Homeन्यूजMP Weather Update: एमपी में ठंड का यूटर्न, मार्च में चली शीतलहर,...

MP Weather Update: एमपी में ठंड का यूटर्न, मार्च में चली शीतलहर, होली के बाद बढ़ेगी गर्मी

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम तेजी से करवट ले रहा है। जहां एक तरफ रात में पारा गिर रहा है। वहीं दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है।

पिछले कुछ दिनों से पहाड़ों से आ रही हवाओं की वजह से ठिठुरन थी। कई जगह तो पारा 6 डिग्री से भी नीचे चला गया था।

हालांकि, आने वाले दिनों में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी और होली के बाद तेजी गर्मी पड़ने की संभावना है।

मौसम का यूटर्न, मार्च में चली शीतलहर

फरवरी में गर्मी पड़ने के साथ ही लोगों ने मान लिया था कि ठंड खत्म हो चुकी है, लेकिन मार्च शुरू होते ही मौसम ने यूटर्न ले लिया।

जम्मू-कश्मीर के साथ ही हिमाचल और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी ने प्रदेश में एक बार फिर ठंड का अहसास करवा दिया।

जबलपुर में तो मार्च के महीने में दिसंबर सी ठंड महसूस हो रही है।

उत्तर-पश्चिमी से आ रही ठंडी हवा से जबलपुर व संभाग के जिले भी सर्दी महसूस हो रही है।

रात का न्यूनतम तापमान फिर 9.0 डिग्री तक नीचे पहुंच गया है। जिससे रात में ठंड का असर जहां बढ़ गया है वहीं उत्तरी बर्फीली हवा से गलन वाली ठंड महसूस हो रही है।

इन इलाकों में ठंडा रहा मौसम

प्रदेश में पिछले 4 दिन से मौसम ठंडा रहा। राजगढ़, शाजापुर, उमरिया, मंडला, नौगांव और मलाजखंड में कड़ाके की ठंड पड़ी।

वहीं, इन शहरों में शीतलहर का असर भी देखा गया। गुरुवार-शुक्रवार की रात में ऐसा रहा तापमान…

शहडोल के कल्याणपुर में 6.2 डिग्री
शाजापुर से जुड़े गिरवर में 7.9 डिग्री
नौगांव, उमरिया और पचमढ़ी में 8 डिग्री
मंडला में 8.3 डिग्री
मलाजखंड में 8.5 डिग्री
जबलपुर में 9.4 डिग्री

जबकि भोपाल में 10.5 डिग्री, इंदौर में 13 डिग्री, ग्वालियर में 11.8 डिग्री और उज्जैन में 11 डिग्री दर्ज किया गया।

हालांकि, शुक्रवार को दिन के तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली।

शनिवार से बढ़ा तापमान

शनिवार से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 8-9 मार्च से तापमान में वृद्धि होना शुरू होगी।

रविवार को प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे दिन रात गर्मी का अहसास होने लगेगा।

फिलहाल बादल और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

धीरे-धीरे बढ़ेगी गर्मी- मौसम विभाग

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा।

इसके बाद 9 मार्च को सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अंचल के मौसम में बदलाव आएगा।

15 मार्च के बाद तेज गर्मी पड़ने के आसार है।

अगर जम्मू कश्मीर के साथ ही अन्य पहाड़ी राज्यो में बर्फबारी या बारिश हुई तो अंचल में भी तापमान में गिरावट हो सकती है। लेकिन विक्षोभ सक्रिय होने के शुरुआती दिनों में तापमान बढ़ सकता है।

होली तक 33 डिग्री के पार होगा तापमान

मौसम विभाग की मानें तो अगले हफ्ते के आखिर तक होली के दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पार पहुंचने के आसार हैं।

इसके बाद, अगले सप्ताह तक यह 34 से 35 डिग्री के बीच पहुंच सकता है।

वहीं, न्यूनतम तापमान के 16 से 18 डिग्री के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, होली के बाद पूरे प्रदेश में तेजी से तापमान बढ़ेगा।

- Advertisement -spot_img