Homeन्यूजस्किल डेवलपमेंट में बड़ी साझेदारी: क्रिस्प और असम स्किल यूनिवर्सिटी के बीच...

स्किल डेवलपमेंट में बड़ी साझेदारी: क्रिस्प और असम स्किल यूनिवर्सिटी के बीच हुआ एमओयू

और पढ़ें

CRISP-Assam Skill University MoU: कौशल विकास के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका को आगे बढ़ाते हुए फॉर रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल स्टाफ परफॉर्मेंस (क्रिस्प) ने असम स्किल यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर कर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया।

एमओयू पर हस्ताक्षर क्रिस्प के डायरेक्टर श्री अमोल वैद्य एवं असम स्किल यूनिवर्सिटी के कुलपति श्री सुभाष चंद्र दास (सेवानिवृत्त, आईएएस) द्वारा किए गए।

इस अवसर पर असम स्किल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार श्री हनीफ नूरानी (एसीएस), डायरेक्टर इंडस्ट्री एंगेजमेंट एंड आउटरीच डॉ. राजीव शर्मा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल बोरा, टूरिज्म विभागाध्यक्ष डॉ. महेश उनियाल तथा डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. जगदीश नाथ उपस्थित रहे।

क्रिस्प की ओर से संचालक श्री अमोल वैद्य और श्री राजेश महेश्वरी एमओयू साइनिंग सेरेमनी में मौजूद रहे।

इस समझौते के माध्यम से क्रिस्प उद्योगोन्मुखी और रोजगारपरक प्रशिक्षण को और विस्तार देगा।

एमओयू के तहत मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, मल्टीमीडिया, आईटी कंसल्टेंसी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम संचालित किए जाएंगे।

साथ ही उद्योगों और कॉरपोरेट्स की जरूरतों के अनुसार विशेष रूप से तैयार प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

यह साझेदारी उद्योग की मांग के अनुरूप कौशल विकास को मजबूत करने और युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने की दिशा में क्रिस्प का एक अहम कदम है।

क्रिस्प, मध्यप्रदेश शासन के तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्थान है और पिछले 28 वर्षों से कौशल विकास प्रशिक्षण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

- Advertisement -spot_img