025 में भी विरोधी टीमों के लिए चुनौती होंगी।

इम्पैक्ट प्लेयर्स (Impact Players):

अथर्व तायडे, हर्षल पटेल, कमिंदु मेंडिस, सिमरजीत सिंह।

सनराइजर्स हैदराबाद की यह प्लेइंग XI बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में काफी संतुलित नजर आ रही है।

ये टीम हैदराबाद को IPL 2025 ट्रॉफी का सबसे मजबूत दावेदार बना सकता है।

SRH आईपीएल 2025 फुल स्क्वॉड:

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, मोहम्मद शमी, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, ईशान किशन, राहुल चाहर, जयदेव उनादकट, एडम ज़म्पा, अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, ब्रायडन कार्से, कमिंदु मेंडिस, अनिकेत वर्मा, ईशान मलिंगा, सचिन बेबी, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी।

READ THIS ALSO: देखिए IPL 2025 के लिए CSK की सबसे मजबूत प्लेइंग XI, दसवें नंबर तक रहेगी बल्लेबाजी

- Advertisement -spot_img