Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 फरवरी, शुक्रवार को एक बार फिर देश के लाखों छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के जरिए सीधा संवाद किया।
इस कार्यक्रम का यह 9वां संस्करण था, जो दिल्ली स्थित पीएम आवास पर आयोजित किया गया।
इस दौरान माहौल काफी आत्मीय रहा। पीएम ने न केवल बच्चों के सवालों के जवाब दिए, बल्कि असम के पारंपरिक गमछे पहनाकर उनका स्वागत भी किया।
During #ParikshaPeCharcha2026, Hon’ble PM Narendra Modi welcomes students with the traditional Assamese Gamosa. He explains its cultural significance and shares that it is one of his favourite things because it represents Assam’s rich heritage and the strength of women in the… pic.twitter.com/05OlYeqNNx
— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) February 6, 2026
आइए जानते हैं इस आयोजन की खास बातें…
परीक्षा: जीवन का अंत नहीं, बस एक पड़ाव है
पीएम मोदी ने चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि परीक्षा को लेकर जो डर और घबराहट होती है, वह तब पैदा होती है जब हम इसे जीवन का सबसे बड़ा मुद्दा मान लेते हैं।
उन्होंने साफ किया कि परीक्षा महज खुद को परखने का एक जरिया है, यह जीवन की आखिरी मंजिल नहीं है।
इसलिए इसे बोझ समझने की जरूरत नहीं है।
During #ParikshaPeCharcha2026, a student shares concerns about falling behind when unable to match the teacher’s pace. Responding with warmth and humour, Hon’ble PM Narendra Modi says a teacher’s speed should be just one step ahead, keeping learning within reach and sparking… pic.twitter.com/MsnN6yrL6q
— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) February 6, 2026
विकसित भारत का सपना और स्वदेशी का संकल्प
पीएम ने छात्रों को भविष्य का नागरिक बताते हुए कहा कि जब भारत अपनी आजादी के 100 साल (2047) पूरे करेगा, तब आज के छात्र ही देश की कमान संभाल रहे होंगे।
उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे ‘विकसित भारत’ को अपना व्यक्तिगत सपना बनाएं।
इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा आह्वान किया कि अगले एक साल के भीतर हम अपनी हर विदेशी चीज को ‘स्वदेशी’ से बदलने का संकल्प लें।
यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में छात्रों का सबसे बड़ा योगदान होगा।
Coming Soon: #ParikshaPeCharcha2026 — in a new avatar!
For the first time, Hon’ble PM Sh. @narendramodi connects with students across multiple locations—transforming exam conversations into a nationwide moment of confidence and clarity.#PPC2026 #KVS @EduMinOfIndia pic.twitter.com/JR2BCwucUj
— Kendriya Vidyalaya Sangathan (@KVS_HQ) February 3, 2026
‘मार्क्स’ की बीमारी और स्किल का संतुलन
आजकल हर तरफ नंबरों की होड़ मची है।
इस पर पीएम ने कहा, “पता नहीं ये मार्क्स-मार्क्स की बीमारी कैसे फैल गई है।”
उन्होंने छात्रों से पूछा कि क्या उन्हें पिछले साल के टॉपरों के नाम याद हैं? जवाब ‘ना’ में था।
पीएम ने समझाया कि नंबरों की अहमियत कुछ समय के लिए होती है, लेकिन जो आपने सीखा है, वह जीवनभर काम आता है।
उन्होंने सलाह दी कि छात्रों को मार्क्स और स्किल्स (कौशल) के बीच संतुलन बनाना चाहिए।
किसी एक के पीछे भागने से व्यक्तित्व का विकास रुक जाता है।
During #ParikshaPeCharcha2026, a student asks how to balance weaker subjects while managing the pressure of pre-boards. Hon’ble PM Narendra Modi emphasises that education should never feel like a burden. He encourages students to stay fully involved and focus on continuous… pic.twitter.com/QnmbSFvfyo
— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) February 6, 2026
गेमिंग: समय की बर्बादी या स्किल?
गेमिंग के शौकीन छात्रों के लिए पीएम की सलाह बहुत व्यावहारिक थी।
उन्होंने कहा कि भारत में इंटरनेट सस्ता है, इसका मतलब यह नहीं कि आप घंटों गेमिंग में समय बर्बाद करें। हालांकि, उन्होंने गेमिंग को एक स्किल भी माना।
पीएम ने सुझाव दिया कि छात्र विदेशी गेम खेलने के बजाय भारत की अपनी कहानियों (जैसे पंचतंत्र या अभिमन्यु की वीरता) पर आधारित गेम बनाएं।
During #ParikshaPeCharcha2026, a student asks Hon’ble PM Narendra Modi about pursuing a future in gaming despite societal pressure to focus on studies. PM Modi encourages the student, saying success in gaming can become a source of pride for family and can inspire new ideas.… pic.twitter.com/pkY4px00Nw
— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) February 6, 2026
उन्होंने सट्टेबाजी वाली गेमिंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात भी दोहराई।
मोबाइल डिस्ट्रैक्शन और टाइम मैनेजमेंट
मोबाइल को पीएम ने पढ़ाई में सबसे बड़ी बाधा बताया।
उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि पढ़ाई करते समय फोन को खुद से दूर रखें।
टाइम मैनेजमेंट पर उन्होंने कहा कि समय की कमी कभी नहीं होती, बस सही प्लानिंग की कमी होती है।
छात्र सोने से पहले अगले दिन का शेड्यूल तैयार करें और पर्याप्त नींद जरूर लें, क्योंकि बिना आराम के दिमाग एकाग्र नहीं हो सकता।
VIDEO | PM Modi interacts with students during special ‘Pariksha Pe Charcha’ episode. The PM discusses topics related to examinations, the need to remain stress-free and focus on learning during exams.#ParikshaPeCharcha2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI… pic.twitter.com/RrNZkYRfNq
— Press Trust of India (@PTI_News) February 6, 2026
आत्मविश्वास का जादू
एक छात्र ने जब प्रेजेंटेशन के दौरान होने वाली घबराहट का जिक्र किया, तो पीएम ने फुटपाथ पर रहने वाली महिलाओं का उदाहरण दिया।
उन्होंने कहा कि वे महिलाएं बिना किसी ट्रेनिंग के भी टीवी कैमरों के सामने पूरे आत्मविश्वास से बोलती हैं क्योंकि उनके पास ‘सच्चाई’ होती है।
पीएम ने छात्रों से कहा कि अगर आपको अपने काम और अपनी मेहनत पर भरोसा है, तो डर अपने आप भाग जाएगा।
अभिभावकों के लिए संदेश
पीएम मोदी ने माता-पिता से भी खास अपील की। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों की तुलना दूसरों से करना बंद करें।
हर बच्चे की अपनी ताकत होती है। माता-पिता का दबाव अक्सर बच्चों के प्रदर्शन को बिगाड़ देता है।
उन्होंने अभिभावकों को बच्चों का दोस्त बनने और उन पर भरोसा जताने की सलाह दी।
At #ParikshaPeCharcha2026, PM Shri @narendramodi Ji struck a heartfelt chord with students and parents alike.
From turning success into parents’ pride to recognizing gaming as a skill that shapes personality; his message blended discipline, confidence, and a modern outlook for… pic.twitter.com/3RYPak8taF
— Shanthi Kumar (@BJPShanthikumar) February 6, 2026
‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रों के लिए एक मोटिवेशनल क्लास बन गया।
पीएम ने स्पष्ट किया कि सफलता का पैमाना केवल मार्कशीट नहीं, बल्कि एक मजबूत चरित्र और देश के प्रति जिम्मेदारी का भाव है।
इस चर्चा का अगला एपिसोड 9 फरवरी को सुबह 10 बजे प्रसारित होगा।


