Homeएंटरटेनमेंटममता बनर्जी की हार पर झूम उठे विवेक अग्निहोत्री: बोले- 'मुझ पर...

ममता बनर्जी की हार पर झूम उठे विवेक अग्निहोत्री: बोले- ‘मुझ पर हमले करवाए, पर आज बंगाल जीत गया’

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Vivek Agnihotri on Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों ने इस बार न केवल राजनीतिक गलियारों में हलचल मचाई है, बल्कि फिल्म जगत से भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी की हार पर अपनी खुशी जाहिर की है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक और कड़ा संदेश साझा करते हुए बताया कि पिछले कुछ साल उनके लिए बंगाल के संदर्भ में कितने चुनौतीपूर्ण रहे थे।

“मुझ पर हमले हुए, मुझे बंगाल आने से रोका गया”

विवेक अग्निहोत्री ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि जब उनकी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ रिलीज हुई थी, तब ममता सरकार ने उसे सिनेमाघरों से हटवाने की कोशिश की थी।

विवेक का दावा है कि उन्हें बंगाल की धरती पर कदम रखने तक की अनुमति नहीं दी गई थी।

उन्होंने लिखा, “जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दूँ कि ममता बनर्जी ने मुझे बंगाल में प्रतिबंधित कर दिया था।

स्थिति यहाँ तक पहुँच गई थी कि मैं अपना एक सम्मान (अवॉर्ड) लेने के लिए गवर्नर हाउस तक नहीं जा सका।”

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें…

‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर बढ़ा था विवाद

विवाद केवल एक फिल्म तक सीमित नहीं था। विवेक अग्निहोत्री ने अपनी अगली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के बारे में बताते हुए कहा कि इसे बंगाल में पूरी तरह बैन कर दिया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे कोलकाता में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने गए, तो वहाँ भारी हंगामा और तोड़फोड़ हुई।

विवेक के अनुसार, उन पर और उनकी टीम पर हमले करवाए गए और उनके खिलाफ कई FIR दर्ज की गईं ताकि वे अपनी बात जनता तक न पहुँचा सकें।

‘हमने हार नहीं मानी’

अपने पोस्ट में विवेक ने आगे लिखा कि इतनी पाबंदियों और डराने-धमकाने के बावजूद उन्होंने घुटने नहीं टेके।

उन्होंने कहा, “भले ही हमें छुप-छुपकर काम करना पड़ा, लेकिन हमने ‘द बंगाल फाइल्स’ को लोगों तक पहुँचाने का अपना मिशन जारी रखा। हम डरे नहीं और आज यह बड़ी जीत उसी संघर्ष का नतीजा है।”

बंगाल की जनता को दी बधाई

विवेक अग्निहोत्री ने चुनावी नतीजों को बंगाल के आम नागरिकों की स्वतंत्रता से जोड़ते हुए कहा कि अब वहाँ के लोग निडर होकर जिएंगे।

उन्होंने बंगाल के लोगों को बधाई देते हुए लिखा, “अब आप बिना किसी डर के, अपना सिर ऊँचा करके चल सकते हैं। यह लोकतंत्र और सच्चाई की जीत है।”

- Advertisement -spot_img