Sunjay Kapur Died: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
वह इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो मैच खेल रहे थे, तभी उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया।
मैदान पर गिरने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स उन्हें नहीं बचा पाए।
मधुमक्खी मुंह में घुसी
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, मैच के दौरान एक मधुमक्खी उनके मुंह में घुस गई, जिससे उनके गले में सूजन आ गई और इसके बाद हार्ट अटैक हुआ।
कौन थे संजय कपूर
संजय कपूर सोना कॉमस्टार कंपनी के चेयरमैन और सिक्स्ट इंडिया के सीईओ थे।
वह एक प्रसिद्ध पोलो खिलाड़ी भी थे और अपनी टीम ‘ऑरियस’ के संरक्षक थे।
उनकी मौत की खबर ने बॉलीवुड और बिजनेस कम्युनिटी को हिला दिया है।

करिश्मा कपूर-संजय कपूर, शादी से तलाक तक
संजय कपूर ने 2003 में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर से शादी की थी।
दोनों की शादी मुंबई के कृष्णा राज बंगले में हुई थी, जो कपूर परिवार का पैतृक घर है।
इस दंपति के दो बच्चे हैं – बेटी समायरा और बेटा कियान। हालांकि, कुछ सालों बाद ही उनके रिश्ते में दरार आ गई और 2014 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया।

2016 में उनका तलाक फाइनल हो गया।
प्रिया सचदेव से की दूसरी शादी
तलाक के बाद संजय ने 2017 में मॉडल प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की।
प्रिया की पहली शादी से एक बेटी सफीरा है, जिसे संजय ने अपनी बेटी की तरह पाला।
संजय और प्रिया का एक बेटा अजारियस भी है।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर संजय का आखिरी पोस्ट वायरल
संजय कपूर ने अपने निधन से कुछ घंटे पहले ट्विटर (X) पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रैश पर दुख जताया था। उन्होंने लिखा था –
“अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की खबर दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति दें।”
यह पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है, क्योंकि इसके कुछ ही घंटे बाद उनकी मृत्यु हो गई।

करिश्मा कपूर के घर पहुंचे करीना, सैफ, मलाइका और अमृता
संजय कपूर की मौत की खबर मिलते ही करिश्मा कपूर के घर पर उनके परिवार और दोस्तों का जमावड़ा लग गया।
करीना कपूर, सैफ अली खान, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा देर रात करिश्मा से मिलने पहुंचे।
संजय के निधन से उनका परिवार सदमे में है।