Sagar road accident मध्य प्रदेश के सागर जिले में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पुलिस के चार जवानों ने अपनी जान गंवा दी।
ये सभी जवान मुरैना की बम निरोधक एवं डॉग स्क्वॉड (बीडीएस) की टीम से थे और बालाघाट में नक्सल विरोधी अभियान पर ड्यूटी के बाद वापस लौट रहे थे।
नेशनल हाईवे 44 पर मालथौन-बांदरी के बीच सुबह करीब चार बजे उनके वाहन की एक कंटेनर से आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह कुचल गया और चारों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई।
एक जवान गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें दिल्ली के अस्पताल में इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से पहुंचाया गया है।
वहीं, टीम में शामिल डॉग सुरक्षित है।

कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, NH- 44 पर अंडरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है।
इस कारण से बांदरी के पास हाईवे का ट्रैफिक वन वे हो गया है। इसी के चलते आमने-सामने से भिड़ंत हो गई।
अंतिम संस्कार भिंड में ही होगा। शवों को रात तक सागर से पहले मुरैना लाया जाएगा।
VIDEO | Morena, Madhya Pradesh: Four bomb squad personnel killed, one critically injured after police vehicle rams into truck on NH-44 in Sagar.
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/NN5YoEBhLE
— Press Trust of India (@PTI_News) December 10, 2025
वाहन काटकर निकाले गए शव
दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पुलिस वाहन में फंसे जवानों के शव निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से वाहन को काटना पड़ा।
मृतक जवानों की पहचान प्रद्युमन दीक्षित, अमन कौरव, ड्राइवर परमलाल तोमर (सभी मुरैना निवासी) और डॉग मास्टर विनोद शर्मा (भिंड निवासी) के रूप में हुई है
घायल जवान आरक्षक राजीव चौहान (मुरैना) हैं।
पुलिस घटना में शामिल कंटेनर के चालक की तलाश कर रही है।
सागर जिले के बांदरी–मालथौन रोड पर पुलिस के BDS वाहन और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर में 4 पुलिस जवानों की हुई दर्दनाक मौत, 1 जवान गंभीर रूप से है घायल।
सभी जवान बालाघाट नक्सल विरोधी ऑपरेशन से ड्यूटी कर मुरैना लौट रहे थे। हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ।
मृतकों में—
• आरक्षक प्रदुमन… pic.twitter.com/DP4nrAlYdY— Pradesh police News (@PRADESHPOLICE1) December 10, 2025
सीएम मोहन यादव ने जताया दुःख
इस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुःख जताया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट लिखकर दिवंगत जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
सीएम ने लिखा, “आज सागर जिले में सुबह नक्सल विरोधी अभियान से ड्यूटी कर लौट रहे 4 पुलिसकर्मियों का एक भीषण सड़क दुर्घटना में निधन होने का समाचार हृदयविदारक है। हादसे में दिवंगत पुलिसकर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।”
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायल जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
आज सागर जिले में सुबह नक्सल विरोधी अभियान से ड्यूटी कर लौट रहे 4 पुलिसकर्मियों का एक भीषण सड़क दुर्घटना में निधन होने का समाचार हृदयविदारक है। हादसे में दिवंगत पुलिसकर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) December 10, 2025
यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा के महत्व और उचित प्रबंधन की जरूरत को रेखांकित करती है।


