Homeस्पोर्ट्सIPL 2024: मुंबई के खिलाफ 4 रन बनाते ही माही बने CSK...

IPL 2024: मुंबई के खिलाफ 4 रन बनाते ही माही बने CSK के लिए ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी

और पढ़ें

Laxman Chaurasiya
Laxman Chaurasiya
लक्ष्मण चौरसिया पेशे से पत्रकार हैं जो डिजिटल मीडिया में 4 साल से अधिक का अनुभव रखते हैं। इन्हें क्रिकेट पर लेख लिखने का बेहद शौक है और इन्होंने खेल के विभिन्न पहलुओं पर गहन विश्लेषण और समाचार लिखे हैं। इनके लेखन में सटीकता और जुनून झलकता है, जिससे पाठकों को ताजगीपूर्ण और प्रामाणिक जानकारी मिलती है। मौजूदा समय में ये बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर रहे हैं जिसमें इन्होंने इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब जैसे कई प्लेटफॉर्म्स में महारथ हासिल की है।

मुंबई। IPL 2024 के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को करारी मात दी है। यह मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दोनों तरफ से बल्लेबाजों द्वारा गेंदबाजों की जमकर पिटाई देखने को मिली।

मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जो गलत साबित हो गया। CSK ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 206 रन बनाए।

चेन्नई की शुरुआत भले ही अच्छी नहीं रही हो, लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ (69) और सिक्स हिटिंग मशीन शिवम दुबे (66*) और धोनी (20*) की धमाकेदार पारियों की बदौलत टीम एक अच्छा स्कोर बनाने में सफल रही।

जवाब में मुंबई इंडियंस की शुरुआत तो जबरदस्त रही, लेकिन फिर पथिराना की बॉलिंग के आगे MI के बल्लेबाज बेबस दिखे और अंत में 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोका। इसी मैच के दौरान धोनी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वो चेन्नई के लिए ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

लास्ट ओवर में बैटिंग करने आए महेंद्र सिंह धोनी ने आते ही छक्कों की झड़ी लगा दी और पहला छक्का लगाते हुए उन्होंने अपने IPL करियर में 5000 रन पूरे कर लिए। उनके अलावा चेन्नई के लिए चिन्ना थाला के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने सबसे ज्यादा 5528 रन बनाए हैं।

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है, वे अब तक 7582 रन बना चुके हैं। उनके बाद नाम आता है भारतीय टीम के पूर्व ओपनर और पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन का जिन्होंने अब तक 6769 रन बनाए हैं।

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं डेविड वार्नर (6563), चौथे रोहित शर्मा (6472), पांचवे सुरेश रैना (5528), छठे ABD (5162) और सातवे नंबर पर हैं धोनी (5141) जिसमें से 5016 रन उन्होंने CSK के लिए बनाए हैं।

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October