Homeन्यूजसंकट में ‘मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान, थाने के सामने धरने पर बैठी...

संकट में ‘मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान, थाने के सामने धरने पर बैठी भाजपा महिला पार्षद

और पढ़ें

BJP Mahila Parshad Dharna: महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग ‘मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान चला रही है।

जिसके तहत लोगों को महिलाओं और उनके सम्मान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग के ही कुछ अधिकारी सरकार की इस मंशा पर पानी फेरने का काम करते नजर आ रहे हैं।

हाल ही में इसका उदहारण शहडोल संभाग में देखने को मिला है, जहां न्याय की मांग कर रही महिला पार्षद को धरने पर बैठना पड़ा।

थाने के सामने धरने पर बैठी महिला पार्षद

शहडोल में सरकार जहां एक ओर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग के अधिकारी ही सरकार की इस कोशिश पर पलीता लगाने का काम कर रहे है।

ताजा मामला अनूपपुर जिले के चचाई थाने से सामने आया है।

यहां महिला भाजपा की महिला पार्षद की शिकायत नहीं सुनी गई तो वह थाने के सामने धरने पर बैठने को मजबूर हो गई।

जब मामले में मंत्री ने हस्तक्षेप किया तो उसके बाद पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई की।

महिला पार्षद के साथ युवकों ने की मारपीट

अमलाई बरगंवा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 6 की भाजपा महिला पार्षद के साथ कुछ युवकों ने न केवल मारपीट की, बल्कि महिला से अभद्र व्यवहार भी किया।

सुंदर बाई विश्वकर्मा इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंची थी, लेकिन चचाई पुलिस ने भाजपा पार्षद की फरियाद नहीं सुनी।

8 घंटे तक महिला अपनी फरियाद लेकर थाने के चक्कर लगाती रही और अंत में थक हार कर थाने के सामने अनशन पर बैठ गई।

BJP Mahila Parshad Dharna
BJP Mahila Parshad Dharna

बावजूद इसके अनूपपुर जिले की पुलिस ने महिला की शिकायत नहीं लिखी।

राज्यमंत्री के दखल के बाद दर्ज हुई शिकायत

जैसे ही मामले की जानकारी क्षेत्र के राज्य मंत्री दिलीप जैसवाल तक पहुंची, तो उन्होंने इसमें दखल दिया और पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई करने की सिफारिश की।

जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने महिला की शिकायत पर हल्की मारपीट की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

इस बात से आहत अब महिला शहडोल संभाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले की शिकायत के लिए भटक रही है।

महिला ने अपने परिवार के साथ पुलिस के बड़े अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगाए और न्याय की गुहार की।

शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही पुलिस

शहडोल पुलिस जोन डीआईजी सविता सुहाने का इस पूरे मामले में कहना है कि इलेक्शन को लेकर दो लोगों के बीच विवाद चल रहा था।

इसी को लेकर महिला के साथ मारपीट की घटना हुई है।

लेकिन, महिला छेड़छाड़ का आरोप लगते हुए शिकायत कर रही है।

महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

मामले की जांच के बाद बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा का कहना है कि एक ही वार्ड के दो लोगों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था।

जिस पर दोनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

ये खबर भी पढ़ें – उपचुनाव को लेकर BJP का मंथन, विजयपुर से रावत का नाम तय, बुधनी में 3 दावेदार

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October