Homeलाइफस्टाइलAshadha 2024: क्यों अशुभ है 13 दिन का आषाढ़ कृष्ण पक्ष? महाभारत...

Ashadha 2024: क्यों अशुभ है 13 दिन का आषाढ़ कृष्ण पक्ष? महाभारत युद्ध से क्या है कनेक्शन

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Ashadha Month 2024: इस साल आषाढ़ महीने की शुरुआत 23 जून से होने जा रही है। इस दौरान तिथियों के क्षय होने से आषाढ़ कृष्ण पक्ष 15 की बजाय 13 दिन का होगा।

इस काल को दुर्योग (Duryoga) काल कहा जाता है। और जब भी ऐसा कुछ होता है तो जनता को नुकसान, रोग, महंगाई व प्राकृतिक प्रकोप, झगड़ों का सामना करना पड़ सकता है।

सालों बाद आया दुर्योग
-माना जाता है कि जब भी ऐसा संयोग या ये कहे कि जब भी ऐसा दुर्योग बनता है, देश-दुनिया में भूकंप, बाढ़, आपदा, युद्ध जैसी दुर्घटनाएं होती है।
-सबसे पहले महाभारत युद्ध के समय ऐसा दुर्योग बना था जब 13 दिन का आषाढ़ कृष्ण पक्ष था। उस विनाश के बारे में तो हर कोई जानता है।

IMAGE CREDIT: FREEPIK
IMAGE CREDIT: FREEPIK

कैसा होता है 13 दिन का पक्ष
सामान्य रूप से प्रत्येक माह में दो पक्ष होते हैं। प्रत्येक पक्ष में 15 अथवा 14 तिथियों का मान रहता है, लेकिन कभी कभार ही ऐसा होता है जब दो तिथियों का क्षय (कम) होन से 13 दिन का पक्ष बन जाता है।

राधा-कृष्ण विवाह को लेकर क्यों छिड़ी प्रदीप मिश्रा और प्रेमानंद महाराज में जंग?

इस साल ये योग सूर्य और चंद्र की गति के कारण बन रहा है। 23 जून से 5 जुलाई के बीच दो तिथियां क्षय होने से यह स्थिति बनेगी। इसमें आषाढ़ कृष्ण प्रतिपदा और आषाढ़ कृष्ण चतुर्दशी तिथि का क्षय होगा।

IMAGE CREDIT: FREEPIK
IMAGE CREDIT: FREEPIK

आषाढ़ कृष्ण पक्ष के 13 दिन अशुभ
यह संयोग शुभ नहीं माना जाता है. लिहाजा दुर्योग काल के 13 दिनों तक शुभ काम या कोई भी मांगलिक काम नहीं करना चाहिए।
इसे शास्त्रों में विश्व घस्र पक्ष नाम दिया गया है. इन 13 दिनों को अशुभ माना जाता है. इस बार यह पक्ष 23 जून से शुरू होकर 5 जुलाई तक रहेगा।
हालांकि, बहुत जरूरी होने पर शुभ दिन और तिथि देखकर काम किया जा सकता है।
पंचांग के अनुसार संवत 2081 में आषाढ़ मास 23 जून से 21 जुलाई तक रहेगा।

IMAGE CREDIT: FREEPIK
IMAGE CREDIT: FREEPIK

हो सकती है बड़ी जन-धन की हानि

  • 13 दिनों के पक्ष के चलते भारत के राजा पर किसी तरह की मुसीबत आ सकती है या इसकी शुरुआत हो सकती है।
  • 13 दिनों के पक्ष के चलते जनता को नुकसान, रोग संक्रमण, महामारी, महंगाई, प्राकृतिक आपदा, लड़ाई झगड़ा, विवाद बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
  • अतिवृष्टि, अनावृष्टि, राजसत्ता का परिवर्तन, वर्ग भेद आदि उपद्रव होने की संभावना पूरे साल बनी रहती है।
  • ऐसा कहते हैं कि जब भी 13 दिन का पखवाड़ा आता है तब भूकंप समेत कई अप्रिय घटनाएं होती हैं।
    ज्योतिष के अनुसार इन्हीं 13 दिनों के अंदर भविष्य की विनाशकारी घटनाओं की नींव रख दी जाती है।
IMAGE CREDIT: FREEPIK
IMAGE CREDIT: FREEPIK

13 दिन के आषाढ़ कृष्ण पक्ष में हुए ये हादसे

  • ऐसा पहला संयोग द्वापर युग में बना था जब कौरव-पांडव युद्ध हुआ। द्वापर युग के महाभारत काल में 13 दिन के पक्ष में यह पहला दुर्योग काल निर्मित हुआ था।
  • इस दौरान कौरव व पांडवों के बीच भीषण युद्ध हुआ तथा अपार जनहानि हुई।
  • ये समय श्राद्ध पक्ष की तरह अशुभ है।
  • महाभारत सहित कई बड़े युद्ध ऐसे ही 13 दिन में हुए हैं।
  • साल 1937 में 13 दिन के पक्ष में ही विनाशकारी भूकंप आया था।
  • वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध हुआ। तब भी एक पक्ष 13 दिन का था।
  • वर्ष 1999 के 13 दिन पक्ष में ही करगिल युद्ध हुआ था।
  • 31 साल पहले वर्ष 1993 में भी आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष में भी ऐसी स्थिति बनी थी। उस दौरान मुंबई में बम ब्लास्ट हुए थे और हिंदू-मुस्लिम दंगे भी हुए थे।

शुभ काम वर्जित
इस दौरान विवाह, उपनयन संस्कार, गृह प्रवेश और कोई भी नया या शुभ काम नहीं शुरू करना चाहिए।

ये भी पढ़ें-

निर्जला एकादशी: इस व्रत से मिलेगा 24 एकादशियों का फल, महाबली भीम से है ये संबंध

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October